नवीन समाचार, जयपुर, 23 दिसंबर 2024 (Robber Bride with Innocent Face-Beautiful Eyes)। राजस्थान पुलिस ने ‘मासूम चेहरे-सुंदर आँखों’ वाली कुख्यात लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी है और अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून निवासी सीमा और निक्की नाम की दो महिलाओं ने विभिन्न राज्यों में अमीर व्यक्तियों को निशाना बनाते हुए सवा करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस ने बताया कि सीमा ने फरवरी 2023 में एक व्यापारी से विवाह किया और पांच महीने बाद 36 लाख रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई। जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह शादी की वेबसाइटों का उपयोग कर तलाकशुदा या पत्नी का निधन हो चुके अमीर पुरुषों को अपना शिकार बनाता था। अमीर व्यक्तियों से संपर्क कर उनका विश्वास जीता जाता था और फिर विवाह कर उन्हें ठगा जाता था।
पिछले 11 वर्षों से खेल रही है शादी का खेल (Robber Bride with Innocent Face-Beautiful Eyes)
गिरफ्तारी के बाद, सीमा की ठगी की लंबी सूची सामने आई। पता चला है कि वर्ष 2013 में उसने आगरा के एक व्यापारी से विवाह किया था और बाद में परिवार पर झूठे मामले दर्ज करवा कर राजीनामे के नाम पर 75 लाख रुपये वसूल लिए। इसी तरह 2017 में गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से विवाह कर 10 लाख रुपये समझौते के नाम पर हड़प लिए। (Robber Bride with Innocent Face-Beautiful Eyes)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Robber Bride with Innocent Face-Beautiful Eyes, Uttarakhand News, Jaypur News, Luteri Dulhan, Mahila Apradhi, Crime News, Robber Bride, Innocent face, Beautiful eyes, Robber Bride caught in Jaipur, Jaipur Police, Bride heated people of Rs 1.25 crore by Marrying, Uttarakhand’s Luteri Dulhan,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
