बिग ब्रेकिंग : एक लाख करोड़ से अधिक का उत्तराखंड का बजट पारित, जानें बजट के महत्वपूर्ण तथ्य एवं महत्वपूर्ण प्रावधान…

Uttarakhand Vidhan Sabha

नवीन समाचार, देहरादून, 22 फरवरी 2025 (Uttarakhand Budget of More Than 1 lakh Cr Passed)। उत्तराखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 101175.33 करोड़ रुपये का बजट पारित हो गया। यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 13.38 प्रतिशत अधिक है। पहली बार राज्य का बजट एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा … Read more

उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद की 8वीं कक्षा की छात्रा पावनी का पत्र हुआ वायरल

नवीन समाचार, बागेश्वर, 26 अक्टूबर 2024 (Class 8Student Pawani Writing-Letter went Viral)। उत्तराखंड की एक आठवीं कक्षा की छात्रा का पत्र बीते 2 दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और इसे अत्यधिक सराहना एवं प्रशंसा मिल रही है। पत्र के वायरल होने का पहला कारण है पावनी खेतवाल नाम की इस छात्रा … Read more

उत्तराखंड में 500 करोड़ रुपये का निवेश कर सकता है अदाणी समूह

(Uttarakhand Get 214 Crores Nivesh

नवीन समाचार, देहरादून, 24 जून, 2024 (Adani Group may invest 500 crore in Uttarakhand)। अदाणी समूह उत्तराखंड में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये के निवेश का इच्छुक है। कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात में अदाणी समूह के प्रतिनिधिमंडल ने यह इच्छा प्रकट की है। मंत्री ने इस पर सरकार की … Read more

उत्तराखंड के 771567 किसानों को किसान सम्मान निधि में मिले 166.08 करोड़ रुपए

(Uttarakhand Get 214 Crores Nivesh

-प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नैनीताल से शामिल हुए मुख्यमंत्री नवीन समाचार, नैनीताल, 18 जून, 2024 (Farmers of Uttarakhand got Kisan Samman Nidhi)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी से पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी की। जिसमें पूरे भारत के 9।26 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ दिया। … Read more

लगातार तीसरे दिन 4 होटलों-गेस्ट हाउसों पर कार्रवाई, जिला बार संघ में नई जिम्मेदारियाँ, कुमाऊं विव व वीपीकेएएस के बीच एमओयू व पहाड़ों के किसानों पर आजीविका का संकट…

Nainital News 6 July 2023, Nainital News 1 July 2023, Nainital News 3 July 2023, Nainital News 11 July 2023, Nainital News 12 July 2023,

लगातार तीसरे दिन दो होटलों-गेस्ट हाउसों का 10-10 हजार रुपये का चालान, अन्य दो को नियमों के उल्लंघन पर नोटिस (Nainital Samachar 20 May 2024 Navin Samachar) नवीन समाचार, नैनीताल, 20 मई 2024। इतिहास में संभवतया पहली बार नैनीताल में अवैध रूप से संचालित होटलों एवं गेस्ट हाउसों के विरुद्ध चल रहा प्रशासनिक अभियान लगातार … Read more

Uplabdhi : उत्तराखंड की 1 बेटी ने मिजोरम में रचा इतिहास, राज्यपाल की एडीसी के रूप में हुईं नियुक्त…

Uplabdhi

रामगढ़ राजकीय उद्यान पार्क की जमीन सिडकुल को दिए जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया विरोध, कहा-रामगढ़ को हिमांचल बनाने पर तुली है सरकार…

-आंदोलन स्थल पर पहुंचकर कहा, सरकार अपना निर्णय वापस ले नवीन समाचार, नैनीताल, 10 फरवरी 2023। रामगढ़ में उद्यान विभाग की रामगढ़ राजकीय उद्यान पार्क की 4.4 एकड़ भूमि औद्योगिक विकास विभाग-सिडकुल को निःशुल्क हस्तांतरित करने के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों व किसानों के द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन एवं धरना-प्रदर्शन चल रहा है। यह भी पढ़ें … Read more

ब्रेकिंग: इतिहास में पहली बार जुलाई माह में 10.9 फिट स्तर होने के बाद आज नैनी झील से छोड़ दिया गया पानी

-इससे पहले 29 जुलाई 2011 को झील का जल स्तर 8.7 फीट पहुंचने पर गेट खोले गए थे-2018 के बाद से नहीं खोले गए हैं नैनी झील के गेट नवीन समाचार, नैनीताल, 28 जुलाई 2020। जी हां, इतिहास में पहली बार जुलाई माह में 10.9 फिट स्तर होने के बाद आज ठीक सुबह साढ़े नौ … Read more

किसानों के मुद्दे पर प्रदेश के मुख्य सचिव को हाईकोर्ट की फटकार..

