Skip to content
  • देश
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • DESTINATION KUMAON (कुमाऊं का प्राकृतिक सौंदर्य)
      • महानतम हिमालय
      • कुमाऊं-उत्तराखंड का सांस्कृतिक सौंदर्य
      • कुमाऊं के खूबसूरत फल-फूल व लजीज व्यंजन
      • कुमाऊं की वास्तुकला
    • नैनीताल
      • नैनीताल से सम्बंधित विभिन्न आलेख
  • वायरल समाचार
    • राजनीति
    • अपराध
    • दुर्घटना
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • शाबास
    • पर्यटन
    • व्यापार
  • ब्लॉग-आलेख
  • पत्रकारिता
    • हिंदी-पत्रकारिता
      • कैसे बनाएं अपना ब्लॉग या वेबसाइट, कैसे करें ब्लॉगिंग और कैसे इंटरनेट से कमायें
        • नया मीडिया (इंटरनेट, सोशल मीडिया, ब्लॉगिंग, गूगल और फेसबुक आदि) : इतिहास और वर्तमान
        • कुमाऊं के ब्लॉग व न्यूज पोर्टलों का इतिहास
        • इंटरनेट की दुनिया के नवीन समाचार
      • विश्व व भारत में पत्रकारिता का इतिहास
        • उत्तराखण्ड में पत्रकारिता का इतिहास
        • विश्व व भारत में रेडियो-टेलीविज़न का इतिहास तथा कार्यप्रणाली
        • फोटोग्राफी का इतिहास व फोटोग्राफी के गुर
      • संचार, समाचार लेखन, संपादन, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो, फीचर व ब्रांड प्रबंधन
        • संचार के द्विपद एवं बहुपद सिद्धांत तथा प्रश्नावली
      • कुमाउनी प्रेमियों के लिए
  • हमारे व विज्ञापनों के बारे में
    • नवीन समाचार पर विज्ञापन प्रकाशित कराने के बारे में पूरी जानकारी
    • फेसबुक
    • ट्विटर
    • लिंक्डइन
    • Vaibhav Creations
    • मन कही
    • उत्तराखंड समाचार
    • ऊंचे पहाड़ों से…जीवन के स्वर…
    • प्रकृति मां
    • पत्रकारिता के गुर
    • मेरा पहाड़ फोरम
  • वेब स्टोरी
  • यूट्यूब-विडियो
नवीन समाचार
500000Views ezgif.com jpg to webp converter 4

जमकर बरसे मेघ, कई बार सुनाई दिये आसमानी बिजली के धमाके, पद्मश्री अनूप साह का व्याख्यान, स्वैच्छिक रक्तदान, मातृ दिवस के कार्यक्रम, पेंशन के लिये अपील व बहुउद्देश्यीय शिविर

May 10, 2025 by डॉ.नवीन जोशी
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

यहाँ क्लिक कर सीधे संबंधित को पढ़ें

Toggle
  • नैनीताल: जमकर बरसे मेघ, कई बार सुनाई दिये आसमानी बिजली के धमाके
  • 2027 में पुनः खिलेगा 12 वर्षों में एक बार खिलने वाला कंडाली फूल: पद्मश्री साह
  • श्री श्री रवि शंकर के जन्मदिवस पर 86 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • मातृ दिवस के उपलक्ष्य में ‘गर्ल्स हू क्राफ्ट’ संस्था द्वारा छात्राओं को स्वनिर्मित ऊनी वस्त्र वितरित किए गये
  • सेंट जॉन्स स्कूल नैनीताल में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया माताओं का सम्मान
  • समाज कल्याण विभाग की पेंशन के लिये बैंक खातों को आधार संख्या से जोड़ने की अपील
  • नाइसेला में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में सुनी गयीं जन समस्याएं (Nainital News Today 10 May 2025 Navin Samachar)
  • Like this:
  • संबंधित समाचार

नैनीताल: जमकर बरसे मेघ, कई बार सुनाई दिये आसमानी बिजली के धमाके

नवीन समाचार, नैनीताल, 10 मई 2025 (Nainital News Today 10 May 2025 Navin Samachar)। सरोवरनगरी नैनीताल में शनिवार को मई माह में मौसम जून-जुलाई जैसे बरसात या दिसंबर-जनवरी जैसे शीतकाल का अहसास कराता नजर आया। नगर में सुबह धूप खिलने के बाद अचानक दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गयी, जोकि समाचार लिखे जाने तक भी जारी है। इस दौरान कई बार आसमानी बिजली गिरने के जोरदार धमाके भी सुनाई दिये। काफी दिनों बाद बारिश होने के कारण नाले जबर्दस्त गंदगी के साथ उफन पड़े और यह गंदगी नैनी झील में समा गयी। साथ ही विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गयी।

