WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, सीएम ने किया शुभारंभ

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 7 सितंबर 2026 (CM Youth Future Building Scheme)। उत्तराखंड (Uttarakhand) में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सोमवार से नई पहल शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) आज ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ (Chief Minister Youth Future Building Scheme) का शुभारंभ कर दिया है। योजना के तहत प्रदेश के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग (Online Coaching) और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। यहाँ क्लिक करके देखें शुभारंभ कार्यक्रम। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड पुलिस पर चरस की फर्जी बरामदगी के आरोपों की CBI जांच शुरू, हाईकोर्ट के आदेश पर छह साल पुराना मामला फिर खुला

CM Youth Future Building Scheme उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात! 🎓🚀 प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी  के लिए 'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026' के तहत जल्द शुरू ...मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (X) पर कहा कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ प्रदेश के युवाओं को समर्पित मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। योजना के माध्यम से युवा घर बैठे विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। बताया गया है कि सरकार का उद्देश्य आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण किसी प्रतिभाशाली युवा को महंगी कोचिंग से वंचित होने से रोकना है।

UPSC, PCS, CDS, SSC और बैंकिंग सहित कई परीक्षाओं की तैयारी

योजना के तहत सिविल सेवा परीक्षाओं (Civil Services) में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और राज्य लोक सेवा आयोग (State Public Service Commission) की परीक्षाओं के साथ रक्षा सेवाओं के लिए संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS), कर्मचारी चयन आयोग (SSC), बैंकिंग और रेलवे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा उच्च शिक्षा और पात्रता से जुड़ी परीक्षाओं में कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT), मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT), ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE), नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) और सीएसआईआर-नेट (CSIR-NET) की तैयारी के लिए भी युवाओं को मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की योजना है।

पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को विशेष लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का विशेष लाभ प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को मिलेगा। अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए अनेक युवाओं को देहरादून, हल्द्वानी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने से उन्हें घर से ही विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के किसी भी युवा को केवल इस कारण अपने सपनों से समझौता न करना पड़े कि वह दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में रहता है या महंगी कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर सकता। उन्होंने युवाओं को अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाना सरकार का संकल्प बताया।

17,852 मेधावी विद्यार्थियों को भी मिली छात्रवृत्ति

इससे एक दिन पहले रविवार को राज्य में ‘मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना’ (Chief Minister Meritorious Student Incentive Scholarship Scheme) के तहत 17,852 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कक्षा छह से 12वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया गया है।

सरकार इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को 600 रुपये से 1,200 रुपये प्रतिमाह तक छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के साथ शिक्षा के प्रति उनकी रुचि और लगन बढ़ाने में सहायक हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना को इसी दिशा में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कांग्रेस के जातीय राजनीति के आरोपों के जवाब में भाजपा की ‘अंबेडकर रणनीति’, 7 सितंबर को हर मंडल में धरना

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (CM Youth Future Building Scheme) :

CM Youth Future Building Scheme, Uttarakhand News, Dehradun News, Hindi News, Hanuman Ansh Movie, Neem Karoli Baba, Hanuman Ansh Tax Free, Pushkar Singh Dhami, Kainchi Dham News, Uttarakhand Cinema News, Bollywood News, Spiritual Film Uttarakhand, Hanuman Ansh Box Office, Neem Karoli Baba Film, Uttarakhand Government News, Dehradun Entertainment News, #Uttarakhand #Dehradun #YouthScheme #FreeCoaching #CompetitiveExams #UPSC #PCS #EducationNews #PushkarSinghDhami #NavinSamachar,

Leave a Reply