नवीन समाचार, नैनीताल, 30 अगस्त 2019। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने प्रदेश के किसानों की आत्महत्या व बदहाली के मामले की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव फटकार लगाते हुए 4 सप्ताह के भीतर कारण बताने संबंधी शपथ पत्र पेश करने के आदेश दिये हैं। शुक्रवार को शांतिपुरी ऊधमसिंह नगर निवासी किसान … Read more

मोदी के इस ‘दिवास्वप्न’ को साकार करने में जुटा यह ‘नरेंद्र’

मोदी के आह्वान पर खोजा ‘सहखेती’ का ‘नरेंद्र पैटर्न’

Narendra Pattern
नरेंद्र मेहरा के खेत में किसानों व विभागीय अधिकारियों के साथ कुमाऊं मंडल के संयुक्त निदेशक कृषि आत्मा परियोजना के अधिकारियों को प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित करते हुए।
  • खाद्य फसलों की मेढ़ों पर सब्जियों की जगह सब्जियों की मेढ़ों पर गेहूं उगाने का किया है सफल प्रयोग
  • पूर्व में ‘नरेंद्र-09’ प्रजाति की गेहूं की प्रजाति खोजकर उत्तराखंड के प्रगतिशील किसान के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित हो चुके हैं गौलापार के नरेंद्र मेहरा

नवीन जोशी, नैनीताल। जब कृषि प्रधान देश भारत में किसानों का जिक्र केवल किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं के लिए आ रहा हो, किसान खेती छोड़ शहरों में मेहनत-मज़दूरी करने जा रहे हों,  खेतों में सीमेंट-कंक्रीट की अट्टालिकाएं खरपतवारों की तरह उग रही हों, और प्रधानमंत्री मोदी इसके उलट देश के किसानों की आय दोगुनी करने की ‘उलटबांशी’ बजा रहे हों, ऐसे में उनका एक हमनाम किसान उनके इस ‘दिवास्वप्न’ को साकार करने में जुटा है।

Read more

किसानों की आय दोगुनी करने को देश के हर जिले में बनेंगी कृषि परिषदें 

Mamta Jain
आईसीएसए की निदेशक ममता जैन।
  • यूपी के लखीमपुर से हुई है शुरुआत, शीघ्र नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में खुल सकती है उत्तराखंड की पहली जिला कृषि परिषद
  • पहले चरण में हर राज्य में एक एवं आगे 3-4 वर्षों में देश के 500 जनपदों में जिला कृषि परिषदें स्थापित करने की है केंद्र सरकार की योजना

नवीन जोशी, नैनीताल। केंद्र सरकार वर्ष 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक योजनाएं बना रही है। लेकिन इन योजनाओं का लाभ किसानों को दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देश के हर जिले में महत्वाकांक्षी योजना के तहत डिस्ट्रिक्ट एग्रीकल्चर काउंसिल यानी जिला कृषि परिषद स्थापित करने का खाका बनाया गया है। यह कृषि परिषदें जिलों की निचली इकाइयों में स्थापित होकर किसानों और कृषि से संबंधित कृषि, लघु कृषि, उद्यान, सिंचाई, लघु सिचाई, बैंकों,  मंडी परिषदों आदि विभिन्न विभागों-इकाइयों के साथ मिलकर जिला स्तर पर योजनाओं का लाभ किसानों को पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करेंगी। यह परिषदें सीधे केंद्रीय कृषि मंत्रालय से जुड़ी होंगी, लिहाजा इनके जरिए किसान सरकारों की विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त करने के साथ ही अपनी समस्याएं, अधिकारियों-विभागों से सहयोग न मिलने जैसी शिकायतें भी मंत्रालय तक पहुंचा सकेंगे।

Read more

पर्यटन, हर्बल के बाद अब जैविक प्रदेश बनेगा उत्तराखंड

विभिन्न प्रकार के बीज
विभिन्न प्रकार के बीज

-प्रदेश के जैविक उत्पादों का बनेगा अपना राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ब्रांड
-उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के प्रस्ताव को मुख्य मंत्री ने दी हरी झंडी
-राज्य में ही पहली बार लगने जा रही कलर सॉर्टिंग मशीनों से स्थानीय ख्याति प्राप्त उत्पाद राजमा, चौलाई, गहत, भट्ट आदि के जियोग्रेफिकल इंडेक्स बनेंगे
-इस हेतु रुद्रपुर में मंडी परिषद के द्वारा एक वर्ष के भीतर बनाया जाएगा 1500 टन क्षमता का कोल्ड स्टोर और तीन हजार टन क्षमता का गोदाम

नवीन जोशी, नैनीताल। देश में दालों की बढ़ती कीमतों के बीच यह खबर काफी सुकून देने वाली हो सकती है। अभी भी अपेक्षाकृत सस्ती मिल रहीं उत्तराखण्ड की जैविक दालें (मौंठ 50, भट्ट 70 तथा गहत और राजमा 120 रुपये प्रति किग्रा.) देश की महँगी दालों का विकल्प हो सकती हैं। पर्यटन और जड़ी-बूटी प्रदेश के रूप में प्रचारित उत्तराखंड एक नए स्वरूप में स्वयं को ढालने की राह पर चलने जा रहा है। यह राह है हर्बल प्रदेश बनने की, जिस पर अब तक पर्यटन और जड़ी-बूटी प्रदेश के रूप में प्रचारित किये जा रहे उत्तराखण्ड ने कदम बढ़ा दिए हैं। प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, मंडी परिषद, उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद एवं कृषि एवं उद्यान आदि विभागों के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश को जैविक प्रदेश यानी जैविक उत्पादों का प्रदेश बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में राज्य के सभी पर्वतीय जिलों के 10 ब्लॉकों को जैविक ब्लॉक घोषित कर दिया गया है। रुद्रप्रयाग जिला जैविक जिले के रूप में विकसित किया जा रहा है, और आगे चमोली व पिथौरागढ़ को भी जैविक जनपद बनाने की तथा अगले चरण में सभी पर्वतीय जिलों को जैविक जिलों के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। साथ ही प्रदेश के जैविक उत्पादों के लिए प्रदेश में ही बड़ी प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किए जाने को मुख्यमंत्री के स्तर से हरी झंडी मिल गई है। प्रस्तावित जैविक प्रदेश में जैविक खाद्यान्नों के साथ जैविक दालों के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

Read more