500000Views1 ezgif.com jpg to webp converterवैसे ग्रीष्मकाल में हुई बारिश नगर की प्राणदायिनी नैनी झील के साथ ही प्रकृति, कृषि एवं बागवानी और मानव स्वास्थ्य के लिये लाभदायक भी मानी जा रही है। हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों व खासकर अभी कलियों से बाहर आ रहे नन्हे फलों को नुकसान पहुंचने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।

2027 में पुनः खिलेगा 12 वर्षों में एक बार खिलने वाला कंडाली फूल: पद्मश्री साह

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रो. फेसर निदेशालय एवं एलुमनी सेल द्वारा शनिवार को आयोजित विशेष व्याख्यान में पर्यावरणविद, छायाकार, विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रोफेसर पद्मश्री अनूप साह ने ‘हिमालय की जैव विविधता’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण एवं प्रकृति-फोटोग्राफी के लिए प्रेरित किया।

2ee902145b56d91170a9810cb95f1a4d 1010843991कार्यक्रम का आरंभ प्रो. ललित तिवारी के स्वागत वक्तव्य से हुआ। उन्होंने श्री साह का परिचय देते हुए बताया कि वे नैनीताल माउंटेनियरिंग क्लब के अध्यक्ष हैं तथा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से प्रशिक्षित पर्वतारोही हैं। प्रो. एचसीएस बिष्ट ने भी सभी का स्वागत किया। इस दौरान श्री साह ने उत्तराखंड सहित सम्पूर्ण भारतीय हिमालय क्षेत्र की जैव विविधता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को जैवविविधता का महत्व समझाया और नैनीताल की वनस्पतियों, जीव-जंतुओं तथा पक्षियों की प्रजातियों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में मोनाल, स्नो पार्टिज, ग्रेट येलोनैप थ्रश, मैगपाई, ब्रॉडबिल, हॉर्नबिल, बतखों एवं हंसों सहित अनेक पक्षी प्रजातियाँ पाई जाती हैं। साथ ही, उन्होंने औषधीय गुणों वाले मशरूम, कीड़ा जड़ी और पटवा पौधे के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि कंडाली फूल जो हर 12 वर्ष में खिलता है, अब 2027 में पुनः खिलेगा। उत्तराखंड में फैली 320 किलोमीटर लंबी हिमालयी श्रृंखला में नंदा देवी, कामत सहित 200 से अधिक पर्वत स्थित हैं।

यहां 102 स्तनधारी, 790 पक्षी, 124 मछलियां, 69 सरीसृप एवं लगभग 4000 पौधों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें एक तिहाई औषधीय, 161 दुर्लभ और लगभग 30 प्रतिशत केवल इस क्षेत्र में पाई जाती हैं। इस अवसर पर प्रो. लता पांडे, प्रो. अनिल बिष्ट, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.मनोज आर्य, डॉ.कपिल खुलबे, डॉ.नवीन पांडे, डॉ.हेम जोशी, डॉ.प्रभा पंत, डॉ.हिमानी कार्की सहित दिशा, विशाल, मयंक, आनंद, गौरव, लता नीतवाल, वसुंधरा, पूजा गुप्ता तथा प्राणी विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

श्री श्री रवि शंकर के जन्मदिवस पर 86 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

नैनीताल, एसएनबी। आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को ‘आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस वुर्मेस कलेक्टिव’ नैनीताल की ओर से बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 86 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस दौरान रक्तदाता स्वर्गीय मनमोहन सामंत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल को रक्त बैंक में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। शिविर में रेशमा टंडन, सुनीता वर्मा, संगीता शाह, कविता गंगोला, सिम्मी अरोड़ा, प्रेमलता गोसाईं, पूजा शाही, बीना शर्मा, पूजा मल्होत्रा, मंजू नेगी, ममता शाह, शिखा शाह, कविता जोशी, कविता सनवाल, कामना कम्बोज, ज्योति मेहरा, वैशाली बिष्ट, नेहा डालाकोटी, मधु बिष्ट, मंजू बिष्ट, सोमा शाह व गौरव सहित अनेक लोग सम्मिलित हुए।

मातृ दिवस के उपलक्ष्य में ‘गर्ल्स हू क्राफ्ट’ संस्था द्वारा छात्राओं को स्वनिर्मित ऊनी वस्त्र वितरित किए गये

