नवीन समाचार, रुद्रपुर, 25 अप्रैल 2024 (Business leader found celebrating Girlfriend)। शहर की एक पॉश कॉलोनी में महिला के साथ रंगरलिया मनाते हुए किच्छा के एक व्यापारी नेता की पत्नी ने धुनाई करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। व्यापारी की पत्नी ने इस मामले में सिडकुल चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी की है।
आपत्तिजनक हालत में मिला व्यापारी नेता (Business leader found celebrating Girlfriend)
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात किच्छा के व्यापार मंडल के एक नेता की पत्नी को खबर मिली कि उसका पति रुद्रपुर शहर की पॉश कॉलोनी में एक महिला के साथ उसके कमरे में रंगरलियां मना रहा है। इसके बाद व्यापारी की पत्नी अपने परिजनों के साथ वहां पहुंची और महिला के घर पर धावा बोल दिया। जहां व्यापारी को आपत्तिजनक हालत में देखकर पत्नी का पारा चढ़ गया और उसने अपने पति की जमकर धुनाई कर दी। उसने काफी देर तक मौके पर हंगामा किया।
हंगामे की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग बाहर निकले और मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दौरान व्यापारी की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर पति व आरोपित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। (Business leader found celebrating Girlfriend)
व्यापारी के रंगरलिया मनाने और पत्नी द्वारा पति की धुनाई करने का प्रकरण शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। (Business leader found celebrating Girlfriend)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Business leader found celebrating Girlfriend)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














