डीएसबी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला तय, छात्र उपाध्यक्ष प्रत्याशी का नामांकन अवैध

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 26 सितंबर 2026 (DSB Nainital Student Union Elections)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर (DSB Campus) में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह चौहान, शुभम कुमार और हिमांशु आर्य के नामांकन वैध पाए गए। इसके साथ ही अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला तय हो गया है। (नवीन समाचार)

DSB Nainital Student Union Elections 13 Photos of Dev Singh Bisht College in Nhc, Nainital - Justdialवहीं छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कुमकुम जोशी, सचिव पद पर कमल कार्की, सांस्कृतिक सचिव पद पर हर्षित जोशी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तन्मय भंडारी के नामांकन वैध पाए गए। संयुक्त सचिव पद पर अनुष्का पुरी और गौरी तथा कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत और विदुषी वर्मा के नामांकन भी वैध घोषित किए गए।

कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति

नामांकन पत्रों की जांच के बाद छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कुमकुम जोशी तथा संकाय प्रतिनिधि पदों पर कला संकाय से अनिल कुमार, वाणिज्य से संध्या कापड़ी, विधि से दिव्यांशी कौशल और प्रबंध अध्ययन से सानिध्य उप्रेती के नामांकन वैध पाए गए हैं। इन पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति रहेगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 26 सितंबर को ही नाम वापसी भी निर्धारित है। (नवीन समाचार)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  Big Breaking : नैनीताल जनपद में कल छुट्टी घोषित, लेकिन कई विद्यालय संशयपूर्ण स्थिति के साथ खुले भी रहेंगे...

आयु सीमा पूरी नहीं करने पर कुणाल वेदी का नामांकन निरस्त

छात्र उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुणाल वेदी का नामांकन जांच समिति ने अवैध घोषित किया। निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुणाल वेदी बीए चौथे वर्ष (सप्तम सेमेस्टर) के विद्यार्थी हैं।

नामांकन पत्र में उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार 1 जुलाई 2026 को उनकी आयु 23 वर्ष 2 माह 21 दिन थी। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रसंघ संविधान के अनुच्छेद 5(ज) में निर्धारित सामान्य अर्हता की आयु सीमा के अनुसार वे आवश्यक पात्रता पूरी नहीं करते थे।

सूचना के अनुसार नामांकन जांच समिति की 22 सितंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय तथा कुलपति द्वारा समिति के निर्णय के अनुमोदन के बाद कुणाल वेदी का छात्र उपाध्यक्ष पद का नामांकन अवैध घोषित किया गया।

डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 29 सितंबर को निर्धारित है। इससे पहले 28 सितंबर को आमसभा होगी और उसी दिन शाम 4 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। (नवीन समाचार)

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  सरस्वती विहार में विशेष कार्यक्रम व विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, श्राद्ध पक्ष कल से, दुर्गा प्रतिमा निर्माण शुरू, कैंची धाम के लिए विशेष यातायात व्यवस्था व मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का धरना

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (DSB Nainital Student Union Elections) :

DSB Nainital Student Union Elections, DSB Campus Student Union Election 2026, DSB Campus Nainital Election, Nainital Student Union Election, Kumaun University Election, DSB Campus Election News, Bhanu Pratap Singh Chauhan, Shubham Kumar, Himanshu Arya, Kunal Vedi Nomination, Nainital News, Kumaun University News, Uttarakhand Student Election, Student Union Election Nainital, DSB Campus President Election, Nainital Latest News, #DSBCampus #NainitalNews #KumaunUniversity #StudentUnionElection #DSBElection #UttarakhandNews #StudentElection #Nainital #KumaunUniversityNews

Leave a Reply