नैनीताल में अतिरिक्त विशेष पोक्सो न्यायालय का गठन, सुशील कुमार शर्मा बने विशेष लोक अभियोजक
नवीन समाचार, नैनीताल, 30 जून 2026 (Nainital Latest News 30 June 2026)। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल मुख्यालय में अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) न्यायालय का गठन किया गया है। इसके लिए जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुशील कुमार शर्मा को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के 16 जून 2026 के पत्र के अनुपालन में नैनीताल मुख्यालय में अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) न्यायालय का गठन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा गृह अनुभाग-3, उत्तराखण्ड शासन के 13 जून 2024 के कार्यालय ज्ञापन तथा 22 दिसंबर 2023 की अधिसूचना में वर्णित व्यवस्था के अनुसार जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुशील कुमार शर्मा को विशेष सत्र न्यायालय (पोक्सो), नैनीताल में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने के लिए अगले आदेशों तक विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड शासन ने 8 मार्च 2026 को दुष्कर्म एवं पोक्सो अधिनियम के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रदेश में तीन अतिरिक्त फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके तहत विकासनगर, काशीपुर और नैनीताल में एक-एक अतिरिक्त न्यायालय स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया था।
साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह 12 जुलाई को
नैनीताल। साह-चौधरी समाज नैनीताल की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों के सम्मान के लिए आगामी 12 जुलाई को ‘छात्र-छात्राओं की मेहनत, युवाओं का जोश, बुजुर्गों का आशीर्वाद-2026’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे से गोवर्धन हॉल, मल्लीताल में होगा। मुख्य अतिथि बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह तथा विशिष्ट अतिथि नाबार्ड के सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश चौधरी होंगे। समाज के अध्यक्ष मनोज साह एवं सचिव शैलेन्द्र चौधरी ने सभी सदस्यों और नगरवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।
श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा की पीठाधीश्वर पहुंचीं नैनीताल, धार्मिक पर्यटन पर हुई चर्चा
नैनीताल। श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा की जगदाचार्य पीठाधीश्वर महंत स्वामी आराध्या सरस्वती महाराज के नैनीताल आगमन पर विधायक सरिता आर्या ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान नैनीताल की आध्यात्मिक धरोहर, सनातन संस्कृति और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के विषय पर चर्चा हुई। स्वामी आराध्या सरस्वती महाराज ने मां नयना देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी और कैंची धाम में दर्शन कर प्रदेश एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि मंदिर माला मिशन के माध्यम से नयना देवी मंदिर और नैनीताल की धार्मिक पहचान को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एमके पांडे के निधन पर शोक
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एमके पांडे का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) सहित विश्वविद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रो. पांडे लंबे समय तक डीएसबी परिसर के सांख्यिकी विभाग में कार्यरत रहे। उनके निधन को विश्वविद्यालय जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है।
जनहित संस्था ने पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, शौचालयों की स्थिति सुधारने की मांग
नैनीताल। जनहित संस्था के शिष्टमंडल ने कार्यकारी अध्यक्ष दिव्या शाह के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल से मुलाकात कर नगर के सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया। संस्था ने गंदगी एवं दुर्गंधयुक्त शौचालयों की सफाई कराने तथा बी.एम. साह पार्क के समीप वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए नए स्थान पर शौचालय निर्माण की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सूखाताल झील की बदहाली पर सालसा गंभीर, सुधार के निर्देश
नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) ने सूखाताल झील की खराब स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। निरीक्षण के दौरान झील क्षेत्र में कूड़ा, अवैध पार्किंग, खराब स्ट्रीट लाइटें और क्षतिग्रस्त वॉकिंग ट्रैक पाए गए। सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने नगर पालिका और संबंधित विभागों को सफाई, कूड़ा प्रबंधन, अवैध पार्किंग हटाने, प्रकाश व्यवस्था सुधारने और नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सूखाताल को वैज्ञानिक तरीके से विकसित किया जाए तो यह भविष्य में नैनी झील की तरह प्रमुख पर्यटन स्थल बन सकता है।
दीर्घ सेवा के बाद छह पुलिस कर्मियों को भावभीनी विदाई
नैनीताल। नैनीताल पुलिस में दीर्घ एवं सराहनीय सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे छह पुलिस कर्मियों को कोतवाली हल्द्वानी में आयोजित समारोह में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक दान सिंह मेहता, अपर उपनिरीक्षक चालक सतीश चन्द्र पाठक, अपर उपनिरीक्षक जानकी डोबाल, अपर उपनिरीक्षक कृष्णा बिष्ट, फार्मासिस्ट पुष्कर राम लोहिया तथा अनुचर पूरन प्रसाद शामिल हैं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 30 June 2026) :
Nainital Latest News 30 June 2026, Nainital News, Uttarakhand News, POCSO Court Nainital, Special POCSO Court Uttarakhand, Sushil Kumar Sharma, Sah Chaudhary Samaj, Sarita Arya News, Nainital Religious Tourism, Kumaun University News, MK Pandey Tribute, Janhit Sanstha Nainital, Sukhatal Lake News, SALSA Uttarakhand, Nainital Police News, Public Issues Uttarakhand, Fast Track Special Court Nainital, Sukhatal Lake Conservation Drive, Nainital Civic Issues Latest Update, Religious Tourism Development Uttarakhand, Nainital Local News, #NainitalNews #UttarakhandNews #POCSOCourt #SukhatalLake #SaritaArya #KumaunUniversity #NainitalPolice #ReligiousTourism #LocalGovernance #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
