नवीन समाचार, बागेश्वर, 3 अगस्त 2026 (Woman Threatens Self-Immolation)। उत्तराखंड के बागेश्वर (Bageshwar) जनपद के कपकोट (Kapkot) क्षेत्र में सोशल मीडिया (Social Media) पर लगातार चरित्र हनन के आरोपों से परेशान एक विवाहिता ने 24 घंटे के भीतर आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर अपने पति और बच्चों के साथ कपकोट थाने में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। महिला का कहना है कि वर्ष 2024 से लगातार उसके बारे में भ्रामक और अपमानजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे उसका पारिवारिक और सामाजिक जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है, जबकि क्षेत्रीय विधायक ने भी दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कही है। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे : कैसे दी विवाहिता ने विधायक-पुलिस पर आरोप लगते हुए परिवार सहित आत्महत्या की धमकी :
पुलिस एवं संबंधित पक्षों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कपकोट क्षेत्र की एक विवाहिता ने रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपित जगदीश गोस्वामी (Jagdish Goswami) को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह कपकोट थाने में आत्मदाह करेगी। महिला ने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस और क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया (Suresh Garhiya) की होगी।
वर्ष 2024 से लगातार बदनाम करने का आरोप
महिला का आरोप है कि वर्ष 2024 से सोशल मीडिया पर उसका नाम विधायक सुरेश गढ़िया से जोड़कर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है। उसके अनुसार हाल के दिनों में भी इंटरनेट माध्यम पर उसके विरुद्ध वीडियो और पोस्ट साझा कर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। महिला का कहना है कि आरोपित यह दावा कर रहा है कि उसने विधायक से तीन करोड़ रुपये और एक वाहन लिया है तथा उसके पास इसके प्रमाण हैं। महिला ने कहा कि यदि ऐसे कोई प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए। साथ ही उन्होंने विधायक से भी पूरे मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया।
पहले भी दर्ज कराई थी शिकायत, कार्रवाई नहीं होने का आरोप
महिला ने बताया कि उसने इससे पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय कार्रवाई का आश्वासन मिला, लेकिन उसके अनुसार अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। महिला का कहना है कि पांच दिन पहले भी उसने आरोपित के विरुद्ध नामजद शिकायत दी थी, इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई और सोशल मीडिया पर उसके विरुद्ध सामग्री प्रसारित करने का सिलसिला जारी है।
परिवार पर भी पड़ा असर
महिला ने वीडियो में कहा कि लगातार हो रही बदनामी के कारण उसका घर से निकलना कठिन हो गया है। उसके अनुसार उसके पति ने टैक्सी चलाना बंद कर दिया है, जबकि उसकी बेटी भी विद्यालय जाने से डर रही है। महिला ने पुलिस से आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी तथा लगाए गए आरोपों की सत्यता सार्वजनिक करने की मांग की है।
विधायक बोले- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी व्यक्ति की छवि धूमिल करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है और ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
पुलिस का दावा- जल्द होगी गिरफ्तारी
कपकोट थाने के उप निरीक्षक विवेक भट्ट (Vivek Bhatt) ने बताया कि आरोपित जगदीश गोस्वामी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से बाहर है, लेकिन उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
यह मामला सोशल मीडिया के दुरुपयोग, डिजिटल माध्यमों पर मानहानि और उससे उत्पन्न सामाजिक एवं मानसिक प्रभावों को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। साथ ही यह भी रेखांकित करता है कि ऐसे मामलों में समयबद्ध जांच और कानूनी कार्रवाई कितनी महत्वपूर्ण है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Woman Threatens Self-Immolation) :
<
p style=”text-align: justify;”>Woman Threatens Self-Immolation, Uttarakhand News, Bageshwar News, Kapkot News, Social Media Misuse, Online Defamation, Cyber Crime, Kapkot Police, Suresh Garhiya, Police Investigation, Women Safety, Digital Defamation, Local News, Navin Samachar, Bageshwar Latest News, Uttarakhand Crime News, #Bageshwar, #Kapkot, #CyberCrime, #Uttarakhand, #NavinSamachar,

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















