कुमाऊं को मिल सकता है एम्स सेटेलाइट सेंटर के साथ अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, सांसद की पहल के बाद मुख्य सचिव ने बढ़ाई प्रक्रिया

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, ऊधम सिंह नगर, 3 अगस्त 2026 (AIIA May Establish in Kichha-Kumaun)। रुद्रपुर (Rudrapur) जनपद के किच्छा (Kichha) क्षेत्र में कुमाऊं (Kumaon) को आधुनिक और पारंपरिक चिकित्सा का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल आगे बढ़ गई है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट (Ajay Bhatt) द्वारा केंद्र सरकार के समक्ष अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (All India Institute of Ayurveda-AIIA) की स्थापना का प्रस्ताव रखने के बाद अब उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) के साथ बैठक कर इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है।

AIIA May Establish in Kichha-Kumaunयदि केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलती है तो किच्छा में प्रस्तावित एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) के सेटेलाइट सेंटर (Satellite Centre) के साथ यह संस्थान कुमाऊं में समेकित स्वास्थ्य सेवाओं, आयुर्वेद शिक्षा और अनुसंधान का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।

राज्य सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटचा (Rajesh Kotecha) के साथ बैठक कर किच्छा स्थित खुरपिया फार्म (Khurpiya Farm) में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से संस्थान की स्थापना के लिए सभी आवश्यक तैयारियों और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देते हुए केन्द्रीय आयुष मंत्रालय से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।

सांसद की पहल के बाद आगे बढ़ी प्रक्रिया

इस प्रस्ताव की पृष्ठभूमि में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव गणपत राव जाधव (Prataprao Ganpatrao Jadhav) से गत 30 जुलाई को मुलाकात कर किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सालय एवं शोध संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव सौंपा था।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  गैस सिलेंडर सस्ता होने सहित आज से बदल गये 10 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब, यात्रा, बैंकिंग और आयकर पर क्या पड़ेगा असर

अपने पत्र में सांसद ने कहा था कि उत्तराखंड प्राकृतिक, भौगोलिक और औषधीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध उत्तराखंड अपनी दुर्लभ हिमालयी जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक संपदा के कारण देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। उन्होंने रामायण में वर्णित संजीवनी बूटी और द्रोण पर्वत का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमालयी क्षेत्र की औषधीय समृद्धि उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान है।

सांसद ने अपने प्रस्ताव में यह भी उल्लेख किया था कि भारत सरकार आयुष चिकित्सा पद्धति के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक विस्तार की दिशा में कार्य कर रही है। ऐसे में उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक निर्णय होगा। उन्होंने बताया था कि किच्छा में एम्स सेटेलाइट सेंटर के निकट लगभग 40 एकड़ भूमि उपलब्ध है, जिसे राज्य सरकार संस्थान की स्थापना के लिए उपलब्ध कराने को तैयार है। यह स्थान उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लाखों लोगों के लिए भी सुविधाजनक रहेगा।

राज्य सरकार ने 50 एकड़ विवाद रहित भूमि की पेशकश की

AIIMS May Establish in Kichha-Kumaun, All India Institute of Ayurveda is now preparing to open in Kumaon Centre Discusses Proposal Uttarakhand newsइधर इस संबंध में मुख्य सचिव ने बैठक में बताया कि राज्य सरकार अब संस्थान की स्थापना के लिए ऊधम सिंह नगर के किच्छा स्थित खुरपिया फार्म में 50 एकड़ विवाद रहित भूमि केंद्र सरकार को प्रस्तावित कर चुकी है। यह भूमि सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप है तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संपर्क सुविधाओं से जुड़ी हुई है। राज्य सरकार का मानना है कि यहां आधुनिक चिकित्सा और आयुर्वेद आधारित समेकित स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट केंद्र विकसित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा की समृद्ध परंपरा वाला राज्य है तथा ऋषिकेश विश्व की योग राजधानी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। ऐसे में यहां अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

एम्स सेटेलाइट सेंटर के साथ मिलेगा समेकित चिकित्सा मॉडल

प्रस्तावित संस्थान के निकट एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट सेंटर भी विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत लगभग 250 बिस्तरों वाला आधुनिक चिकित्सालय, 10 ऑपरेशन थियेटर, 30 आईसीयू बिस्तर, अत्याधुनिक जांच एवं प्रयोगशाला सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यहां हृदय रोग, गुर्दा रोग, मूत्र रोग, स्नायु रोग, सामान्य शल्य चिकित्सा, अस्थि रोग, सामान्य चिकित्सा, बाल रोग, आपात चिकित्सा और ट्रॉमा जैसी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए सराय और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी निर्माण किया जा रहा है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ISRO में 746 पदों पर बंपर भर्ती: वैज्ञानिक, इंजीनियर, क्लर्क से लेकर अप्रेंटिस तक के अवसर, जानें योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी

राज्य सरकार का मानना है कि एम्स सेटेलाइट सेंटर और प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान मिलकर आधुनिक और पारंपरिक चिकित्सा का समेकित मॉडल विकसित करेंगे। इससे कुमाऊं और तराई क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी तथा चिकित्सा शिक्षा, शोध, औषधीय पौधों पर अनुसंधान, आयुष नवाचार और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

पहले हरिद्वार का प्रस्ताव नहीं हुआ था स्वीकृत

उल्लेखनीय है कि इससे पहले हरिद्वार (Haridwar) स्थित गुरुकुल आयुर्वेद महाविद्यालय (Gurukul Ayurved College) को उन्नत कर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे आयुष मंत्रालय ने स्वीकार नहीं किया था। अब किच्छा के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार विचार कर रही है। यदि इसे स्वीकृति मिलती है तो यह परियोजना उत्तराखंड को आयुष, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिला सकती है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर चीड़ का विशाल पेड़ गिरा, कुमाऊं आयुक्त ने मौके से संभाली कमान, आधे घंटे में खुला रास्ता
Tags (AIIA May Establish in Kichha-Kumaun) :

AIIA May Establish in Kichha-Kumaun, Uttarakhand News, Udham Singh Nagar News, Kichha News, All India Institute of Ayurveda, AIIA, AYUSH Ministry, AIIMS Satellite Centre Kichha, Khurpiya Farm, Healthcare Uttarakhand, Medical Education, Ayurveda News, Health Infrastructure, Navin Samachar, Uttarakhand Development, Kichha AIIMS Project, AIIMS Satellite Centre Uttarakhand, Ayurveda Institute Kichha, Uttarakhand News, Udham Singh Nagar News, Kichha News, All India Institute of Ayurveda, AIIA, Ajay Bhatt, AYUSH Ministry, AIIMS Satellite Centre Kichha, Khurpiya Farm, Healthcare Uttarakhand, Ayurveda Research, Medical Education, Health Infrastructure, Navin Samachar, Kichha AIIMS Project, Ayurveda Institute Uttarakhand, #Uttarakhand, #Kichha, #Ayurveda, #NavinSamachar,

Leave a Reply