भवाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में मिला चार दिन से लापता नेपाली नागरिक का शव, हरे पेड़ की शाखाएं काटने पर भी उठे सवाल

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 24 अगस्त 2026 (Body of a Nepali Found-Tree Cut)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में भवाली मार्ग (Bhowali Road) पर पाइंस (Pines) क्षेत्र के समीप जोखिया में चार दिन से लापता नेपाली नागरिक का शव करीब 100 मीटर गहरी खाई से बरामद हुआ है। वहीं नैनीताल शहर के तल्लीताल (Tallital) क्षेत्र में हरे बांज (Oak Tree) की शाखाएं काटे जाने का वीडियो सामने आने के बाद पर्यावरण को लेकर सवाल उठे हैं, जिस पर वन विभाग ने पेड़ की खतरनाक शाखाओं की कटाई के लिए अनुमति दिए जाने की बात कही है।

100 मीटर गहरी खाई से मिला लापता मजदूर का शव

Body of a Nepali Found-Tree Cutभवाली मार्ग पर जोखिया के पास सोमवार को एसडीआरएफ (SDRF) ने करीब 100 मीटर गहरी खाई में खोज अभियान चलाकर 40 वर्षीय नेपाली नागरिक टिक बहादुर पुत्र जंग बहादुर का शव बरामद किया। टिक बहादुर क्षेत्र में मजदूरी करता था और 21 अगस्त से लापता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके साथियों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। सोमवार सुबह सड़क किनारे खाई के पास टिक बहादुर की चप्पल और मोबाइल फोन मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से खाई में खोज अभियान शुरू किया।

आपदा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ नैनीताल की टीम उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। दुर्गम और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में अभियान चलाकर टीम ने शव को खाई से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  गड्ढों को भरने का काम शुरू, बढ़ती मारपीट की घटनाओं पर सख्ती, होटल एसोसिएशन ने दी आर्थिक सहायता, टैक्सीयों के चालान, मुख्यमंत्री को नंदा देवी महोत्सव का निमंत्रण, गिर्दा और भैया की स्मृति में प्रदर्शनी, पौधरोपण, मेनू कैंप, सड़क निर्माण का आश्वासन अतिक्रमण हटाया

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। अभियान में एएसआई लाल सिंह बिष्ट, सुरेंद्र कुमार, नितेश खेतवाल, भूपेंद्र कन्याल, रोहित कुमार, रविंद्र रावत, प्रभारी कोतवाल विमल मिश्रा, राकेश बोरा सहित पुलिस और एसडीआरएफ के अन्य जवान शामिल रहे।

बांज की शाखाएं काटने पर विवाद, वन विभाग ने अनुमति का हवाला दिया

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में एक घर के भीतर तक फैले हरे बांज के पेड़ की शाखाएं काटे जाने का वीडियो प्रसारित होने के बाद स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए। लोगों ने वन विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि कुमाऊं रिट्रीट के पास स्थित बांज के पेड़ की खतरनाक शाखाओं की छंटाई के लिए भू-स्वामी ने आवेदन किया था।

वन विभाग के अनुसार पातन समिति ने मौके का निरीक्षण करने के बाद पेड़ की तीन शाखाओं की छंटाई की अनुमति दी थी और इसी अनुमति के आधार पर शाखाएं काटी गई हैं।

हालांकि, पेड़ की शाखाएं काटे जाने को लेकर पर्यावरणीय नुकसान की आशंका जताने वाले लोगों का सवाल यह भी है कि विशाल बांज के पेड़ से इतने करीब मकान का निर्माण कैसे हुआ। स्थानीय स्तर पर यह प्रश्न उठ रहा है कि जिस पेड़ की शाखाओं को अब खतरा बताते हुए काटा जा रहा है, उसके इतने करीब घर का निर्माण किस अनुमति और प्रक्रिया के तहत किया गया था। यह पहलू भी भविष्य में जांच और चर्चा का विषय बन सकता है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कैंची धाम जा रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, जान बची, बाबा नीब करौरी की कृपा मानी जा रही, पुलिस ने 378 सिम और 361 मोबाइल निष्क्रिय कराए

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Body of a Nepali Found-Tree Cut) :

Body of a Nepali Found-Tree Cut, Nainital News, Uttarakhand News, Bhowali Road News, Pines Nainital, Jokhiya Nainital, SDRF Nainital, Missing Nepali Citizen, Dead Body Recovered, Nainital Accident, Nainital Police, Rescue Operation, Bhowali Road Incident, Oak Tree Nainital, Banaj Tree, Oak Tree Branch Cutting, Tallital News, Nainital Forest Department, Forest Permission, Environmental News Nainital, Kumaon News, Nainital Latest News, Uttarakhand Environment, SDRF Rescue, Nainital Hindi News, Navin Samachar, #NainitalNews #UttarakhandNews #BhowaliRoad #PinesNainital #Jokhiya #SDRF #NainitalPolice #RescueOperation #MissingPerson #NepaliCitizen #DeadBodyRecovered #Tallital #OakTree #BanajTree #ForestDepartment #EnvironmentalNews #NainitalEnvironment #KumaonNews #UttarakhandEnvironment #NavinSamachar

Leave a Reply