नेपाली मजदूर नैनी झील में कूदा-युवा नेता ने बचाया, भाजपा नैनीताल आईटी प्रकोष्ठ में नियुक्ति, पुस्तक पर चर्चा, आशा शर्मा को सम्मान, शिक्षकों से नई तकनीकों को अपनाने का आह्वान व शिव महापुराण कथा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नेपाली मजदूर नैनी झील में कूदा, भाजयुमो नेता आयुष भंडारी ने बचाई जान

नवीन समाचार, नैनीताल, 29 जून 2026 (Nainital Activities News 29 June 2026)। सरोवर नगरी नैनीताल में सोमवार को एक नेपाली मजदूर नैनी झील में कूद गया। मौके पर मौजूद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता आयुष भंडारी ने तत्परता दिखाते हुए झील में छलांग लगाकर उसकी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान जब लोग घटना की वीडियो बनाने में व्यस्त थे, आयुष भंडारी ने मजदूर को सुरक्षित झील से बाहर निकाला। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे : नैनीताल में फिर झील में डूबा एक व्यक्ति, लेकिन इस बार…

सूचना मिलने परपुलिस भी तत्काल पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में मजदूर ने अपना नाम लोकेश सिंह बताया, जो नेपाल का निवासी है और लंबे समय से नगर में मजदूरी का कार्य कर रहा है। पुलिस के अनुसार वह शराब के नशे में था। बाद में पुलिस ने उसके साथियों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया।

निश्चल जोशी बने भाजपा नैनीताल के जिला आईटी संयोजक

Nainital Activities News 29 June 2026नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में नैनीताल जिले के आईटी विभाग के नए दायित्वों की घोषणा की है। पार्टी ने निश्चल जोशी को जिला आईटी संयोजक तथा कामायनी मिश्रा और विक्रम कार्की को सह आईटी संयोजक नियुक्त किया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीझील में लगातार दूसरे दिन मिला शव, नयना देवी मंदिर के पास उतराता दिखा अधेड़; सफाई कर्मचारी के रूप में हुई पहचान

जानकारी के अनुसार जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी, सह प्रभारी श्रीपाल राणा तथा प्रदेश आईटी विभाग प्रमुख प्रवीण लेखवार ने संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकर्ताओं के योगदान का मूल्यांकन करने के बाद इन दायित्वों की घोषणा की। पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

‘द प्रिंसेस ऑफ बरसाना’ पुस्तक पर चर्चा, लेखिका नीलिमा डालमिया ने साझा किए अनुभव

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1092924697नैनीताल। साहित्य और पुस्तकों के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर में ‘द राइट सर्कल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध लेखिका नीलिमा डालमिया अधर और रीना कुमारी के बीच नीलिमा की नई पुस्तक ‘द प्रिंसेस ऑफ बरसाना’ पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रभा खेतान फाउंडेशन और एहसास वुमेन ऑफ नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लेखिका ने पुस्तक की रचना प्रक्रिया और उससे जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक उनके लिए केवल साहित्यिक कृति नहीं, बल्कि लंबे समय से संजोए गए एक स्वप्न की अभिव्यक्ति है। कार्यक्रम में अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

दिल्ली में आशा शर्मा सम्मानित, महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों को मिली पहचान

नई दिल्ली/नैनीताल। महिलाओं और बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही आशा फाउंडेशन की प्रमुख आशा शर्मा को दिल्ली में सम्मानित किया गया। एनसीईआरटी दिल्ली में बेटी फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘शिक्षित बेटी-विकसित भारत’ अभियान कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर आशा शर्मा ने सम्मान अपने पिता को समर्पित करते हुए कहा कि उनसे मिली शिक्षा और प्रेरणा ही उनके सामाजिक कार्यों की आधारशिला है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  रामनगर में खेलकूद के मैदान में खेला रहा था जुआ, रोकने पर युवक से मारपीट-गोलीबारी से क्षेत्र से भय

तकनीक और भारतीय संस्कारों के समन्वय से नई पीढ़ी का निर्माण संभव : कमल पांडे

नैनीताल। भाजपा उत्तराखंड शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कमल पांडे ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल तकनीक और ऑनलाइन शिक्षा के इस दौर में शिक्षक की भूमिका केवल पाठ पढ़ाने तक सीमित नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि तकनीक ज्ञान उपलब्ध करा सकती है, लेकिन संस्कार, संवेदनशीलता, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभाव का संचार केवल शिक्षक ही कर सकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए उन्होंने शिक्षकों से नई तकनीकों को अपनाने और आजीवन सीखने की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

शिव महापुराण कथा का विशाल भंडारे के साथ समापन

नैनीताल। क्षेत्र के अनर्पा स्थित शकतेश्वर धाम में भैरव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन भव्य भंडारे के साथ हुआ। कथावाचक एवं आयोजक तपस्वी पंडित कमल शास्त्री ने बताया कि कथा में अनर्पा, सकदीना, चौसाली, जोलपोखरा, पोखरी, पंगराड़ी और पट्टूयडी सहित आसपास के अनेक गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर हवन, कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में शकतेश्वर महादेव मंदिर का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दिल्ली से घर लौट रहे युवक की राह में काल बन गयी टांडा जंगल की सड़क, नैनीताल के परिवार का सहारा छिना
Tags (Nainital Activities News 29 June 2026) :

<

p style=”text-align: justify;”>Nainital Activities News 29 June 2026, Nainital News, Uttarakhand News, Nainital Lake Incident, BJP Nainital, Nishchal Joshi, Nainital Literature Event, Neelima Dalmia, Asha Foundation Nainital, Women Empowerment Uttarakhand, Kamal Pandey, Education and Technology, Shiv Mahapuran Katha, Shakteshwar Dham, Social Activities Nainital, Local News Uttarakhand, BJP IT Cell Nainital Appointment, Princess of Barsana Book Discussion, Asha Sharma Honoured in Delhi, Teacher Role in AI Era, Shakteshwar Dham Religious Event, Navin Samachar, #NainitalNews #UttarakhandNews #Nainital #BJPNainital #NishchalJoshi #NeelimaDalmia #AshaFoundation #WomenEmpowerment #EducationNews #ShivMahapuran #ReligiousNews #LocalNews #Uttarakhand #NavinSamachar

Leave a Reply