बिमस्टेक शिखर सम्मेलन में पत्रकार पुत्र ने किया भारत का प्रतिनिधित्व, महाशिवरात्रि,छोटा कैलाश में क्यों इस बार आधी रही संख्या, नैनीताल नगर पालिका में चुनाव व नेट परीक्षा में सफलता…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

7 देशों के बिमस्टेक शिखर सम्मेलन में नैनीताल के चित्रांश ने किया भारत का प्रतिनिधित्व
-की पारंपरिक ज्ञान आधारित स्वावलंबी कृषि को पुनर्जीवित करने की वकालत
नवीन समाचार, नैनीताल, 26 फरवरी 2025 (Nainital News Today 26 February 25 NavinSamachar) कृषि एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित गोविंद बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी, नैनीताल निवासी वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र देवलियाल के पुत्र चित्रांश देवलियाल ने नई दिल्ली में आयोजित बिमस्टेक यानी ‘बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

2e3fb735eee39e9ad44b4ed3c14bae46 1126847363विदेश मंत्रालय और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में आयोजित यह शिखर सम्मेलन 19 से 24 फरवरी तक विश्व युवक केंद्र में आयोजित हुआ, जिसमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड सहित सात देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. केके खंडेलवाल, पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह, विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (बिमस्टेक और सार्क) सीएसआर राम और भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

यहाँ क्लिक कर सीधे संबंधित को पढ़ें

भारत के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में चित्रांश ने निभायी उल्लेखनीय भूमिका (Nainital News Today 26 February 25 NavinSamachar)

इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले नौ सदस्यीय दल में तोशी कलबांडे के नेतृत्व में रविना राजपुरोहित, राहुल शर्मा, विवेक, ईशिका वारवड़े, जया शर्मा, श्रेया पोपली, अदिति शर्मा और चित्रांश देवलियाल प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए। ये सभी पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन के विषयों पर सक्रियता से कार्यरत हैं।

जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर व्यापक चर्चा

शिखर सम्मेलन में चित्रांश देवलियाल ने कृषि क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए पारंपरिक कृषि पद्धतियों को पुनर्जीवित करने, मिट्टी के स्वास्थ्य को पुर्नस्थापित करने, जैव विविधता को बढ़ाने और जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने के लिए पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने पर बल दिया। उनके सुझाव से किसानों के सशक्तिकरण के साथ क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा और सतत विकास को बल मिल सकता है।

संयुक्त बयान में शामिल हुआ भारत का प्रस्ताव (Nainital News Today 26 February 25 NavinSamachar)

चित्रांश देवलियाल के प्रस्ताव को सम्मेलन में व्यापक समर्थन मिला और अंततः इसे सभी सात देशों के संयुक्त बयान में शामिल किया गया। उनकी यह उपलब्धि पारंपरिक कृषि पद्धतियों को वैश्विक स्थिरता प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हुई है।

महाशिवरात्रि पर महादेव के धामों-शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु (Nainital News Today 26 February 25 NavinSamachar)

cbc1d41e375b8341716e633b3d8c3577 1247374610नैनीताल। सरोवरनगरी सहित सभी निकटवर्ती क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं में जबर्दस्त धार्मिक उत्साह देखा गया। मुख्यालय के हनुमानगढ़ी मंदिर में बिना मेले के भी श्रद्धालुओं के मेले जैसा माहौल रहा। इसके अलावा नगर के नयना देवी मंदिर व पाषाण देवी मंदिर स्थित शिवालयों के साथ ही भगवान शिव को ही समर्पित गुफा महादेव मंदिर एवं मॉल रोड पर क्वालिटी बोट स्टेंड एवं चीना बाबा मंदिर के शिवालयों में भी महाशिवरात्रि पर पूरे दिन श्रद्धालुओं को उमड़ना जारी रहा और जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं फल-फूलों से शिवालयों में शिवार्चन किया गया।

छोटा कैलाश में इस बार आधी रही संख्या, बिजली-पानी की भी रही समस्या (Nainital News Today 26 February 25 NavinSamachar)

