कुमाऊं विवि के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट को ‘भारत गौरव पुरस्कार 2026’, उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण
नवीन समाचार, नैनीताल, 7 सितंबर 2026 (Nainital Latest News 7 September 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) नैनीताल के नवनियुक्त कुलपति एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (Soban Singh Jeena University) अल्मोड़ा के वर्तमान कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट को शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘भारत गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान गत 31 अगस्त को देहरादून में प्रदान किया गया। बताया गया है कि प्रो. बिष्ट उत्तराखंड में कुलपति के रूप में ‘भारत गौरव पुरस्कार’ प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति हैं।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व संभालने के बाद विश्वविद्यालय परिवार में उनके सम्मान को लेकर विशेष उत्साह है। ‘भारत गौरव पुरस्कार’ के रूप में मिली यह उपलब्धि उनके शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान के रूप में रेखांकित करती है।
सम्मान मिलने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने प्रो. बिष्ट को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दोनों विश्वविद्यालयों के साथ ही पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने प्रो. बिष्ट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों को शिक्षा, शोध तथा उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
डॉ. गिरीश चंद्र सिंह नेगी को ‘गिरी गंगा गौरव सम्मान’
उत्तराखंड (Uttarakhand) के कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के पूर्व छात्र एवं मानसखंड साइंस सेंटर के एमिरेट्स साइंटिस्ट डॉ. गिरीश चंद्र सिंह नेगी को हिमालयी बुग्यालों पर शोध के लिए ‘गिरी गंगा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। बुग्याल दिवस के अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल, पर्यावरणविद् डॉ. अनिल जोशी और यूकॉस्ट (UCOST) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
डॉ. नेगी पूर्व में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में पीएचडी की है। उनके 85 शोध पत्र, छह पुस्तकें और 41 पुस्तक अध्याय प्रकाशित हो चुके हैं।
सम्मान मिलने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी सहित डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी और डॉ. अशोक कुमार ने शुभकामनाएं दीं। एलुमनी सेल के डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे और डॉ. रितेश साह ने भी डॉ. नेगी को बधाई दी।
नैनीताल की दो छात्राएं सीएम प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए चयनित
उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल नगर के प्रतिष्ठित मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज की दो मेधावी छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति (CM Protsahan Scholarship) के लिए हुआ है। कॉलेज की क्रीड़ा प्रभारी पुष्पा दर्मवाल ने बताया कि आरती आर्य का चयन फुटबॉल जबकि गरिमा आनंद का चयन बैडमिंटन के लिए हुआ है।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर कॉलेज की प्रधानाचार्या शबनम अहमद, उप प्रधानाचार्या पूनम दूहन, समस्त शिक्षिकाओं एवं कार्यालय स्टाफ ने प्रसन्नता जताई। क्रीड़ा प्रभारी पुष्पा दर्मवाल, फुटबॉल कोच भगवत मेर, हॉकी कोच सुनील, वॉलीबॉल कोच कमल बिष्ट और बैडमिंटन कोच गौरव नायल सहित खेल प्रेमियों ने भी दोनों छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जीआईसी मंगोली के छात्र गौतम मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयनित
उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जिले के भीमताल विकासखंड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मंगोली के मेधावी छात्र गौतम महरा का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति (Chief Minister Meritorious Student Scholarship) के लिए हुआ है। कॉलेज के मीडिया प्रभारी भूपाल सिंह मेहता ने यह जानकारी दी। गौतम की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी, ग्राम प्रधान गोविन्द सिंह अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) भीमताल कैना चौहान सहित कॉलेज परिवार ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने गौतम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जलालागांव विद्यालय के दो विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयन
नैनीताल। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जलालागांव की कक्षा छह की छात्रा डॉली बिष्ट और कक्षा नौ के छात्र जतिन बिष्ट का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। विद्यार्थियों के चयन पर प्रधानाध्यापक तरुण सिंह नयाल, ग्राम प्रधान खुशाल सिंह बिष्ट, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रघुबर सिंह बिष्ट और खंड शिक्षा अधिकारी केना चौहान ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नैनीताल में आईपीएससी मॉडल यूनाइटेड नेशंस का हुआ आगाज
उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल स्थित प्रतिष्ठित बिड़ला विद्या मंदिर (Birla Vidya Mandir) में इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस (Indian Public Schools Conference- IPSC) मॉडल यूनाइटेड नेशंस (Model United Nations-MUN) सम्मेलन का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में देशभर के 13 प्रतिष्ठित आईपीएससी सदस्य विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों का स्वागत कर की। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों में विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थी प्रतिनिधि पांच प्रमुख समितियों के माध्यम से वैश्विक कूटनीति एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा करेंगे। इनमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council), संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly), विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization), निशस्त्रीकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (Disarmament and International Security Committee) तथा अखिल भारतीय राजनीतिक दल बैठक (All India Political Parties Meeting) शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन विद्यार्थियों के शोध, बातचीत के कौशल और कूटनीतिक क्षमता को परखने तथा विकसित करने का सशक्त मंच बनेगा। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि शेरवुड कॉलेज नैनीताल के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने किया।
युवा प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने जटिल अंतर्राष्ट्रीय संकटों के समाधान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से समसामयिक मुद्दों पर बहस के साथ ही सहानुभूति, सक्रिय संवाद और रचनात्मक चर्चा को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के व्यावहारिक समाधान तलाशने का आह्वान किया। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के वित्त एवं लेखा प्रबंधक संजय गुप्ता, उप प्रधानाचार्य राकेश मोलासी, शिक्षक दीपक पांडे, ब्रजेश पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
डीएसए मैदान में अंतरविद्यालयी 9-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
नैनीताल। डीएसए मैदान में तीसरे अंतरविद्यालयी 9-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए।
पहले मुकाबले में आचार्य नरेंद्र देव और बीएसएसवी रेड आमने-सामने रहे, जिसमें बीएसएसवी रेड ने छह गोल से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में ऑल सेंट्स व्हाइट और सनवाल स्कूल के बीच हुए मैच में सनवाल स्कूल ने दो गोल से जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में ऑल सेंट्स ब्लू और सेंट मेरीज कॉन्वेंट के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें ऑल सेंट्स ब्लू ने दो गोल से जीत दर्ज की।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 7 September 2026) :
Nainital Latest News 7 September 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Kumaun University, Satpal Bisht, Bharat Gaurav Award, Gir Ganga Gaurav Samman, Nainital Education News, Scholarship News Uttarakhand, Sports News Uttarakhand, Birla Vidya Mandir, IPSC MUN, Model United Nations, #Uttarakhand #Nainital #Kumaon #NainitalNews #EducationNews #ScholarshipNews #SportsNews #NavinSamachar,

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
