नवीन समाचार, नैनीताल, 25 अगस्त 2026 (Minor Girl also Suicide after Lover)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) में प्रेम संबंध से जुड़े दो अलग-अलग आत्महत्या (Suicide) के मामलों ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मुखानी थाना क्षेत्र (Mukhani Police Station Area) में निर्माणाधीन मकान में 25 वर्षीय राजमिस्त्री (Mason) विकास का शव फंदे से लटका मिला था, जबकि उसकी मौत की जानकारी मिलने के बाद काठगोदाम थाना क्षेत्र (Kathgodam Police Station Area) में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी प्रियांशी ने भी कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की परिस्थितियों और आपसी संबंधों की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियांशी मूल रूप से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) की रहने वाली थी और अपनी मां तथा अन्य परिवार के सदस्यों के साथ हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित वाटिका एंक्लेव (Vatika Enclave) में एक प्रतिस्थित व्यवसायी (Businessman) की कोठी में रहकर परिवार की देखभाल के काम में सहयोग करती थी। किशोरी की मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया और परिजनों से पूछताछ शुरू की।
निर्माणाधीन मकान में मिला था युवक का शव
पुलिस जांच के अनुसार प्रियांशी का प्रेम संबंध मूल रूप से पीलीभीत निवासी विकास नाम के युवक से था। करीब 25 वर्षीय विकास हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में किराये के कमरे में अपने चचेरे भाई मनोज के साथ रहता था और राजमिस्त्री का काम करता था।
भगवानपुर क्षेत्र (Bhagwanpur Area) में एक निर्माणाधीन मकान में रविवार को विकास का शव फंदे से लटका मिला। बताया गया कि मकान मालिक निर्माण कार्य देखने के लिए मौके पर पहुंचे थे, जहां उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने ठेकेदार, विकास के भाई और पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस के अनुसार शनिवार को निर्माण कार्य बंद था। इसी दौरान विकास दोपहर में अपने भाई को बताए बिना कमरे से निकल गया था और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। बाद में उसका शव निर्माणाधीन भवन में मिला। एसपी सिटी (SP City) मनोज कुमार कत्याल ने बताया था कि मौके से कोई सुसाइड नोट (Suicide Note) बरामद नहीं हुआ।
प्रेमी की मौत की खबर के बाद किशोरी ने लगाया फंदा
सोमवार को 16 वर्षीय प्रियांशी को विकास की मौत की जानकारी मिली। परिजनों के अनुसार इसके बाद वह गहरे सदमे और मानसिक तनाव में चली गई। इसी दौरान उसने वाटिका एंक्लेव स्थित कोठी के एक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलने पर काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया है।
पुलिस दोनों मामलों की परिस्थितियों की कर रही जांच
काठगोदाम पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में किशोरी की मौत का संबंध प्रेमी की मृत्यु से पैदा हुए तनाव और सदमे से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
वहीं, विकास की मौत के मामले में भी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण पुलिस आत्महत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
दोनों घटनाओं में पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (Postmortem Report), परिजनों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच करेगी। अभी पुलिस ने किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की पुष्टि नहीं की है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Minor Girl also Suicide after Lover) :
Minor Girl also Suicide after Lover, Haldwani Minor Girl Suicide Case, Haldwani Youth Suicide Case, Haldwani Kathgodam Police News, Haldwani Mukhani Police News, Minor Girl Death Haldwani, Haldwani Love Affair Suicide Case, Haldwani Construction Site Death, Mason Death Haldwani, Priyanshi Haldwani News, Vikas Mason Haldwani, Kathgodam Suicide Case, Mukhani Construction Site Death, Haldwani Crime News 2026, Nainital District Crime News, Uttarakhand Suicide News, Haldwani Police Investigation, Minor Girl Death Investigation, Haldwani Businessman House Death, Haldwani Latest News, Uttarakhand News Today, #Haldwani #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #Kathgodam #Mukhani #HaldwaniCrime #HaldwaniPolice #MinorGirl #YouthDeath #SuicideCase #PoliceInvestigation #Pilibhit #UttarakhandCrime #HaldwaniLatestNews #Nainital #UttarakhandNewsToday #CrimeNews #NavinSamachar #BreakingNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।























