नवीन समाचार, देहरादून, 11 सितंबर 2026 (ED Raid on Harish Rawats former OSD)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के देहरादून (DEHRADUN) में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate-ED) ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (Village Panchayat Development Officer-VPDO) परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी की।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत (Harish Singh Rawat) के वर्ष 2014 से 2017 तक यानी मुख्यमंत्रित्व काल में विशेष कार्याधिकारी (OSD) रहे चंदन सिंह जीना (Chandan Singh Jina) के आवास से ED ने 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, करीब 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद की हैं। एजेंसी ने जीना और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में उपलब्ध 52.16 लाख रुपये का क्रेडिट बैलेंस भी फ्रीज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ED के देहरादून सब-जोनल कार्यालय (Dehradun Sub-Zonal Office) ने 10 सितंबर 2026 को धनशोधन निवारण अधिनियम (Prevention of Money Laundering Act-PMLA) के तहत देहरादून में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इन परिसरों में UKSSSC के तत्कालीन अध्यक्ष, तत्कालीन सचिव, परीक्षा नियंत्रक, OMR शीट की प्रोसेसिंग करने वाली निजी कंप्यूटर एजेंसी के मालिक तथा कथित साजिश से जुड़े बिचौलियों के ठिकाने भी शामिल थे।
जीना के घर से नकदी, सोना और महंगी घड़ियां बरामद
चंदन सिंह जीना वर्ष 2014 से 2017 के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत के OSD रहे थे। वर्तमान में वह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के Personal Assistant (PA) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। ED की तलाशी के दौरान उनके आवास से 32 लाख रुपये की अघोषित भारतीय मुद्रा बरामद हुई।
तलाशी में करीब 200.5 ग्राम सोना भी मिला। इसमें 13 गोल्ड कॉइन (Gold Coins) और सात गोल्ड चेन (Gold Chains) शामिल हैं। इसके अलावा Rolex, Rado, Piaget, Movado, Tissot और Casio Edifice ब्रांड की कुल 12 लग्जरी कलाई घड़ियां भी बरामद की गईं।
बैंक खातों में 52.16 लाख रुपये का क्रेडिट बैलेंस फ्रीज
ED ने चंदन सिंह जीना और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में मौजूद 52,16,312 रुपये के क्रेडिट बैलेंस को फ्रीज किया है। यह कार्रवाई PMLA की धारा 17(1A) के तहत की गई। इसके साथ ही ED ने जीना का मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसे फोरेंसिक जांच (Forensic Examination) के लिए भेजा गया है।
ED के अनुसार जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जीना की ओर से बड़ी मात्रा में नकद खर्च किया गया था। इन खर्चों के स्रोत को उनकी ज्ञात आय से स्पष्ट नहीं किया जा सका। एजेंसी का कहना है कि बरामद नकदी, सोना, अन्य संपत्तियां और नकद खर्च उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से पुष्ट नहीं होते।
बरामद और फ्रीज संपत्तियों का मूल्य करीब 1.28 करोड़
ED के अनुसार चंदन सिंह जीना के आवास से बरामद तथा फ्रीज की गई संपत्तियों का मौजूदा कुल मूल्य करीब 1.28 करोड़ रुपये है। इसमें 12 लग्जरी घड़ियों का मूल्यांकन शामिल नहीं है। घड़ियों की कीमत का अलग से आकलन किया जा रहा है, इसलिए कुल मूल्य आगे बढ़ सकता है।
VPDO परीक्षा की OMR शीट में कथित हेरफेर की जांच
ED की कार्रवाई UKSSSC की VPDO परीक्षा-2016 में OMR शीट से कथित छेड़छाड़ और उससे जुड़े अवैध धन के लेन-देन की जांच के तहत की गई है। जांच में सामने आया कि UKSSSC की सुरक्षित कस्टडी में रखी OMR उत्तर पुस्तिकाओं को कथित तौर पर आयोग के तत्कालीन सचिव के निजी आवास तक पहुंचाया गया था।
आरोप के अनुसार वहां कम भरी गई OMR शीट के रोल नंबर नोट किए गए और उन्हें निजी कंप्यूटर एजेंसी के कर्मचारियों को उपलब्ध कराया गया। कर्मचारियों ने कथित तौर पर इन OMR शीट में खाली छोड़े गए उत्तरों के गोले भरकर उनमें हेरफेर की और इसके बाद शीट को दोबारा सील कर दिया।
ED के अनुसार यह काम कथित तौर पर अवैध रकम के बदले किया गया और रकम बिचौलियों के माध्यम से पहुंचाई गई।
कई पूर्व अधिकारियों और अन्य लोगों के परिसरों पर भी तलाशी
ED ने तत्कालीन UKSSSC अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक के अलावा OMR प्रोसेसिंग करने वाली निजी कंप्यूटर एजेंसी के मालिक तथा मामले से जुड़े बिचौलियों के परिसरों की भी तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान कई मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
एजेंसी के मुताबिक कई पूर्व UKSSSC अधिकारियों और मामले से जुड़े अन्य लोगों के परिसरों से भी बेहिसाबी नकदी मिली है। अलग-अलग स्थानों से छोटी रकम से लेकर लाखों रुपये तक की नकदी तथा कुछ परिसरों से सोने के आभूषण बरामद होने की जानकारी दी गई है।
यह मामला देहरादून के थाना विजिलेंस (Vigilance Police Station) में दर्ज FIR और इससे जुड़े तीन अन्य मामलों के आधार पर ED की जांच के दायरे में आया है। एजेंसी अब VPDO परीक्षा में कथित OMR हेरफेर और उससे जुड़े अवैध धन के लेन-देन की जांच कर रही है। ED ने मामले में आगे की जांच जारी रहने की बात कही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (ED Raid on Harish Rawats former OSD) :
ED Raid on Harish Rawats former OSD, Uttarakhand News, Dehradun News, Harish Rawat News, Chandan Singh Jina, Chandan Jina ED Raid, Enforcement Directorate Uttarakhand, ED Raid Dehradun, ED Search Operation Uttarakhand, UKSSSC News, UKSSSC VPDO Exam 2016, VPDO Exam Scam, Uttarakhand Recruitment Scam, OMR Sheet Manipulation Case, OMR Scam Uttarakhand, Money Laundering Case Uttarakhand, PMLA Case Dehradun, PMLA Investigation, Unaccounted Cash Seizure, Gold Seizure ED, Luxury Watches Seized, Rolex Watch Seizure, Financial Investigation Uttarakhand,
Uttarakhand Vigilance FIR, UKSSSC Scam Investigation, Former OSD Harish Rawat, Harish Singh Rawat OSD, Uttarakhand Crime News, Dehradun Crime News, Uttarakhand Politics News, Economic Offence Uttarakhand, Financial Crime Investigation, ED Investigation India, Enforcement Directorate Raid, Government Exam Scam India, Recruitment Exam Irregularities, #UttarakhandNews #DehradunNews #HarishRawat #ChandanSinghJina #EDRaid #EnforcementDirectorate #UKSSSC #VPDOExam #VPDOScam #MoneyLaundering #PMLA #OMRScam #UttarakhandScam #FinancialCrime #EDInvestigation

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।





















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।