नवीन समाचार, नैनीताल, 27 अगस्त 2026 (Student President Karan Joined ABVP)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के डीएसबी परिसर (DSB Campus) में छात्र राजनीति का एक रोचक घटनाक्रम सामने आया है। छात्रसंघ चुनाव में विरोध के प्रतीक काले झंडे के बैनर तले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad-ABVP) (अभाविप-ABVP) के प्रत्याशी को 249 मतों से हराकर अध्यक्ष बने करन सती (Karan Sati) ने अब उसी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण कर ली है। नए छात्रसंघ चुनावों की तैयारियां शुरू होने के बीच हुए इस घटनाक्रम ने परिसर की राजनीति में चर्चाओं को तेज कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसबी परिसर के पिछले छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए करन सती निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे। उन्होंने विरोध के प्रतीक माने जाने वाले काले झंडे के बैनर तले चुनाव लड़ा और 1,466 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी। उनके सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी तनिष्क मेहरा (Tanishq Mehra) थे, जिन्हें 1,217 मत मिले थे। इस प्रकार करन सती ने परिषद के प्रत्याशी को 249 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद हासिल किया था।
चुनाव में परिषद प्रत्याशी को हराने वाले अध्यक्ष अब बने संगठन के सदस्य
छात्रसंघ चुनाव के दौरान करन सती की जीत को लेकर परिसर में राजनीतिक चर्चाएं भी हुई थीं। उस समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party-BJP) से जुड़े कुछ लोगों पर संगठन की घोषित राजनीतिक सोच से अलग जाकर करन सती का समर्थन करने और परिषद के प्रत्याशी के विरुद्ध काम करने के आरोप लगाये गये थे।
इन आरोपों के कारण चुनाव परिणाम के बाद छात्र राजनीति में कई प्रकार की चर्चाएं हुई थीं। अब परिस्थितियां बदल गयी हैं और छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में निर्दलीय चुनाव जीतने वाले करन सती ने औपचारिक रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
भाजपा विधायक और नेताओं की मौजूदगी में हुआ प्रवेश
करन सती का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रवेश भाजपा नेताओं की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक सरिता आर्य (Sarita Arya), भाजपा के नगर अध्यक्ष नितिन कार्की (Nitin Karki), भाजपा नेता मनोज जोशी (Manoj Joshi), विकास जोशी (Vikas Joshi), पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष उत्कर्ष बिष्ट (Utkarsh Bisht) और मोहित पंत (Mohit Pant) सहित अन्य छात्र साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।
परिषद के प्रत्याशी को चुनाव में हराकर छात्रसंघ अध्यक्ष बनने और बाद में उसी संगठन की सदस्यता ग्रहण करने की यह राजनीतिक यात्रा परिसर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
नए छात्रसंघ चुनावों से पहले बदले समीकरणों की चर्चा
प्रदेश में आगामी छात्रसंघ चुनावों के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक तैयारियां शुरू होने के साथ विभिन्न विद्यार्थी संगठनों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। ऐसे समय में डीएसबी परिसर के निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल होना छात्र राजनीति के बदलते समीकरणों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह घटनाक्रम केवल एक व्यक्ति के संगठन में शामिल होने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे यह प्रश्न भी उठ रहा है कि आगामी छात्रसंघ चुनावों में विभिन्न विद्यार्थी संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं की रणनीति किस प्रकार बदलेगी। क्या करन सती का परिषद में प्रवेश डीएसबी परिसर में संगठन की स्थिति को मजबूत करेगा और क्या इससे आगामी चुनावों के संभावित समीकरण प्रभावित होंगे? विशेषकर इस नए घटनाक्रम के बाद आगे ‘काले झंडे’ के बैनर तले प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर भी निश्चित प्रभाव पड़ने की बात काही जा रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Student President Karan Joined ABVP) :
Student President Karan Joined ABVP, Nainital Student Politics, DSB Campus Nainital, Karan Sati ABVP, Kumaun University News, Nainital Students Union, ABVP Nainital, DSB Student Union President, Uttarakhand Student Politics, Karan Sati Latest News, Nainital College Politics, Kumaun University Student Union Election, BJP Nainital News, Sarita Arya Nainital, ABVP Student Union News, DSB Campus Politics, Uttarakhand Education News, Nainital Political News, Student Union Election Uttarakhand, Navin Samachar, Nainital News, #Nainital #Uttarakhand #DSBCampus #KumaunUniversity #KaranSati #ABVP #StudentPolitics #StudentUnion #NainitalNews #UttarakhandNews #EducationNews #CollegePolitics #BJPNainital #StudentElection #LocalNews #NavinSamachar #NainitalPolitics #UttarakhandStudents #DSBCollege #LatestNews,

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
