नवीन समाचार, नैनीताल, 26 जून 2026 (Achievement-Ajay Mahra-Saksham Darshan)। नैनीताल जनपद के ओखलकांडा (Okhalkanda) विकासखंड के भद्रकोट (Bhadrakot) गांव के युवा अजय महरा ने कठिन परिस्थितियों और स्वाध्याय के दम पर देश के प्रतिष्ठित परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Atomic Energy) में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। चयन के बाद उन्हें मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (Bhabha Atomic Research Centre-BARC) के प्रशिक्षण केंद्र में एक वर्ष का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद वैज्ञानिक के रूप में उनकी नियुक्ति की जाएगी। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का वातावरण है।
ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, स्वाध्याय से तय किया बार्क तक का सफर
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय महरा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हल्द्वानी के सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल (St. Lawrence Public School) से प्राप्त की। उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक तथा इंटरमीडिएट 9.4 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण किया। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) के दयाल सिंह कॉलेज (Dayal Singh College) से बीएससी तथा हल्द्वानी के एमबीजीपीजी कॉलेज (MBPG College) से भौतिक विज्ञान में एमएससी की उपाधि प्राप्त की।
उन्होंने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) भी उत्तीर्ण की। वर्ष 2026 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की ओर से आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 22वीं रैंक प्राप्त की। इसी उपलब्धि के आधार पर परमाणु ऊर्जा विभाग में भौतिक विज्ञान विषय के 29 वैज्ञानिक पदों के लिए उनका चयन हुआ।
मां की सेवा करते हुए पूरी की पढ़ाई
अजय की सफलता इसलिए भी प्रेरणादायी मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने पूरी पढ़ाई मुख्य रूप से स्वाध्याय के माध्यम से पूरी की। उनके पिता धरम सिंह महरा असम राइफल्स (Assam Rifles) में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता दीपा महरा का तीन वर्ष पूर्व कैंसर से निधन हो गया था। बीएससी की पढ़ाई के दौरान अजय ने अपनी गंभीर रूप से बीमार माता की सेवा और पढ़ाई दोनों जिम्मेदारियां एक साथ निभाईं।
परिवार में शिक्षा का माहौल भी प्रेरणादायक रहा है। उनकी छोटी बहन काजल महरा ने भी आईआईटी जैम (IIT JAM) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 325वीं रैंक प्राप्त की है।
सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया
अजय महरा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के संस्कार, मेहनत और मार्गदर्शन को दिया। उनके मामा पंकज कुलौरा उत्तराखंड उच्च न्यायालय तथा सत्र न्यायालय में अधिवक्ता हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. गिरिजा शंकर मुनगली, नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, सिंथिया पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रविंद्र रौतेला, सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक सुनील जोशी, डॉ. रेखा पांडे, हेमंत बोरा, गोपाल गंगोला, मनोज साहनी, आशीष दुम्का, जसविंदर सिंह भसीन, मोहम्मद अबरार, अनिल मुनगली, डॉ. पुनीत गोयल, चंद्र विजय बिष्ट, विनोद कश्यप सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे सक्षम दर्शन, दो आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन
नैनीताल। हल्द्वानी (Haldwani) के युवा शतरंज खिलाड़ी सक्षम दर्शन का अंडर-17 और अंडर-19 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 वर्ग में प्रथम तथा अंडर-19 वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार हासिल किया है।
देवभूमि शतरंज एसोसिएशन (Devbhoomi Chess Association) के तत्वावधान में रुद्रपुर स्थित भारतीयम विद्यालय (Bhartiyam School) में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सक्षम ने यह उपलब्धि हासिल की। अंडर-17 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक जम्मू में तथा अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 अक्टूबर से 4 नवंबर तक पश्चिम बंगाल में आयोजित होगी।
सक्षम दर्शन इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल (Dikshant International School) के विद्यार्थी हैं। उनके पिता सुनील कुमार सिंचाई खंड हल्द्वानी में प्रभागीय लेखाधिकारी तथा माता संगीता कुमारी गृहिणी हैं।
इस उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष समित टीकू, शतरंज प्रशिक्षक नीरज साह और कृष्ण तिवारी सहित अनेक खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Achievement-Ajay Mahra-Saksham Darshan) :
Achievement-Ajay Mahra-Saksham Darshan, Nainital News, Haldwani News, Uttarakhand News, Ajay Mahra, BARC Scientist, Department of Atomic Energy, GATE 2026, Okhalkanda News, Chess News, Saksham Darshan, National Chess Championship, Education News, Success Story, Youth Achievement, Uttarakhand Talent, Ajay Mahra selected as Scientist in Department of Atomic Energy, BARC Scientist Selection Uttarakhand, Okhalkanda youth success story, GATE 2026 AIR 22 Physics, Nainital student selected in BARC, Saksham Darshan National Chess Championship, Haldwani chess player selected for nationals, Uttarakhand youth achievements 2026, National Chess Under 17 Uttarakhand, MBPG College Haldwani Success Story, #Uttarakhand #Nainital #Haldwani #BARC #Scientist #GATE2026 #SuccessStory #Chess #NationalChess #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
