बैंक हड़ताल से नैनीताल में सवा सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित, तीन दिन की हड़ताल की चेतावनी
नवीन समाचार, नैनीताल, 11 सितंबर 2026 (Nainital News Today 11 September 2026)। नैनीताल (Nainital) में शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (United Forum of Bank Unions) के प्रांतीय आह्वान पर सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहे। बैंकिंग सेवाएं ठप रहने से नगर में अनुमानित सवा सौ करोड़ रुपये का वित्तीय लेनदेन प्रभावित हुआ, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को परेशानी हुई। बैंक कर्मचारियों ने फाइव-डे बैंकिंग (Five-Day Banking) लागू करने और सभी कर्मचारियों के लिए समान रूप से परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (Performance Linked Incentive) देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) की मुख्य शाखा के बाहर एकत्र बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की। उत्तरांचल बैंक कर्मचारी संघ (Uttaranchal Bank Employees Union) के अध्यक्ष प्रवीण साह (Praveen Sah) ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करना और समान रूप से प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन देना शामिल है। उनके अनुसार वरिष्ठ कार्यकारी स्तर के अधिकारियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है जबकि निचले स्तर के कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है।
मांगें नहीं मानीं तो तीन दिवसीय हड़ताल
प्रवीण साह ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 28 सितंबर से तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं निकलने पर अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गयी है।
प्रदर्शन में अभिषेक अधिकारी, रमेश बिष्ट, शिखर साह, राधा खनका, लीला आर्या, ममता बजावल, प्रियंका पंत, संजय बोरा, कमल गोस्वामी, अतुल साह, अंकित सिंह, विनोद बाल्मीकि और नीरज तिवारी सहित अनेक बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के लिए भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित
नैनीताल (Nainital) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की 25 वर्षों की सेवा, संघर्ष और सुशासन की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान (Seva Sankalp Abhiyan) की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नैनीताल क्लब (Nainital Club) में भाजपा (Bharatiya Janata Party) की मंडल कार्यशाला आयोजित हुई। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। कार्यशाला में अभियान के विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गयी।
कार्यशाला का शुभारंभ राज्य मंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र ढैला (Devendra Dhaila) ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की (Nitin Karki) ने की। मंडल महामंत्री हरीश राणा (Harish Rana) और दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा (Shanti Mehra) ने संचालन किया। मुख्य वक्ता देवेंद्र ढैला ने अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इन्हें प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन मिलन’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘आनंद उत्सव’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। अभियान के लिए संयोजक और सह-संयोजकों की जिम्मेदारियां भी तय की गयीं। कार्यशाला में विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी, मंडल पदाधिकारी और अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को सेवा एवं जनकल्याण की गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया गया।
गुरुद्वारे के आपातकालीन द्वार को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और सभा पदाधिकारियों में विवाद
नैनीताल (Nainital) के मल्लीताल (Mallital) स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (Gurdwara Sri Guru Singh Sabha) के आपातकालीन द्वार को लेकर सभा के पदाधिकारियों और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच तीखी बहस हुई। मामला गोवर्धन हॉल (Govardhan Hall) के मुख्य द्वार के समीप गुरुद्वारा परिसर के लिए प्रस्तावित नये द्वार और रास्ते से जुड़ा है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी सुविधा और सुरक्षा से जुड़े पक्ष सामने रखे हैं।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव अमनप्रीत सिंह (Amanpreet Singh) ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) की ओर से गुरुद्वारा परिसर के लिए लगभग चार फीट चौड़े आपातकालीन द्वार के निर्माण को लेकर मौके पर माप की जा रही थी। इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वहां पहुंचे और द्वार बनाये जाने पर आपत्ति जतायी। अमनप्रीत सिंह के अनुसार गुरुद्वारा सभा का पहले से आपातकालीन द्वार था जिसे सेवा समिति की ओर से बंद कर दिया गया है।
सभा की मांग है कि पुराने द्वार को खोला जाए अथवा प्रस्तावित नया द्वार बनाने की अनुमति दी जाए। अमनप्रीत सिंह ने गोवर्धन हॉल में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर भी आपत्ति जतायी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ आयोजनों में तेज आवाज में डीजे बजाने के साथ शराब और धूम्रपान का सेवन किया जाता है तथा शराब की बोतलें और सिगरेट आदि गुरुद्वारा परिसर में फेंकी जाती हैं। उनके अनुसार समिति से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने समाधान नहीं होने पर प्रशासन से शिकायत करने की चेतावनी दी।
वहीं सेवा समिति गोवर्धन हॉल के उपाध्यक्ष दीपक गुरुरानी (Deepak Gururani) ने कहा कि मुख्य द्वार के समीप गुरुद्वारे का नया द्वार बनने से हॉल में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। उन्होंने द्वार दूसरी ओर बनाने का अनुरोध किया। उनका कहना है कि आपसी सहमति और उचित व्यवस्था के माध्यम से दोनों पक्षों की समस्या का समाधान किया जा सकता है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News Today 11 September 2026) :
Nainital News Today 11 September 2026, Nainital Bank Strike, Uttarakhand Bank Employees, Five Day Banking, Performance Linked Incentive, Nainital News, Seva Sankalp Abhiyan, BJP Nainital, Nainital Club, Gurdwara Sri Guru Singh Sabha, Govardhan Hall, Nainital Municipal Board, Uttarakhand Local News, Banking Services Strike, Nainital Latest News, Navin Samachar, #Nainital #Uttarakhand #BankStrike #BankEmployees #FiveDayBanking #BJP #SevaSankalp #Gurdwara #GovardhanHall #LocalNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।





















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।