नवीन समाचार, नैनीताल, 10 सितंबर 2026 (Govind Ballabh Pant Birth Anniversary)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पहले एवं एकमात्र भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिला एवं मंडल मुख्यालय नैनीताल में पं. गोविंद बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति की ओर से पंत पार्क के पास भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पं. पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि से हुई। विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने बैंड प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पं. पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समारोह में नशामुक्ति अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। पं. पंत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के दौरान के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही ‘नशा छोड़ो दूध पियो’ कार्यक्रम के तहत लोगों को गर्म दूध पिलाया गया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कारों के माध्यम से युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देकर सशक्त उत्तराखंड का निर्माण किया जा सकता है। विधायक सरिता आर्या ने पं. पंत के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए युवाओं से शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जहांगीर राजू, रविंद्र पांडे, गिरीश रंजन तिवारी, शांति मेहरा, दीपक बर्गली, भावना कांडपाल, डॉ. नेहा साह, चंद्रशेखर जोशी, चंद्रा पंत और रमेश चंद्रा को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले खुर्पाताल निवासी नवल कुमार और कविता मेहरा को भी गोविंद बल्लभ पंत सम्मान दिया गया। सांस्कृतिक एवं गायन प्रस्तुतियां देने वाले विद्यालयी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य संयोजक पूरन मेहरा, संयोजक गोपाल रावत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, राज्य सरकार में दायित्वधारी शांति मेहरा व दिनेश आर्य, महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी, मनोज जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण व संजय कुमार ‘संजू’, विक्रम राठौर, मनोज साह, चंद्रशेखर रावत, लता दफौटी, सपना बिष्ट, गजाला कमाल, मनोज जगाती, भगवत रावत, पूरन बिष्ट, गीता उप्रेती, सुरेंद्र कुमार, मीनू बुधलाकोटी, राकेश कुमार सहित अन्य सभासद और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह तस्वीर चर्चा में

इस दौरान पूर्व में भाजपा में रही एवं वर्तमान में कांग्रेस नेत्री सपना बिष्ट काबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को अलग से पुष्पगुच्छ भेंट करती नजर आईं। इससे राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि सपना बिष्ट ने कहा कि वह मंच पर पुष्पगुच्छ भेंट नहीं कर पाई थीं, इसलिए उन्होंने अलग से पुष्पगुच्छ भेंट किया।
तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन
समारोह के दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में कार्यरत 426 तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग की। संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस संबंध में विधानसभा सत्र में विधायकों ने प्रश्न भी उठाया है और सरकार स्तर पर कार्रवाई प्रगति में है, लेकिन अभी तक आदेश जारी नहीं हुआ है। इससे शिक्षक परेशान और निराश हैं। ज्ञापन देने वालों में ममता जोशी, मुक्ता चौधरी, गीतिका, उमा भाकुनी, रेवती रावत, कविता उपाध्याय, आशा बिष्ट, मीना बिष्ट, पुष्पा दरामवाल और मंजू जोशी सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।
पंत पार्क नवनिर्माण के बाद भव्य स्वरूप में आया

पं. गोविंद बल्लभ पंत की विशाल प्रतिमा के साथ मल्लीताल में पंत पार्क पं. पंत की जयंती कार्यक्रम से ठीक पहले नवनिर्माण के कार्यों के पूर्ण होने के साथ भव्य रूप में आ गया है। उल्लेखनीय है पंत पार्क में पंत जी की मूर्ति को लगभग 20 मीटर पीछे खिसकाया गया है, जिससे वहां पर वाहनों के लिये अधिक स्थान उपलब्ध हो गया है, साथ ही पार्क में भी काफी जगह बन गयी है, जबकि पूर्व में पार्क वास्तव में मूर्ति के साथ नहीं था।
पार्क के निर्माण में महत्सपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोविंद सिंह जनौटी ने बताया कि लोनिवि ने जिला विकास प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराये गये धन से पार्क में निर्माण किया है। पार्क में कई सुंदर बौंजाई पौधे, सुंदर घास आदि लगायी गयी है। साथ पं. पंत के रात्रि में रोशनी में जगमगाने वाले एक छिद्रयुक्त चित्र के साथ सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है और पंत जी के जीवन के महत्वपूर्ण वर्षों को भी पार्क में बाहर की ओर प्रदर्शित किया गया है। आगे पार्क में फूलों के पौधे लगाने की भी योजना है।
हिमालय संग्रहालय में दुर्लभ पत्रों और छायाचित्रों की प्रदर्शनी

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएसबी परिसर स्थित हिमालय संग्रहालय के इतिहास विभाग में उनके जीवन से जुड़े दुर्लभ छायाचित्रों और पत्रों की प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी 30 सितंबर तक चलेगी। इसमें पं. पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़े महत्वपूर्ण पक्षों को चित्रों और पत्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
पं. गोविंद बल्लभ पंत का जन्म 10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ था। वे 1937 से 1939 तक उत्तर प्रदेश के प्रीमियर तथा 1946 से 1954 तक उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 1955 से 1961 तक भारत के केंद्रीय गृह मंत्री रहे। वर्ष 1961 में उनका निधन हुआ। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों और अन्य आगंतुकों ने उनके पत्रों एवं छायाचित्रों का अवलोकन किया।
इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. संजय घिल्डियाल, संग्रहालय प्रभारी प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रो. संजय टम्टा, प्रो. रीतेश साह, डॉ. शिवानी रावत, डॉ. मनोज बाफिला, डॉ. पूरन अधिकारी, डॉ. भुवन शर्मा, डॉ. हरदयाल जलाल, डॉ. वीरेंद्र पाल, डॉ. शिवराज कपकोटी, अनूप कुमार और भुवन पाठक सहित अन्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Govind Ballabh Pant Birth Anniversary) :
Govind Ballabh Pant Birth Anniversary, Nainital News, Govind Ballabh Pant Jayanti, Govind Ballabh Pant 139th Birth Anniversary, Nainital Pant Park, Govind Ballabh Pant Museum Exhibition, Pant Park Nainital, Uttarakhand News, Uttarakhand History, Tadarth Teachers Regularization, Nainital Political News, #NainitalNews, #GovindBallabhPant, #PantJayanti, #PantPark, #UttarakhandNews, #Nainital, #UttarakhandHistory, #PantMuseum, #NainitalPolitics,

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
