उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: इन 3 जिलों में आज सभी विद्यालय बंद, चारधाम यात्रा भी रुकी; फ्लैश फ्लड का खतरा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

मौसम विभाग के भारी से बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के बीच उत्तराखंड में बारिश का असर बढ़ता जा रहा है। एहतियात के तौर पर 3 जनपदों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं चारधाम यात्रा भी दो दिनों के लिए स्थगित कर दी गयी है और कई जनपदों में फ्लैश फ्लड तथा भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

नवीन समाचार, देहरादून, 28 जुलाई 2026 (Holiday in 3 Districts for Rain Allert)। उत्तराखंड में मौसम के तेवर एक बार फिर बिगड़ गये हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार मैदान से लेकर पहाड़ तक वर्षा का दौर तेज हो गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जनपदों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार, 29 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है।

Holiday in 3 Districts for Rain Allert, Schools-Anganwadi Will Remain Closed (Schools Closed On 24th) (Nainital News Today 4 Sept 2025 Navin Samachar) Holiday Declared in Schools of Nainital District (Fake Holiday Order for Nainital Viral-3Jilon men, 2 Days holiday will in Uttarakhand for Election Holiday declared in Nainital district on Wednessdayजिला प्रशासन ने सभी शिक्षा अधिकारियों तथा जिला कार्यक्रम अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट किया गया है कि आदेश की अनदेखी करने वाले किसी भी विद्यालय अथवा संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय

प्रशासन के अनुसार लगातार वर्षा के कारण भूस्खलन, सड़कें अवरुद्ध होने, जलभराव तथा नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका बनी हुई है। इन परिस्थितियों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अवकाश घोषित किया गया है।

28 और 29 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 28 एवं 29 जुलाई के लिए उत्तराखंड के अनेक जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसे देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिला प्रशासनों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, राहत एवं बचाव संसाधन तैयार रखने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शहरी विकास विभाग में ईओ तैनाती विवाद: मंत्री ने 34 तबादला और प्रभारी नियुक्ति आदेश किए निरस्त, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

इन जिलों में सबसे अधिक खतरे की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार 28 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ तथा नैनीताल जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर भी पड़ सकते हैं।

इसी प्रकार 29 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा नैनीताल जनपदों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त पिथौरागढ़ सहित कई जनपदों में भी गरज-चमक और तीव्र वर्षा की संभावना व्यक्त की गयी है।

13 में से 11 जनपदों में फ्लैश फ्लड का जोखिम

आईएमडी के राष्ट्रीय फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड का जोखिम बना हुआ है। लगातार वर्षा के कारण छोटे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने, निचले क्षेत्रों में जलभराव तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी व्यक्त की गयी है।

नैनीताल के जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा बुधवार 29 जुलाई के लिए जनपद नैनीताल में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि भारी वर्षा के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मलबा एवं पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने की आशंका को देखते हुए मार्गों को तत्काल सुचारु कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी मशीनों तथा गैंग कर्मचारियों की चौबीसों घंटे तैनाती के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर उपलब्ध रहने, मोबाइल फोन चौबीसों घंटे चालू रखने तथा तहसील स्तर पर त्वरित कार्रवाई दलों (क्यूआरटी) को पूरी तरह सतर्क रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं राहत-बचाव उपकरण पहले से तैयार रखने को कहा।

वही मौसम विभाग के अनुसार जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने तथा अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर आने की संभावना है। वहीं भारतीय मौसम विभाग के राष्ट्रीय फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन के अनुसार जनपद के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का जोखिम भी बना हुआ है। लगातार वर्षा के कारण छोटे नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि, निचले क्षेत्रों में जलभराव तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की आशंका व्यक्त की गई है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में बारिश से व्यापक नुकसान : चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त, चीन सीमा का संपर्क प्रभावित, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

ऐसे में जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05942-231178, 05942-231179, 05942-231181, मोबाइल नंबर 8272080884 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर दें।

नैनीताल जनपद में 18 मिमी बारिश, 7 मार्ग बंद

इधर जिला आपदा परिचालन केंद्र की सोमवार अपराह्न चार बजे जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में जनपद में औसतन 17.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 83 मिलीमीटर वर्षा हल्द्वानी (काठगोदाम) क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई, जबकि नैनीताल में 19 मिलीमीटर, रामनगर में 5.4 मिलीमीटर, कालाढूंगी में 8 मिलीमीटर, बेतालघाट में 5.5 मिलीमीटर, धारी में 12 मिलीमीटर, बेतालघाट, रामगढ़, मुक्तेश्वर तथा अन्य क्षेत्रों में भी वर्षा दर्ज की गई। यह भी बताया गया है कि लगातार वर्षा के कारण जनपद में एक मुख्य जिला मार्ग और छह ग्रामीण मोटर मार्ग सहित कुल सात सड़कें बाधित हो गई हैं।

इनमें छीड़ाखान-अधौड़ा-अमजड़ मोटर मार्ग, सूर्या-कौन्ता-ककोड़-हरीशताल मोटर मार्ग, चोपड़ा-कूल मोटर मार्ग, डोबा-गौनियारो मोटर मार्ग, बालिक-सुनकोट मोटर मार्ग, एचएमटी ब्रेवरी मोटर मार्ग व अमृतपुर-बानना-बबियाड़ मार्ग शामिल हैं। संबंधित विभागों द्वारा सभी मार्गों को शीघ्र खोलने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

चारधाम यात्रियों और आम लोगों से अपील

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों तथा चारधाम यात्रियों से मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें तथा यात्रा से पहले मौसम और सड़क की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

उन्होंने नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा खड़ी ढलानों से दूर रहने और जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया।

राज्यभर में अलर्ट मोड पर आपदा प्रबंधन तंत्र

उन्होंने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) तथा सभी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) चौबीसों घंटे सक्रिय हैं। सभी संबंधित विभागों तथा जिला प्रशासनों को राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गये हैं।

👉 यह भी पढ़ें : चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद : यहाँ क्लिक करें

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  बागेश्वर में भारी बारिश का बड़ा अलर्ट, डीएम ने बंद किए कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल; जानिए अगले तीन दिन कितना गंभीर रहेगा मौसम

👉 यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में भारी वर्षा का अलर्ट, कहां-कहां सबसे अधिक खतरा : यहाँ क्लिक करें

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Holiday in 3 Districts for Rain Allert) :

Holiday in 3 Districts for Rain Allert, Uttarakhand School Holiday, School Holiday Uttarakhand, Pithoragarh School Closed, Bageshwar School Holiday, Chamoli School Holiday, Uttarakhand Rain Alert, IMD Orange Alert, Uttarakhand Weather News, Heavy Rain Uttarakhand, Flash Flood Alert, Char Dham Yatra, Uttarakhand Monsoon, Weather Update Uttarakhand, Uttarakhand News Today, Rain Holiday, School Closed News, IMD Forecast, Uttarakhand Disaster Management, Navin Samachar, #Uttarakhand #SchoolHoliday #HeavyRain #OrangeAlert #WeatherAlert #IMD #FlashFlood #CharDhamYatra #BreakingNews #NavinSamachar

Leave a Reply