नैनीताल की बेटी सोनाक्षी सिंह तोमर बनीं किन्नौर की उपायुक्त, हिमाचल सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 26 सितंबर 2026 (Nainital-IAS Sonakshi DC of Kinnaur)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) की बेटी और वर्ष 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर (Kinnaur) जिले का उपायुक्त (Deputy Commissioner) नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 25 सितंबर को दो आईएएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए, जिसके तहत सोनाक्षी को बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (BBNDA) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से किन्नौर जिले का उपायुक्त बनाया गया है। 

Nainital-IAS Sonakshi DC of Kinnaurसोनाक्षी सिंह तोमर का मूल निवास नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में बड़े डाकघर के निकट हॉर्थडन कॉटेज है। वर्ष 2016 के आईएएस चयन संबंधी अभिलेखों में भी उनका पता मल्लीताल, नैनीताल दर्ज है। 

नैनीताल से आईएएस बनने तक का सफर

सोनाक्षी ने नैनीताल के सेंट मेरीज कॉन्वेंट से वर्ष 2008 में 12वीं की शिक्षा पूरी की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के भगत सिंह कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए ऑनर्स किया और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी शुरू की। उपलब्ध आईएएस अभिलेखों के अनुसार उन्होंने बाद में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से लोक प्रबंधन में परास्नातक की शिक्षा भी प्राप्त की। 

वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी के रूप में उन्हें हिमाचल प्रदेश संवर्ग आवंटित हुआ। सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं। वर्ष 2019 में वह हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर की उपमंडल अधिकारी भी रहीं। इसके बाद सिरमौर में अतिरिक्त उपायुक्त सहित विभिन्न दायित्व संभाले। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में लगातार दूसरे सप्ताहांत पर्यटकों की कमी, धरा रह गया पुलिस का सख्त ट्रैफिक प्लान, पुलिस की प्रतिबंध घोषित करने की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, राज्य सरकार की छवि भी हो रही खराब

सोनाक्षी सिंह तोमर हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम की प्रबंध निदेशक भी रहीं। इसके बाद उन्हें बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। वर्ष 2025 में उन्हें बद्दी नगर निगम के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया था। 

दो आईएएस अधिकारियों के तबादले

हिमाचल प्रदेश सरकार के 25 सितंबर के आदेश के अनुसार 2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा, जो अब तक किन्नौर के उपायुक्त थे, को कुल्लू का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं सोनाक्षी सिंह तोमर को किन्नौर का उपायुक्त बनाया गया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

सोनाक्षी के पिता मुकेश तोमर कुमाऊं मंडल विकास निगम, नैनीताल में वरिष्ठ प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनकी माता पुष्पा तोमर भारतीय स्टेट बैंक की नैनीताल शाखा में लगभग 36 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुई हैं। सोनाक्षी अपने माता-पिता की दो बेटियों में बड़ी हैं। उनकी छोटी बहन मीनाक्षी निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। जबकि उनके पति पति कोलकाता में कस्टम ऑफीसर के पद पर कार्यरत हैं। सोनाक्षी के किन्नौर की उपायुक्त बनने के समाचार से नैनीताल में उनके परिचितों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में विवाद के बाद पेड़ से लटका मिला 2 बच्चों की माँ का शव, भाई ने लगाया हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप, छह वर्ष पहले हुई थी शादी

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Nainital-IAS Sonakshi DC of Kinnaur) :

Nainital-IAS Sonakshi DC of Kinnaur, Sonakshi Singh Tomar, Sonakshi Singh Tomar IAS, Nainital News, Nainital Daughter IAS, Kinnaur DC Sonakshi Tomar, Kinnaur Deputy Commissioner, Himachal Pradesh IAS Transfer, Himachal Pradesh News, Nainital IAS Officer, Uttarakhand News, IAS Officer 2016 Batch, BBNDA CEO Sonakshi Tomar, Kinnaur News, Nainital Latest News, Sonakshi Tomar Biography, Uttarakhand IAS News, #SonakshiSinghTomar #NainitalNews #KinnaurDC #HimachalPradesh #IASOfficer #UttarakhandNews #Nainital #Kinnaur #IAS #HimachalNews

Leave a Reply