नवीन समाचार, हल्द्वानी, 26 अक्टूबर 2026 (2 Friends on a Scooty Died in Accident)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जनपद (Nainital district) में हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार देर रात्रि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर पुलिस बैरियर के पास यूपी के बरेली नंबर के मिनी ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय चेतन बिष्ट निवासी पश्चिमी दौलतपुर, थाना काठगोदाम और 24 वर्षीय दीक्षित बिष्ट निवासी भवाली के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक चालक एक अन्य वाहन को आगे निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी उसकी स्कूटी से टक्कर हो गई। दोनों युवकों की मृत्यु के बाद उनके परिवारों में शोक छा गया है।
ओवरटेक के प्रयास में स्कूटी से टकराया कैंटर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी संख्या UK04AN-5112 पर सवार दोनों युवक यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान मिनी ट्रक संख्या UP25FT-1983 ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान कैंटर और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों तथा पुलिस ने राहत पहुँचाने का प्रयास किया।
एक की मौके पर मृत्यु, दूसरे ने रास्ते में तोड़ा दम
दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुँची और घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से चिकित्सालय ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान चेतन बिष्ट और दीक्षित बिष्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल कैंटर और क्षतिग्रस्त स्कूटी को कब्जे में लेकर आगे की जाँच शुरू कर दी गई है।
तीन दिन में दो बड़ी दुर्घटनाएँ, पाँच लोगों की मृत्यु
हल्द्वानी क्षेत्र में यह दुर्घटना तीन दिन के भीतर हुई दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। इससे पहले शुक्रवार 23 अक्टूबर को तीनपानी फ्लाईओवर पर कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने और पलटने से तीन किशोरों की मृत्यु हो गई थी, जबकि एक किशोरी घायल हुई थी।
अब मिनी ट्रक और स्कूटी की टक्कर में दो और युवकों की मृत्यु के बाद दोनों दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या पाँच हो गई है। लगातार हुई इन दुर्घटनाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुरक्षा और जोखिम भरे ढंग से वाहन चलाने को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जाँच कर रही है। मिनी ट्रक चालक की भूमिका और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में जाँच पूरी होने के बाद ही विस्तृत स्थिति स्पष्ट होगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
2 Friends on a Scooty Died in Accident, Haldwani News, Lalkuan Road Accident, Chetan Bisht Death, Dikshit Bisht Death, Canter Scooter Collision, NH 109 Accident, Nainital Road Safety, Two Youths Killed in Lalkuan Accident, Five Deaths in Two Road Accidents in Haldwani Region, #Haldwani #Lalkuan #UttarakhandNews #RoadAccident #RoadSafety

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













