सुभाष उपाध्याय बनाये गये उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 26 मई 2025 (Subhash Upadhyay Additional Judge of High Court)उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार को केंद्रीय कानून व न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर यह जानकारी साझा की।

कॉलेजियम की सिफारिश के दो वर्ष बाद मिली नियुक्ति

c39d930270d4840aa8c404ae2bf23213 1448999746प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड उच्च न्यायालय की कॉलिजियम ने सुभाष उपाध्याय के नाम की संस्तुति सितम्बर 2022 में की थी। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय की कॉलेजियम ने 12 अप्रैल 2023 को उपाध्याय को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाये जाने की अनुशंसा की थी। लगभग दो वर्षों के लंबे इंतजार के उपरांत अब उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।

शपथ के बाद न्यायाधीशों की संख्या पहुंचेगी 10

फिलहाल उत्तराखंड उच्च न्यायालय 11 स्वीकृत न्यायाधीशों के सापेक्ष नौ न्यायाधीशों के साथ कार्यरत है। दो पद रिक्त हैं। उपाध्याय के 2 जून को न्यायाधीश पद की शपथ लेने की संभावना है। उनके शपथ ग्रहण के उपरांत न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 10 हो जाएगी।

सेवा विधि में है विशेषज्ञता

सुभाष उपाध्याय सेवा विधि क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं। लखनऊ में शिक्षा प्राप्त उपाध्याय नैनीताल स्थित रतन कॉटेज में निवास करते हैं। वे उच्च न्यायालय में मुख्य स्थायी अधिवक्ता सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

विधिक समुदाय में हर्ष का वातावरण (Subhash Upadhyay Additional Judge of High Court)

उन्हें न्यायाधीश बनाये जाने की जानकारी के बाद अधिवक्ता समुदाय में प्रसन्नता व्याप्त है। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी न्यायालय में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए राष्ट्रपति को कई बार प्रत्यावेदन प्रस्तुत किये थे। वर्तमान में भी एक न्यायाधीश का पद रिक्त है, जिसे भरने हेतु सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम द्वारा संस्तुति भेजी जा चुकी है, जिस पर अब राष्ट्रपति की स्वीकृति की प्रतीक्षा की जा रही है। (Subhash Upadhyay Additional Judge of High Court)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी: 'सिर्फ मोदी-मोदी कहने से काम नहीं चलेगा', अपनी ही सरकार के सिस्टम पर बरसे विधायक बंशीधर भगत

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Subhash Upadhyay Additional Judge of High Court, Nainital News, Uttarakhand High Court News, Court News, Judges of Uttarakhand, Subhash Upadhyay, Uttarakhand High Court, Additional Judge Appointment, Supreme Court Collegium, High Court Judges, Nainital News, High Court Bar Association, Legal News India, Law Ministry, Arjun Ram Meghwal, Uttarakhand News, Indian Judiciary, Legal Appointments, Collegium Recommendations, Judicial Vacancy, Subhash Upadhyay appointed as Additional Judge of Uttarakhand High Court,)

Leave a Reply