चर्चित केतन लाल हत्याकांड में हाईकोर्ट सख्त, जांच अधिकारी को युवती का पक्ष सुनने के निर्देश
नवीन समाचार, नैनीताल, 4 जुलाई 2026 (Nainital Law and Order News 4 July)। नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) ने टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal) के लंबगांव (Lambgaon) के चर्चित केतन लाल (Ketan Lal) हत्याकांड से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष की प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने और उनका पक्ष नहीं सुने जाने संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए जांच अधिकारी को संबंधित युवती का पक्ष सुनने के निर्देश दिए हैं।
मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक महरा (Justice Alok Mehra) की एकलपीठ में हुई। याचिकाकर्ता बिमला देवी (Bimla Devi) ने न्यायालय में कहा कि घटना के दिन उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर के ऊपरी कमरे में सो रही थी। आरोप है कि रात में शौच के लिए बाहर जाने के दौरान केतन लाल और उसका साथी दिवाकर डिमरी (Diwakar Dimri) कमरे में घुस गए तथा भीतर से कमरा बंद कर युवती के साथ दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती को चोटें और खरोंचें भी आईं।
याचिका में कहा गया कि इस संबंध में थाना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police-SSP) तथा जिलाधिकारी (District Magistrate-DM) टिहरी गढ़वाल से शिकायत की गई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। साथ ही पुलिस केवल केतन लाल हत्याकांड की एकतरफा जांच कर रही है।
दूसरी ओर, मृतक के पिता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार घटना 8 जून 2026 की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यशवीर डिमरी (Yashveer Dimri) ने फोन पर बताया कि केतन और उसके साथी को घर बुलाकर बंद किया गया, उनके साथ मारपीट की गई तथा उन्हें गधेरे में फेंक दिया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले केतन लाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले में उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल बताया गया है।
सुनवाई के बाद न्यायालय ने याचिका का निस्तारण करते हुए जांच अधिकारी को युवती का पक्ष सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
नशीले इंजेक्शन तस्करी मामले में आरोपित संजय कश्यप दोषमुक्त
नैनीताल। विशेष न्यायालय (एनडीपीएस अधिनियम) [NDPS Act Court] के विशेष सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) ने वर्ष 2021 के एक कथित नशीले इंजेक्शन तस्करी मामले में अभियुक्त संजय कश्यप (Sanjay Kashyap) निवासी किच्छा (Kichha), जनपद ऊधमसिंह नगर (Udham Singh Nagar) को दोषमुक्त कर दिया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार 22 सितंबर 2021 को लालकुआं (Lalkuan) थाना क्षेत्र में जांच के दौरान संजय कश्यप के पास से 72 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए थे, जिनमें एविल (Avil), बुप्रेनॉर्फिन (Buprenorphine) और डाइजेपाम (Diazepam) शामिल थे। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा था।
मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि कथित बरामदगी के समय कोई स्वतंत्र गवाह नहीं बनाया गया। न्यायालय ने पुलिस की कहानी पर भी संदेह व्यक्त किया कि आरोपी स्वयं बाइक से गिरने के बाद नशीले इंजेक्शनों से भरा बैग पुलिस को सौंपने लगा।
अदालत ने यह भी पाया कि पुलिस दल की रवाना होने संबंधी सामान्य डायरी (General Diary-GD) प्रविष्टि उपलब्ध नहीं थी तथा कथित सप्लायर राजू (Raju) के संबंध में भी कोई ठोस जांच नहीं की गई। अभियोजन पक्ष अपराध को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका, जिसके आधार पर न्यायालय ने संजय कश्यप को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।
गाड़ी पड़ाव में युवकों के दो गुटों में मारपीट, शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेगी पुलिस
नैनीताल। नगर के मल्लीताल (Mallital) स्थित गाड़ी पड़ाव (Gadi Padao) क्षेत्र में युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हालांकि स्थानीय पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोतवाली में लिखित शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही किसी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त होगी, मामले में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी संज्ञान में है तथा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Law and Order News 4 July) :
Nainital Law and Order News 4 July, Nainital News, Uttarakhand News, Ketan Lal Murder Case, Lambgaon Murder Case, Uttarakhand High Court News, Tehri Garhwal News, Justice Alok Mehra, NDPS Court Nainital, Sanjay Kashyap Acquitted, Drug Injection Smuggling Case, Lalkuan News, Crime News Uttarakhand, Mallital News, Gadi Padao Clash, Uttarakhand Court Updates, #NainitalNews #UttarakhandNews #KetanLalCase #HighCourt #TehriGarhwal #CrimeNews #NDPSCase #Lalkuan #Mallital #GadiPadao #CourtNews #UttarakhandPolice #LegalUpdate #NavinSamachar #Nainital

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।