नैनीताल में जन्माष्टमी की धूम, नयना देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दही हांडी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्साह

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 4 सितंबर 2026 (Janmashtami Fervor Grips Nainital)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद की सरोवर नगरी नैनीताल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में धार्मिक हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मां नयना देवी मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही, जबकि मंदिर परिसर के बाहर दही हांडी, फैंसी ड्रेस, सांस्कृतिक नृत्य और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं ने पर्व के उत्साह को और बढ़ा दिया। स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक भी जन्माष्टमी के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल हुए।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर अधिकांश श्रद्धालुओं ने मध्यरात्रि तक उपवास रखकर अपनी आस्था प्रकट की। नगर के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया और आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं। बाजारों में भी जन्माष्टमी की विशेष रौनक दिखाई दी।

मंदिरों में दर्शन, घर-घर सजे नन्हे राधा-कृष्ण

दुनिया को श्रीमद्भगवद्गीता जैसा प्रतिष्ठित ज्ञान देने वाले भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर नैनीताल के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मां नयना देवी मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दर्शन किए। नैनीताल आए पर्यटक भी मंदिरों में पहुंचकर जन्माष्टमी के धार्मिक उत्सव का हिस्सा बने।

हाई कोर्ट मार्ग स्थित राधा-कृष्ण मंदिर तथा भवाली रोड कैंट क्षेत्र के राधा-कृष्ण मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। अधिकांश नगरवासियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मध्यरात्रि तक उपवास रखा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उफनती गौला नदी में कूदे 65 वर्षीय बुजुर्ग, वीडियो वायरल होने पर गोवा में रिश्तेदार ने की पहचान, सात किलोमीटर दूर मिला शव

घर-घर में छोटे बच्चों को राधा और कृष्ण के स्वरूप में सजाया गया। मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर धारण किए नन्हे कान्हा तथा राधा की वेशभूषा में सजे बच्चों के मनमोहक रूप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

बाजारों में जन्माष्टमी की विशेष रौनक

जन्माष्टमी के अवसर पर नैनीताल के बाजारों में भी विशेष चहल-पहल दिखाई दी। लोग बच्चों के लिए राधा-कृष्ण की वेशभूषा, मोर मुकुट, बांसुरी, लहंगा-चोली और पीतांबर खरीदते नजर आए। वहीं जन्माष्टमी पर बनने वाली पंजीरी और अन्य प्रसाद एवं व्यंजनों के लिए सूखे मेवों की भी खरीदारी हुई। धार्मिक पर्व के कारण बाजारों में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

नयना देवी मंदिर परिसर के बाहर दही हांडी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

नैनीताल में ‘यो पहाड़ फाउंडेशन’ की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मां नयना देवी मंदिर परिसर के बाहर आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों की भी भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण के बाल स्वरूपों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से हुई। छोटे बच्चों ने नटखट कान्हा, राधा, मीरा और सुदामा की वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं और बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं, ब्रज की होली और पहाड़ी लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक दही हांडी का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही ताइक्वांडो प्रतियोगिता ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रमों में मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, सचिव हेमंत शाह, घनश्याम लाल साह, प्रदीप शाह, किशन नेगी, सुरेश मेलकानी, विशाल टम्टा और रिक्की भट्ट सहित अन्य लोग शामिल रहे। यो पहाड़ फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष डॉ. संतोख बिष्ट, सचिव सागर सोनकर, चंद्रकांत जोशी, दीपक पूलस, जितेंद्र मर्तोलिया, नीरज बिष्ट, शिवा बिष्ट, चेतन मेहरा, अमित, अभिषेक तिवारी, दीपक जोशी, हिमांशु बिष्ट, दीपा बिष्ट, खुशी, विवेक खोलिया, अर्जुन बोहरा और लोकेश बिष्ट सहित अनेक लोगों ने आयोजन में सहयोग किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ग्रैंड मुफ्ती ने कहा-'महिलाएं घर के अंदर रहें, बाहर निकलने पर होगी तबाही',सीएम धामी ने मनुस्मृति पर प्रश्न उठाने वाले राहुल गांधी को ललकारा...

विद्यालयों में भी दिखा कृष्ण-राधा का रंग

Janmashtami Fervor Grips Nainitalनैनी पब्लिक स्कूल सहित नगर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों में भी जन्माष्टमी उत्साहपूर्वक मनाई गई। छात्र-छात्राएं भगवान श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। प्रधानाचार्य गिरीश सनवाल ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और जन्माष्टमी पर्व के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने भाग लिया।

जन्माष्टमी के धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नैनीताल में पूरे दिन भक्ति, उत्सव और स्थानीय संस्कृति का संगम देखने को मिला।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कांग्रेस के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 सितंबर को हल्द्वानी आएंगे, क्या खड़गे को हल्द्वानी से जवाब देंगे नवीन ? और कांग्रेसियों का क्या रुख रहेगा ?
Tags (Janmashtami Fervor Grips Nainital) :

<

p style=”text-align: justify;”>Janmashtami Fervor Grips Nainital, Uttarakhand News, Nainital News, Janmashtami Nainital, Krishna Janmashtami 2026, Naina Devi Temple Nainital, Dahi Handi Nainital, Yo Pahad Foundation, Nainital Cultural Programme, Radha Krishna Fancy Dress, Janmashtami Celebration Uttarakhand, Nainital Festival News, Hindi News, Latest Nainital News, #NainitalNews #UttarakhandNews #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #NainaDeviTemple #DahiHandi #YoPahadFoundation #Nainital #CulturalProgramme #RadhaKrishna #NaveenSamachar

Leave a Reply