नैनीताल, एसएनबी। नगर के राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ में शनिवार को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में ‘गर्ल्स हू क्राफ्ट’ संस्था द्वारा छात्राओं को स्वनिर्मित ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। संस्था की प्रमुख प्रीति शर्मा ने इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता और हस्तकला के महत्व से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि संस्था महिलाओं को सिलाई-बुनाई आदि के माध्यम से स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य कर रही है।

e0a4efcceaaf90c79624b0cab5b32908 1520444838विद्यालय की प्रधानाचार्य तारा बोरा ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्पद बताया और विद्यालय की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में शिक्षक डीएस मेहरा, विमलेश गोस्वामी, कुंदन सुयाल, ममता बिष्ट, जितेंद्र भट्ट, नीता चम्याल, राधा, तारा बिष्ट, जानकी, चम्पा, विनीता, गीता तिवारी, दीप्ति त्रिपाठी, रीतू सहित ‘गर्ल्स हू क्राफ्ट’ संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

सेंट जॉन्स स्कूल नैनीताल में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया माताओं का सम्मान

नैनीताल। सेंट जॉन्स स्कूल नैनीताल में शनिवार को मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर उल्लासपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित माताओं को भावुक कर दिया। विशेष रूप से छोटे बच्चों के नृत्य और कविता पाठ ने सभी का मन मोह लिया।

ed0aa33d74ea529559c100fbbb664cf0 1443030499विद्यालय परिसर में माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर, आंखों पर पट्टी बांधकर दौड़, पार्सल पास और भाग्यशाली माता जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें उनकी उत्साहपूर्वक भागीदारी रही। विद्यालय द्वारा तैयार किए गए आकर्षक फोटो स्थल पर माताओं ने अपनी स्मृतियों को कैमरे में कैद किया। कार्यक्रम के अंत में केक काटा गया और सभी माताओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट ने कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं, अपितु संपूर्ण संवेदना का स्वरूप है।

कार्यक्रम का संचालन ज्योति त्रिपाठी और अनीता बोरा ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर छात्र-छात्राओं और माताओं को विशेष भोज परोसा गया। कार्यक्रम में पूनम बिष्ट, ज्योति त्रिपाठी, अनीता बोरा, आशा जोशी, किरण मेर, लता फर्त्याल, रुचि साह, मोनिका वर्मा, पल्लवी जोशी, शाहीन, दिया आर्या, विक्रम रावत, तुलसी मेहरा, पूनम, रेनु बिष्ट, मनोज कुमार सहित समस्त कार्यालय कार्मिक उपस्थित रहे।

समाज कल्याण विभाग की पेंशन के लिये बैंक खातों को आधार संख्या से जोड़ने की अपील

नैनीताल। पेंशन योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों से अपील की गयी है कि वे अपने बैंक खातों को आधार संख्या से अनिवार्य रूप से जोड़ लें। जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत नैनीताल जनपद में कुल 13356 पेंशनर हैं, जिनमें से 12538 के बैंक खातों में आधार सीडिंग हो चुकी है, जबकि 818 लाभार्थियों की सीडिंग अब भी शेष है।

सरकार के निर्देशों के तहत विभाग द्वारा गैर-आधार सीडिंग वाले लाभार्थियों के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई पेंशनर 20 मई 2025 तक अपने बैंक खाते को आधार से सीड नहीं कराता है, तो उसे अनुपस्थित मानते हुए उसकी पेंशन अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है। बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित विकासखंड कार्यालय के सहायक समाज कल्याण अधिकारी या जिला समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। टोल फ्री नंबर 7579454688 व 6395221188 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।  इसके अतिरिक्त ssp.uk.gov.in अथवा 7579454688 (टोल फ्री) 6395221188 से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नाइसेला में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में सुनी गयीं जन समस्याएं (Nainital News Today 10 May 2025 Navin Samachar)

नैनीताल। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद नैनीताल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नाइसेला में आम जनता को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त शिकायती पत्रों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

2d3533ff6b018f13692943789d99557b 2135648489शिविर में बीपीएल प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आधार कार्ड अद्यतन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों के रक्तचाप, मधुमेह और नेत्र जांच की तथा उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गयीं। कृषि विभाग ने किसानों को कृषि यंत्र, बीज और कीटनाशक दवाएं वितरित कीं, वहीं उद्यान, पशुपालन, सिंचाई, खाद्य पूर्ति, जल संस्थान, विद्युत, लोक निर्माण और भूमि संरक्षण विभाग सहित कुल 12 विभागों ने अपने-अपने स्टालों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। (Nainital News Today 10 May 2025 Navin Samachar, Nainital News, Nainital News Today, 10 May 2025, Navin Samachar)

