लोअर माल रोड पर 10 अक्टूबर तक यातायात शुरू करने की तैयारी, 23 सितंबर से सीमित पैदल आवाजाही का लक्ष्य
नवीन समाचार, नैनीताल, 18 अगस्त 2026 (Nainital Mall Road-Rusy By Pass)। नैनीताल। लोअर माल रोड (Lower Mall Road) को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच लोक निर्माण विभाग (Public Works Department-PWD) ने सड़क को 10 अक्टूबर 2026 तक यातायात के लिए खोलने का नया लक्ष्य तय किया है। अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार पंत (Rajesh Kumar Pant) के अनुसार माइक्रोपाइलिंग (Micropiling) और आरसीसी स्लैब (RCC Slab) का कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि श्री मां नंदा देवी महोत्सव (Shri Maa Nanda Devi Festival) के डोले को देखते हुए 23 सितंबर से सीमित पैदल आवाजाही के लिए मार्ग सुरक्षित करने की तैयारी है।
अधीक्षण अभियंता पंत ने बताया कि 14 सितंबर 2025 को लोअर माल रोड के प्रभावित हिस्से के अतिरिक्त करीब 30 मीटर सड़क और क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे कार्यक्षेत्र बढ़ गया। साथ ही वास्तविक भू-तकनीकी परिस्थितियों (Geotechnical Conditions) के कारण टीएचडीसी (THDC) से तकनीकी परीक्षण और नए डिजाइन की आवश्यकता पड़ी।
संशोधित डिजाइन में 300 मिलीमीटर माइक्रोपाइल की ओडीईएस (ODES) पद्धति से ड्रिलिंग तथा माइक्रोपाइल की संख्या 42 से बढ़ाकर 51 कर दी गई है। विभाग ने कार्य में देरी के प्रमुख कारण तकनीकी परिस्थितियों, डिजाइन में बदलाव और अतिरिक्त कार्यक्षेत्र को बताया है। विभाग ने व्यापार मंडल से धरना समाप्त कर निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील भी की है।
विभाग का पत्र मिलने के बाद आंदोलन कर रहे पुनीत टंडन (Punit Tandon) ने कहा कि उन्हें लिखित आश्वासन मिल गया है, इसलिए वह अनशन पर नहीं बैठेंगे, हालांकि धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वह सहयोगियों से वार्ता के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे।
डीएम ने भी गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिए निर्देश
नैनीताल की क्षतिग्रस्त माल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) ने भी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि माल रोड नैनीताल की जीवनरेखा है और आमजन की आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी के अनुसार कार्य को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए टीएचडीसी (THDC) ने तकनीकी सर्वेक्षण कर विशेषज्ञों के आधार पर नया डिजाइन तैयार किया है। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्ता और तेजी के साथ निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 122 एंकर लगाए जाने थे, जो पूरे कर लिए गए हैं। ग्राउंडिंग (Grounding) का कार्य भी पूरा हो चुका है। 51 माइक्रोपाइल में से 36 की पाइलिंग पूरी हो गई है। इसके बाद स्लैब का कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण होने के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि जनता को जल्द सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
माल रोड पर फड़ लगाने की मांग, महिलाओं ने पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
माल रोड पर फड़ लगाकर आजीविका चलाने वाली महिलाओं ने नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल (Dr. Saraswati Khetwal) और अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा (Rohitash Sharma) को ज्ञापन सौंपकर शाम के समय फड़ लगाने की अनुमति देने की मांग की है।
महिलाओं ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से माल रोड पर फड़ लगाकर हाथ से बनाए उत्पाद आदि बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं, लेकिन वर्तमान में नगरपालिका की ओर से फड़ लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने मानवीय आधार पर शाम छह बजे से रात नौ बजे तक माल रोड पर फड़ लगाने की अनुमति देने का अनुरोध किया। ज्ञापन देने वालों में मंजू, आशा, सरस्वती, मोना, नीमा, शीला, दीपा, नीमा, लीला, रेखा, रश्मि, चंपा, पुष्पा, भावना, माधवी, बीना, रेखा और चंपा शामिल रहीं।
नैनीताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
नैनीताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा नेता एवं नैनीताल से भाजपा विधायक प्रत्याशी हेम चंद्र आर्या (Hem Chandra Arya) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में पानी, बिजली और सड़कों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार बेतालघाट के हली पुल निर्माण के लिए जिलाधिकारी ने 40 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा पंगूट-हरियाल मार्ग, कुनियालखेत मार्ग, फगुनियाखेत-गहलना मार्ग तथा सड़ियाताल झील की सफाई की मांग भी रखी गई। जिलाधिकारी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता हरगोबिंद रावत (Hargobind Rawat), तारा सिंह (Tara Singh), महेश जोशी (Mahesh Joshi), सतीश टमटा (Satish Tamta), खीम सिंह महरा (Khim Singh Mehra) और हितेश कुमार (Hitesh Kumar) आदि शामिल रहे।
रूसी बाईपास में मलबे में फंसे वाहन, पुलिस ने जेसीबी से सुरक्षित निकाले
सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश के बाद रूसी बाईपास (Rusi Bypass) में भारी मात्रा में मलबा आने से कई वाहन फंस गए। लगातार मलबा आने से स्थिति खतरनाक हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जेसीबी (JCB) की मदद से मलबा हटाकर वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
हर बरसात में रूसी वन के समीप सड़क पर मलबा आने से यातायात बाधित होता है। इस बार भी वाहन चालकों ने मलबा पार करने का प्रयास किया, लेकिन कई वाहन उसमें फंस गए। बारिश के बीच लगातार मलबा आने के कारण चालक वाहनों से उतरकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मल्लीताल कोतवाल राजेंद्र रावत (Rajendra Rawat), एएसआई शंकर लाल टमटा (ASI Shankar Lal Tamta) और कांस्टेबल शाहिद (Constable Shahid) पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल जेसीबी बुलाकर मलबा हटवाया। काफी प्रयास के बाद फंसे वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दूसरी ओर नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रूसी स्थित हनुमान मंदिर के पास पुलिया की स्थिति भी खराब हो गई है। पुलिया के ऊपर से डामर उखड़ने के कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों से गुजरते समय वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह पुलिया लगातार जोखिमपूर्ण बनी हुई है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Mall Road-Rusy By Pass) :
Nainital Mall Road-Rusy By Pass, Nainital Lower Mall Road, Lower Mall Road Nainital, Nainital Mall Road Reconstruction, Nainital Road Construction, PWD Nainital, Public Works Department Nainital, THDC Nainital, Nainital Mall Road Traffic, Nanda Devi Festival Nainital, Nainital Road Restoration, Nainital Road Project, Nainital Roadside Vendors, Nainital Traffic Update, Rusi Bypass Nainital, Nainital Heavy Rain; Long-Tail Keywords: Nainital Lower Mall Road to reopen for traffic by October 10 2026, limited pedestrian movement on Lower Mall Road from September 23, Nainital Mall Road reconstruction latest update, PWD Nainital new timeline for Lower Mall Road reopening, THDC technical survey and new design for Nainital Mall Road,
51 micropiles planned for Lower Mall Road reconstruction in Nainital, Nainital Mall Road reconstruction delayed due to technical conditions, vendors demand evening vending permission on Nainital Mall Road, Nainital DM orders timely and quality completion of Mall Road reconstruction, Rusi Bypass vehicles trapped in debris after heavy rain, Nainital Rusi Bypass landslide and traffic disruption, Nainital Kathgodam road damaged bridge near Rusi Hanuman Temple, Hali Bridge construction in Betalghat Nainital, Nainital assembly constituency road water electricity issues, #Nainital #LowerMallRoad #MallRoadNainital #NainitalNews #PWDNainital #THDC #NandaDeviFestival #NainitalTraffic #RoadConstruction #RoadReconstruction #NainitalTourism #RusiBypass #HeavyRain #UttarakhandNews #NainitalDevelopment

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
