दो पूर्व विधायकों विजयपाल सजवाण व माल चंद्र ने छोड़ी कांग्रेस, कल शामिल होंगे भाजपा में

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 15 मार्च 2024 (2 Former MLAS Left Congress will Join BJP)। प्रदेश में नेताओं का कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोकसभा चुनाव की घोषणा से एक दिन पहले शुक्रवार को टिहरी लोकसभा क्षेत्र के दो पूर्व विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को हाथ हिला दिया है। आगे उनके कल शनिवार को यानी लोक सभा चुनाव की घोषणा के दिन अपराह्न दो बजे देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये जाना तय है।

भूल सुधार कर रहे हैं माल चंद्र (2 Former MLAS Left Congress will Join BJP)

(2 Former MLAS Left Congress will Join BJP) Big breaking :-दो घंटे में कांग्रेस क़ो दूसरा बड़ा झटका, अब पूर्व विधायक  माल चंद्र ने छोड़ी कांग्रेस, बीजेपी में करेंगे घर वापसी - News Height
पूर्व विधायक माल चंद्र

आज कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व विधायकों में गंगोत्री से कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक माल चंद्र शामिल हैं। माल चंद्र ने ‘नवीन समाचार’ को अपने कांग्रेस से त्यागपत्र देने की जानकारी देते हुये बताया कि वह घर वापसी कर रहे हैं। बताया कि वह भाजपा से तीन बार विधायक का चुनाव लड़े और दो बार भाजपा के टिकट से ही विधायक रहे हैं। भूल से कांग्रेस में चले गये थे, अब भूल सुधार कर रहे हैं। (2 Former MLAS Left Congress will Join BJP)

(2 Former MLAS Left Congress will Join BJP) पूर्व विधायक विजयपाल सजवाणलोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक विजय पाल  सजवाण ने दिया इस्तीफा - loksabha election 2024 big jolt to uttarakhand  congress as former mla ...
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण

व्यक्तिगत कारण बताए (2 Former MLAS Left Congress will Join BJP)

वहीं कांग्रेस के गंगोत्री से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पत्र लिखते हुए कहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी दायित्वों से मुक्त होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि विजयपाल सजवाण व माल चंद्र दोनों शनिवार को अपराह्न दो बजे अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। (2 Former MLAS Left Congress will Join BJP)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (2 Former MLAS Left Congress will Join BJP)

Leave a Reply