नैनीताल से टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हुआ युवक, नई सीएमओ ने बताईं प्राथमिकताएं, राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, लोक भवन में विशेष स्वास्थ्य शिविर, आपातकाल की बरसी पर मनाया ‘काला दिवस’ व बाल नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हुआ युवक गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

नवीन समाचार, नैनीताल, 26 जून 2026 (Nainital Latest News 25 June 2026)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) नगर में टेस्ट ड्राइव के बहाने मोटरसाइकिल लेकर फरार होने वाले एक आरोपित को मल्लीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी का एक मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित तक पहुंचने में सफलता मिली।

Nainital Latest News 25 June 2026नैनीताल पुलिस के अनुसार मल्लीताल निवासी पुष्कर आर्या ने 11 मई को कोतवाली मल्लीताल में शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 मई को एक व्यक्ति मोटरसाइकिल किराये पर लेने आया था। उसने टेस्ट ड्राइव के बहाने मोटरसाइकिल ली और वापस नहीं लौटा।शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश जोशी को सौंपी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र और क्षेत्राधिकारी अंजना नेगी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपित की पहचान विजय राणा पुत्र सुरेंद्र राणा निवासी विजयपुर, द्वाराहाट, जनपद अल्मोड़ा के रूप में की।

बारापत्थर क्षेत्र से दबोचा गया आरोपित

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बारापत्थर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपित को चोरी की मोटरसाइकिल संख्या यूके04टीबी-6551 एवेंजर सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और रिकॉर्ड की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित के विरुद्ध कोतवाली रानीखेत में भी चोरी का एक अन्य मुकदमा पहले से दर्ज है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित मामलों की भी जांच कर रही है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कोटाबाग में 19 कमरों का रिसॉर्ट सील, अवैध संचालन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश जोशी, मुख्य आरक्षी संजीत राणा तथा आरक्षी संतोष बिष्ट, शाहिद अली और विजेंद्र धामी शामिल रहे।


जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : नई सीएमओ डॉ. रश्मि पंत

नैनीताल जनपद की नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रश्मि पंत ने बुधवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि जनपद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा राज्य सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

डॉ. रश्मि पंत इससे पूर्व देहरादून में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की निदेशक के रूप में कार्यरत थीं। उनके स्थान पर पूर्व सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत का स्थानांतरण पिथौरागढ़ किया गया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी एवं गैर-संचारी रोग नियंत्रण, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सहित विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


राज्यपाल से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1736448862उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से लोक भवन में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, नैनीताल विधायक सरिता आर्या तथा कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने अलग-अलग अवसरों पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान जनपद के विकास और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राज्यपाल को अपनी पुस्तक ‘कल फिर जब सुबह होगी’ भी भेंट की, जिस पर राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए साहित्य सृजन के लिए सराहना की।


लोक भवन में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 150 लोगों की स्वास्थ्य जांच

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 234349206नैनीताल लोक भवन में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा 15 ईसीजी जांचें की गईं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  लेकब्रिज चुंगी टेंडर को लेकर पालिका में टकराव, सभासद-भाजपा-कॉंग्रेस उतरे विरोध में, पालिकाध्यक्ष ने भी रखा पक्ष

शिविर में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुधांशु सिंह, फिजिशियन डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. शादन अली, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दीपिका लोहनी, पैथोलॉजिस्ट डॉ. प्रियांशु तथा मनोचिकित्सक डॉ. गरिमा ने विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया।


भाजपा ने आपातकाल की बरसी पर मनाया ‘काला दिवस’

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1238707547भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की बरसी पर नैनीताल क्लब में ‘काला दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने का आह्वान किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि आपातकाल की घटनाएं लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के प्रति निरंतर सजग रहने का संदेश देती हैं। कार्यक्रम में अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


नैनीताल में बाल नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ

युगमंच एवं शारदा संघ के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के लिए एक माह की बाल नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। अगले पांच दिनों तक प्रतिभागियों का पंजीकरण जारी रहेगा। युगमंच के सचिव एवं कार्यशाला निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि संस्था के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस वर्ष विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यशाला के दौरान बच्चों को अभिनय, व्यक्तित्व विकास, संवाद कला और रंगमंच की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा अंत में बच्चों द्वारा एक नाटक का मंचन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त रंगकर्मी जहूर आलम, डी.के. शर्मा, नवीन बेगाना, भास्कर बिष्ट, डॉ. हिमांशु पांडे, अदिति खुराना, रफत आलम, मिथिलेश पांडे, मदन सिंह मेहरा तथा डॉ. मोहित सनवाल सहित अनेक रंगकर्मी सहयोग करेंगे।पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  रुड़की में 95 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोप, नाती गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की भी जांच

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 25 June 2026) :

Nainital Latest News 25 June 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Mallital Police, Motorcycle Theft Case, Test Drive Theft, Crime News Uttarakhand, Nainital Police News, CMO Nainital, Dr Rashmi Pant, Health News Uttarakhand, Governor Uttarakhand, Lok Bhawan News, Health Camp Nainital, BJP Black Day Program, Emergency Anniversary, Bal Natya Workshop Nainital, Motorcycle Theft Arrest Nainital, Uttarakhand Crime Update, Nainital Local News, Hindi News, #Nainital #Uttarakhand #NainitalPolice #MotorcycleTheft #CrimeNews #CMONainital #HealthCamp #Governor #LokBhawan #BJP #Emergency #BalNatya #HindiNews #NavinSamachar #UttarakhandNews

Leave a Reply