दो दोस्तों से प्रेम संबंध बनाए हुए थी 16 वर्षीय किशोरी, दोनों ने निर्मम हत्या की और आ गए नैनीताल की सैर पर… सामने आया चौंकाने वाला सच

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, लखनऊ, 27 जनवरी 2026 (Murder in Love Triangle)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की पर्वतीय पर्यटन नगरी-सरोवर नगरी नैनीताल (Nainital) उस समय उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में चर्चा में आ गई, जब यहाँ हुई एक नाबालिग किशोरी की निर्मम हत्या के बाद आरोपितों के नैनीताल घूमने आने का खुलासा पुलिस जांच में हुआ। यह मामला न केवल जांच एजेंसियों के लिए चौंकाने वाला रहा, बल्कि समाज के सामने यह सवाल भी खड़ा करता है कि गंभीर अपराध के बाद अपराधियों का मनोविज्ञान किस हद तक संवेदनहीन हो सकता है।Naini Retreat Nanda Devi Advt

सफारी गाड़ी में की हत्या, फिर लाश को ट्रेन से कटवाया, घूमने चले गए नैनीताललखनऊ के पारा थाना क्षेत्र (Para Police Station Area) की नरपत खेड़ा की डूडा कॉलोनी (Duda Colony) निवासी 16 वर्षीय किशोरी 13 जनवरी को घर से लापता हो गई थी। लड़की की मां ने पारा थाने में दूसरे ही दिन सूचना दी थी कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को अंशु गौतम उर्फ़ लकी बहला फुसला कर भाग ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

बाद में सिर और धड़ जोड़कर पुलिस ने शव की शिनाख्त की। जांच आगे बढ़ी तो यह स्पष्ट हुआ कि मामला अपहरण नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का था। पुलिस के अनुसार किशोरी के प्रेम संबंध अंशु गौतम उर्फ लकी (Anshu Gautam alias Lucky) और उसके मित्र आशिक यादव (Aashiq Yadav) दोनों से थे, लकी और आशिक दोस्त हैं ये किशोरी को और दोनों दोस्तों को भी पता नहीं था। इसकी जानकारी दोनों को जब पता चली, दोनों ने स्वयं को अपमानित महसूस किया और साजिश रची।

हत्या, साजिश और नैनीताल यात्रा का कनेक्शन

May be an image of one or more people, people smiling and text that says "KЛCA इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बुलाया, 4 दोस्तों के साथ मिल कर हत्या करदी, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव,"पुलिस जांच में सामने आया कि 13 जनवरी को किशोरी को मिलने के बहाने बुलाया गया। उसे सफारी वाहन (Safari Vehicle) में बैठाकर ले गए और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद इस अपराध को दुर्घटना या आत्मघाती घटना का रूप देने के उद्देश्य से शव को सरोजनी नगर में रेल की पटरी (Railway Track) पर रखा गया और ट्रेन के गुजरने के बाद धड़ से सिर अलग होने के बाद शव के कटे हिस्सों को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया, ताकि पहचान कठिन हो सके।

सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह रहा कि हत्या के बाद मुख्य आरोपित और उसके साथी उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल घूमने पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, यह यात्रा जांच को भटकाने और स्वयं को सामान्य दिखाने के उद्देश्य से की गई थी। नैनीताल जैसे शांत पर्यटन स्थल का नाम इस जघन्य अपराध से जुड़ना स्थानीय लोगों के लिए भी चिंता का विषय है।

पुलिस कार्रवाई और आगे की राह

मोबाइल फोन (Mobile Phone) की कॉल विवरण (Call Details), डिजिटल साक्ष्य और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर पारा पुलिस ने अंशु गौतम उर्फ लकी, आशिक यादव, रिशु यादव (Rishu Yadav) और वैभव सिंह (Vaibhav Singh) को 26 जनवरी को गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला नाबालिगों की सुरक्षा, सोशल मीडिया संवाद और अपराध नियंत्रण से जुड़े कई अहम सवाल उठाता है।

यह भी पढ़ें :  विकासनगर में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला, नौ पन्नों के पत्र में पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

प्रशासन के अनुसार, विधिक प्रक्रिया के तहत आरोप पत्र दाखिल कर न्यायालय में मामला प्रस्तुत किया जाएगा। यह प्रकरण यह भी दर्शाता है कि अपराध के बाद पर्यटन स्थलों की गतिविधियों पर निगरानी और अंतरराज्यीय समन्वय कितना आवश्यक है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

यह भी पढ़ें :  रुद्रपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की बड़ी कार्रवाई, 10 स्पा सेंटर अनियमितताओं पर किए गए बंद, एक बार में नाबालिग को शराब पिलाने का मामला भी सामने आया...
Tags (Murder in Love Triangle) :

Murder in Love Triangle, Uttarakhand Crime News, Nainital Tourism And Crime Link, Lucknow Minor Girl Murder Case, Inter State Criminal Investigation India, Juvenile Crime And Law India, Women Safety Policy India, Digital Evidence In Crime Investigation, Police Investigation Process India, Social Media And Crime Impact, Law And Order In Uttarakhand, #UttarakhandNews #NainitalNews #LucknowCrime #JuvenileJustice #WomenSafetyLaw #CriminalInvestigationIndia #InterStateCrime #LawAndOrderIndia

Leave a Reply