बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, दो सगे भाइयों पर हत्या का आरोप

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रपुर, 30 सितंबर 2026 (Murdered for Objecting Molestation)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊधमसिंह नगर (Udham Singh Nagar) के खटीमा (Khatima) क्षेत्र के खेतलसंडा खाम (Khetalsanda Kham) गांव में बेटी से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर चारपाई की पाटी से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। मृतक की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने गांव निवासी दो सगे भाइयों संजय और सुभाष के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया है। घटना के बाद दोनों आरोपित फरार बताये जा रहे हैं और पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

पानी लेने गयी युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप

(Murdered for Objecting Molestation) बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता का मर्डर, दो सगे भाइयों पर लगा  आरोप, खटीमा का मामलापुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले का रहने वाला है और काम के सिलसिले में खेतलसंडा खाम गांव में रह रहा था। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 सितंबर को दोपहर लगभग दो बजे वह गांव के सरकारी नल से पानी लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी दो सगे भाइयों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

युवती के अनुसार घर पहुंचकर उसने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता ने दोनों युवकों को डांटते हुए इसका विरोध किया। आरोप है कि इस पर दोनों भाइयों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और चारपाई की पाटी से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।

गंभीर चोट के बाद रास्ते में हुई मृत्यु

हमले में युवती के पिता के सिर पर गंभीर चोट आयी और वह जमीन पर गिर गये। घटना के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गये। युवती के अनुसार घटना के समय उसकी मां, भाई और चाची भी वहां मौजूद थे। इन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन दोनों युवकों ने उनकी बात नहीं मानी।

परिजन घायल व्यक्ति को खटीमा के उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य गंभीर देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (Dr. Susheela Tiwari Government Hospital) संदर्भित किया। इसके बाद परिजन उन्हें गोरखपुर एम्स (Gorakhpur AIIMS) ले जा रहे थे। इसी दौरान सोमवार को सहजनवा (Sahjanwa) के रास्ते में रोहित की मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का अभियोग

खटीमा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि खेतलसंडा खाम निवासी संजय और सुभाष के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी (First Information Report-FIR) दर्ज कर ली गयी है। मामले की विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक केसी आर्य कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोप लगाये हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी और विवेचना के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ऑनलाइन नौकर रखना भाजपा नेत्री को पड़ा भारी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश करने का आरोप; नकदी-जेवर लेकर नौकर फरार
Tags (Murdered for Objecting Molestation) :

Murdered for Objecting Molestation, Uttarakhand High Court, POCSO Case, Bageshwar POCSO Case, Kapkot Crime, High Court Judgment, Criminal Jail Appeal, Rape Case, Minor Case, Uttarakhand Crime News, Nainital High Court, Bageshwar News, POCSO Judgment, Court Decision, Uttarakhand News, High Court Verdict, #Khatima #UdhamSinghNagar #Rudrapur #Uttarakhand #CrimeNews,

Leave a Reply