बड़ा समाचार : PCS परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी, डिप्टी कलेक्टर सहित 67 पदों पर भर्ती; 29 सितंबर तक आवेदन का मौका

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 10 सितंबर 2026 (PCS Exam 2026 Notification-67 Posts)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission-UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 (State Civil/Upper Subordinate Services Examination-2026) का भर्ती विज्ञापन (Recruitment Advertisement) जारी कर दिया है। आयोग ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector), पुलिस उपाधीक्षक (Deputy Superintendent of Police-DSP), जिला कमांडेंट होमगार्ड (District Commandant Home Guards), वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी (Finance Officer/Treasury Officer) सहित कुल 67 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Application) आमंत्रित किए हैं।

PCS Exam 2026 Notification-67 Posts UKPSC PCS 2026 Recruitment :- UKPSC PCS 2026 का नोटिफिकेशन हुआ जारी, डिप्टी  कलेक्टर से DSP तक बनने का शानदार मौका !इच्छुक अभ्यर्थी 29 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं और इसी तिथि तक निर्धारित परीक्षा शुल्क (Examination Fee) भी जमा करना होगा। महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं विभागीय पदों पर भर्ती के कारण PCS परीक्षा-2026 उत्तराखंड में सरकारी सेवा में जाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।

67 पदों में सबसे अधिक 14 पद पुलिस उपाधीक्षक के

आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 67 पदों में सबसे अधिक 14 पद पुलिस उपाधीक्षक के निर्धारित किए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर के 10 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों के लिए निम्न पद शामिल हैं—

  • जिला कमांडेंट, होमगार्ड (District Commandant, Home Guards)-2 पद

  • वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी (Finance Officer/Treasury Officer)-4 पद
  • सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा (Assistant Director/Audit)-8 पद
  • सहायक आयुक्त, राज्य कर (Assistant Commissioner, State Tax)-1 पद
  • सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1 (Assistant Municipal Commissioner/Executive Officer Grade-1)-1 पद
  • उद्यान विकास अधिकारी श्रेणी-2 (Horticulture Development Officer Grade-2)-1 पद
  • उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी (Deputy Education Officer/Staff Officer/Law Officer)-1 पद
  • सहायक श्रम आयुक्त (Assistant Labour Commissioner)-1 पद
  • सहायक निदेशक/उपसचिव, संस्कृत शिक्षा विभाग (Assistant Director/Deputy Secretary)-4 पद
  • सहायक निदेशक, कारखाना/बॉयलर (Assistant Director, Factory/Boiler)-2 पद
  • सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (Assistant Divisional Transport Officer-ARTO)-5 पद
  • राज्य कर अधिकारी (State Tax Officer)-5 पद
  • केस वर्कर, महिला कल्याण विभाग (Case Worker)-3 पद
आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में भाजपा की हैट्रिक का प्लान: नितिन नवीन ने दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र

इस तरह प्रशासन, पुलिस, वित्त, शिक्षा, श्रम, परिवहन, संस्कृत शिक्षा, नगर निकाय और महिला कल्याण सहित विभिन्न विभागों में नियुक्ति का अवसर मिलेगा।

अलग-अलग पदों के लिए अलग वेतनमान

विज्ञापन में पदों के अनुसार अलग-अलग वेतनमान (Pay Scale) निर्धारित किए गए हैं। अधिकांश उच्च पदों के लिए लेवल-10 (Level-10) के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है। वहीं राज्य कर अधिकारी के पद के लिए लेवल-7 (Level-7) और केस वर्कर के लिए लेवल-6 (Level-6) का वेतनमान निर्धारित किया गया है।

37 पद सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित

कुल 67 पदों में 37 पद सामान्य श्रेणी (General Category), 13 पद अनुसूचित जाति (Scheduled Caste-SC), 11 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (Other Backward Classes-OBC) और 6 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (Economically Weaker Section-EWS) के लिए निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन में विभिन्न पदों के लिए उत्तराखंड महिला तथा क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) से संबंधित पदों का विवरण भी दिया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि ऑनलाइन आवेदन करते समय आरक्षण से संबंधित अपनी श्रेणी अथवा उपश्रेणी (Category/Sub-category) का सही अंकन करें।

29 सितंबर तक आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करना होगा

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पत्र में शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification) सहित अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरने होंगे।

आवेदन शुल्क (Application Fee) भी ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। इसके लिए नेट बैंकिंग (Net Banking), डेबिट कार्ड (Debit Card), क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल किया जा सकेगा। आवेदन तथा निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अन्य किसी माध्यम से भेजा गया आवेदन अथवा परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी से राहुल गांधी पर भाजपा के 'नवीन' सियासी वार ‘राहुल मियां’ संबोधन के पीछे क्या 'नवीन' संकेत ?

7 से 16 अक्टूबर तक आवेदन में संशोधन का अवसर

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में संशोधन (Correction/Modification) का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है।

हालांकि अंतिम निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार का परिवर्तन करने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने से पहले अपने सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच करने की सलाह दी गई है।

विस्तृत विज्ञापन देखकर ही करें आवेदन

आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती से संबंधित शैक्षिक अर्हता (Educational Qualification), आयु सीमा (Age Limit), आरक्षण (Reservation), परीक्षा योजना (Examination Scheme) और अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आयोग की ओर से जारी विस्तृत विज्ञापन और सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ही आवेदन करना होगा।

PCS परीक्षा-2026 का विस्तृत भर्ती विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। 29 सितंबर की अंतिम तिथि को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा शुल्क समय रहते जमा करना महत्वपूर्ण रहेगा।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  बड़ा समाचार : उत्तराखंड के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में 29 सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्टूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का निर्वाचन

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (PCS Exam 2026 Notification-67 Posts) : 

<

p style=”text-align: justify;”>PCS Exam 2026 Notification-67 Posts, UKPSC PCS Exam 2026, Uttarakhand PCS 2026, Uttarakhand Public Service Commission, UKPSC Recruitment 2026, PCS Vacancy 2026, Deputy Collector Vacancy Uttarakhand, DSP Vacancy Uttarakhand, Uttarakhand Government Jobs, Uttarakhand Civil Services Examination, UKPSC Recruitment Advertisement, Uttarakhand PCS Notification, UKPSC 67 Posts Recruitment,  #UttarakhandNews #UKPSC #UKPSCPCS2026 #UttarakhandPCS #PCSExam2026 #GovernmentJobs #UKPSCCRecruitment #UttarakhandJobs #CivilServices #UttarakhandRecruitment

Leave a Reply