(Nainital News Today 26 February 25 NavinSamachar)उधर जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में अन्य शिवालयों की बात करें तो जनपद के भीमताल विकासखंड में पिनरौ-भटेलिया के पास 4 किमी की पैदल दूरी पर स्थित भगवान शिव के धाम कैलाश पर्वत की ही प्रतिकृति नजर आने वाले छोटा कैलास पर्वत पर श्रद्धालुओं का विशाल मेला लगा। हालंाकि इस बार यहां श्रद्धालुओं की संख्या गत वर्षों के सापेक्ष आश्चर्यजनक तौर पर आधे से भी कम रही। इसके कारण तलाशे जा रहे हैं और महाकुंभ के आयोजन और यहां महाशिवरात्रि पर लगने वाले भारी जाम आदि को कारण माना जा रहा है।

हालांकि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि अब यहां वर्ष भर श्रद्धालु आ रहे हैं। संभवतया संभावित जाम से बचने के लिये रात्रि से ही यहां काफी संख्या में श्रद्धालु आ गये हैं। वहीं इस बार बीती रात्रि से बिजली की आपूर्ति बाधित होने के कारण पानी की पंपिंग न हो पाने के कारण पेयजल की समस्या रही।

इसके अलावा स्वामी विवेकानंद को ज्ञान प्राप्त होने के स्थान जनपद के काकड़ीघाट स्थित कर्कटेश्वर महादेव शिवालय एवं मौना-प्यूड़ा के पास स्थित कपिलेश्वर महादेव, मुक्तेश्वर के मुक्तेश्वर महादेव, भीमताल के भीमेश्वर महादेव और गागर स्थित गर्गेश्वर शिवालयों में भी पूरे दिन श्रद्धालुओं के उमड़ने का सिलसिला जारी रहा।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नैनीताल नगर पालिका शाखा के चुनाव की प्रक्रिया शुरू (Nainital News Today 26 February 25 NavinSamachar)

नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नैनीताल नगर पालिका शाखा का कार्यकाल 24 अक्टूबर 2024 को पूर्ण हो चुका था। लंबे समय से नये चुनाव न हो पाने के कारण कर्मचारियों एवं उम्मीदवारों में बढ़ रहे असंतोष के बीच आखिर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस संदर्भ में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह के निर्देशों पर चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु चुनाव कमेटी का गठन कर दिया गया है।

चुनाव हेतु संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भैया एवं प्रदेश सचिव दिनेश कटियार को शीघ्र चुनाव कमेटी का गठन करने एवं चुनाव की तिथि निर्धारित करने की जिम्मेदारी दी गयी है। प्रदेश सचिव दिनेश कटियार ने बताया कि 18 से 20 मार्च के बीच चुनाव कराए जाने को कहा गया है,

और निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अमित सहदेव को मुख्य चुनाव अधिकारी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भैया को मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक एवं संजय भगत, मनोज चौहान, अनिल कटियार, मनोज कुमार मंगावली, राहुल कुमार, सुनील खोलिया, राहुल कुमार, हितेश कुमार, शिवराज नेगी, मोहन चिलवाल एवं सहायक कार्यालय अधीक्षक अमन महाजन सहित अन्य सदस्यों को चुनाव संचालन की जिम्मेदारी दी गयी है।

समाजशास्त्र विभाग के 6 विद्यार्थियों ने नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की (Nainital News Today 26 February 25 NavinSamachar)

नैनीताल। डीएसबी परिसर के समाजशास्त्र विभाग के 6 विद्यार्थियों- कमलेश पांडे, मृणाल पांडे, रिया पांडे, यशपाल आर्य, विशाल पांडे और जागृति पंत ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में सफलता प्राप्त की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका रुबाली, डॉ. सरोज पालीवाल सहित डीएसबी परिसर के प्रो. संजय पंत, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू, डॉ. दीपक, महासचिव डॉ. विजय कुमार, डॉ. संतोष कुमार और डॉ. दीपाक्षी जोशी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। (Nainital News Today 26 February 25 NavinSamachar)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Nainital News Today 26 February 25 NavinSamachar, Nainital News, Educational News, Nainital News Today, 26 February 2025, NavinSamachar, Navin Samachar, BIMSTEC summit, Journalist’s son represented India in BIMSTEC summit, Mahashivratri, Chota Kailash, why the number was half this time in Chota Kailash, success in NET exam, Nainital Nagar Palika,)