ज्योलीकोट में सीवर-पेयजल शिकायतों के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित, 94 घरों में 113 लोगों की स्वास्थ्य जांच
नवीन समाचार, नैनीताल, 9 सितंबर 2026 (Nainital Latest News 9 Sept 2026)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद के ज्योलीकोट (JYOLIKOTE) क्षेत्र में पेयजल और सीवरेज से जुड़ी शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए उत्तराखंड जल संस्थान ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। यह व्यवस्था उच्च न्यायालय नैनीताल के 8 सितंबर के निर्देशों के अनुपालन में की गई है। दूसरी ओर जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की निगरानी जारी है और बुधवार को 94 घरों में 113 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर 90 रक्त नमूने लिए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड जल संस्थान, नैनीताल शाखा के अधिशासी अभियंता अनीश पिल्लई ने बताया कि पेयजल या सीवरेज से संबंधित समस्या होने पर उपभोक्ता फोन, व्हाट्सएप वीडियो या ई-मेल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 8630505740, ई-मेल ujanainital1975@yahoo.com, मल्लीताल मुख्य पंपहाउस स्थित नियंत्रण कक्ष का नंबर 05942-235097 और विभागीय टोल-फ्री नंबर 18001804100 जारी किया गया है।
नैनीताल नगर क्षेत्र में शिकायत के लिए अंशुल ओझा 8209993096, चेतन कुमार 9720527721 और गजेंद्र सिंह गड़िया 7351703933 से संपर्क किया जा सकता है। ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्रों के लिए अनिल परिहार 9456590727, मोहन सिंह रावत 9411117309 तथा रविंद्र 7055012605 के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।
94 घरों में 113 लोगों की जांच, 90 रक्त नमूने लिए
ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर स्वास्थ्य टीमों ने बुधवार को 94 घरों में 113 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान 90 लोगों के रक्त नमूने लिए गए। प्रभावित क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य टीमों के माध्यम से 3,900 क्लोरीन गोलियां वितरित की गईं। लोगों को ओआरएस, जिंक और क्लोरीन की गोलियां भी उपलब्ध कराई गईं।
गांजा, वीरभट्टी, बेलवाखान, सरियाताल, ज्योलीकोट, भल्यूटी और चोपड़ा में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट में 98 लोगों की जांच की गई, जिनमें आवश्यकता के अनुसार सात लोगों को भर्ती किया गया।
ज्योलीकोट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट को सुदृढ़ करते हुए रोस्टर के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 10 सितंबर को सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी के फिजिशियन डॉ. हर्षित जोशी और गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली पांडे ज्योलीकोट में बाह्य रोगी विभाग (OPD) की सेवाएं देंगे।
गंभीर रोगियों को बेस चिकित्सालय हल्द्वानी, बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल या सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय संदर्भित किया जाएगा। निजी चिकित्सालय में उपचार की आवश्यकता होने पर आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध चिकित्सालयों में उपचार दिलाने में भी स्वास्थ्य विभाग सहयोग करेगा।
नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय वोविनम चैंपियनशिप में जीते 13 पदक
उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) के नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के 15 सदस्यीय दल ने जम्मू के भगवती नगर स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 15वीं नेशनल वोविनम चैंपियनशिप में चार स्वर्ण, दो रजत और सात कांस्य सहित कुल 13 पदक जीतकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ वर्ग में सागर अधिकारी ने 50 किलोग्राम और सिद्धार्थ सिंह ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। कनिष्ठ वर्ग में लक्ष्य अधिकारी ने 42-46 किलोग्राम तथा सब-जूनियर वर्ग में मानस डालाकोटी ने 24-27 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
वरिष्ठ वर्ग के विभोर भट्ट और कनिष्ठ बालिका वर्ग में प्रियंशी टम्टा ने रजत पदक जीते। भूमिका बनवाल, योगेंद्र, रीता आर्या, विशाखा राजपूत, याचना टम्टा, प्रियंशु आर्या और अंबिका ने कांस्य पदक प्राप्त किए। कामाक्षी रावत और कृतज्ञ धामी ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्लब के सात सदस्यों विश्वकेतु वैद्य, योगेंद्र, विभोर भट्ट, सागर अधिकारी, भूमिका बनवाल, रीता आर्या और प्रियांशी टम्टा ने राष्ट्रीय रेफरी पाठ्यक्रम भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। इन्होंने प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में भी योगदान दिया।
क्लब के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद कुमार वैद्य तथा टीम हेड एवं मुख्य प्रशिक्षक विष्णु के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, वोविनम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, कैंट नैनीताल की सीईओ तनु जाट सहित खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
नासा और डीएसबी परिसर के इतिहास विभाग ने लगाया रक्तदान शिविर
उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) नगर में जल क्रीड़ा एवं साहसिक गतिविधियां संचालित करने वाली नैनीताल एक्वेटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (NASA) और कुमाऊं विश्वविद्यालय (KU) के डीएसबी परिसर के इतिहास विभाग ने बुधवार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में विश्वविद्यालय से जुड़े सदस्यों सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. रीतेश साह, डॉ. पूरन सिंह अधिकारी, किशोर कुमार, पंकज सिंह बिष्ट, सतीश सिंह राणा, दीपक, अरविंद सिंह बगियाल, सुनील कुमार और कमल सिंह सहित अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया। नासा के अध्यक्ष यशपाल रावत ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है और प्रत्येक सक्षम व्यक्ति इसमें योगदान दे सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं, चिकित्सा दल और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार जताया।
शिविर में प्रो. रीतेश साह, धीरज बिष्ट, भूपाल बिष्ट, हर्ष वर्धन छाबड़ा, सरिता बिष्ट, तरुण बिष्ट, नितिन, रितिका गैड़ा और मनमोहन चिलवाल सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। जिला चिकित्सालय के रक्तकोष प्रभारी डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, गणेश पलड़िया, संगीता प्रकाश और राकेश ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच तथा रक्त संग्रह की व्यवस्था संभाली।
भारत रत्न पं. पंत की जयंती पर विशेष कार्यक्रम, हिमालय संग्रहालय में छायाचित्रों और पत्रों की प्रदर्शनी
उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद में भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत (Govind Ballabh Pant) की 139वीं जयंती के अवसर पर 10 सितंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पं. गोविंद बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से जनपद मुख्यालय में कार्यक्रम होगा। जनपद के अन्य स्थानों पर भी जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डीएसबी परिसर के हिमालय संग्रहालय में 10 से 30 सितंबर तक पं. गोविंद बल्लभ पंत के छायाचित्रों और पत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के महत्वपूर्ण आयामों को प्रदर्शित किया जाएगा। इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. संजय घिल्डियाल और हिमालय संग्रहालय प्रभारी प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल ने परिसर के प्राध्यापकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों सहित आमजन से भी प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आग्रह किया है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 9 Sept 2026) :
Nainital Latest News 9 Sept 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Jyolikote News, Sewage Water Complaint Nainital, Drinking Water Complaint Uttarakhand, Waterborne Disease Jyolikote, Nainital Health Department, Blood Donation Camp Nainital, NASA Nainital News, DSB Campus History Department, Nainital Taekwondo Club, Wovinam National Championship, Govind Ballabh Pant Jayanti, Himalayan Museum Nainital, #UttarakhandNews #NainitalNews #Jyolikote #Nainital #WaterborneDisease #BloodDonation #NainitalTaekwondo #WovinamChampionship #GovindBallabhPant #HimalayanMuseum,

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