शिविर में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम, जिला कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती, पूर्ति निरीक्षक विपिन जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। (Nainital News Today 10 May 2025 Navin Samachar, Nainital News, Nainital News Today, 10 May 2025, Navin Samachar)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Nainital News Today 10 May 2025 Navin Samachar, Nainital News, Nainital News Today, 10 May 2025, Navin Samachar, Nainital Weather, Thunderstorm In Nainital, Heavy Rain In Uttarakhand, Electricity Disruption Nainital, Sky Lightning Nainital, Rainfall May Month, Multipurpose Camp Naisela, Public Grievance Camp, Government Services Nainital, Biodiversity Of Himalayas, Himalayan Plants And Birds, Kandali Flower 2027, Padma Shri Anup Sah, Environment Lecture Nainital,

Bank Account Aadhaar Linking, Pension Aadhaar Seeding, Social Welfare Pension, Art Of Living Blood Donation, Ravi Shankar Birthday, Voluntary Blood Donation, Girls Who Craft, Handcrafted Woollen Distribution, Mother’s Day Celebration, Girl Students Empowerment, Women Self Employment, Self Reliance Campaign Nainital, Heavy rains, lightning strikes, Lecture by Padma Shri Anup Sah, Padma Shri Anup Sah, Voluntary Blood Donation, Mother’s Day, Appeal for pension, Multi-Purpose Camp,)

डॉ.नवीन जोशी
डॉ.नवीन जोशी

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

navinsamachar.com/

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...

संबंधित समाचार

Categories Government Services, Jobs and Education, Nainital News, Uttarakhand News, Weather Report Tags Art Of Living Blood Donation, Bank Account Aadhaar Linking, Biodiversity Of Himalayas, Electricity Disruption Nainital, Environment Lecture Nainital, Girl Students Empowerment, Girls Who Craft, Government Services Nainital, Handcrafted Woollen Distribution, Heavy Rain In Uttarakhand, Himalayan Plants And Birds, Kandali Flower 2027, Mother's Day Celebration, Multipurpose Camp Naisela, Nainital Weather, Padma Shri Anup Sah, Pension Aadhaar Seeding, Public Grievance Camp, Rainfall May Month, Ravi Shankar Birthday, Self Reliance Campaign Nainital, Sky Lightning Nainital, Social Welfare Pension, Thunderstorm In Nainital, voluntary blood donation, Women Self Employment
नैनीताल : जनपद में 2 संदिग्ध मौत, एक शव सड़क किनारे-एक फंदे से लटका मिला, एक ने किया जान देने का प्रयास…
ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने क्या पाया और क्या पा सकता था-जिससे चूक गया ?

यहां से खोजें

नवीनतम समाचार

  • रुद्रपुर में युवती ने युवक को हनीट्रैप कर बंद कमरे में बनाया अश्लील वीडियो, आठ लाख रुपये की मांग March 12, 2026
  • नैनीताल में 400 से अधिक टैक्सियाँ, गाइड, नाव और घोड़ा चालक प्रशासन के जांच के दायरे में March 12, 2026
  • हल्द्वानी : दूसरी महिला से शादी की जिद पर अड़ा पति, विरोध करने पर पत्नी से मारपीट March 12, 2026
  • गैस संकट के बीच समाधान खोजने में जुटा नैनीताल, कोयला व इंडक्शन जैसे विकल्प अपनाने की कोशिश March 12, 2026
  • आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा 8 मई से, तीन स्थानों से जाएंगे 15 जत्थे; किराया भी तय March 12, 2026
  • नौकरियों में स्थानीय भाषाओं के ज्ञान को पात्रता में शामिल करने व जनगणना में स्थानीय भाषाओं को दर्ज करने की मांग March 12, 2026
  • असफल अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण का अधिकार : हाईकोर्ट, यूकेपीएससी भर्ती का मामला March 12, 2026
  • नैनीताल के कैंची धाम पहुंचे गायक विशाल मिश्रा, किए बाबा नीब करौरी के दर्शन March 12, 2026
  • महिला अधिकारी से गोल्ज्यू मंदिर में विवाह के नौ वर्ष बाद धोखा ! March 12, 2026
  • 8वें वेतन आयोग पर अपडेट : पोर्टल खुला, वेतन-भत्तों और पेंशन सुधार पर मांगे सुझाव March 12, 2026
  • बिंदुखत्ता जैसे वन भूमि पर बसे लोगों को भूमिधरी अधिकार देने की दिशा में सरकार सक्रिय March 12, 2026
  • उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और नवाचार के अवसर बढ़ाने की तैयारी, अगले 5 वर्षों में 1000 नए स्टार्टअप स्थापित करने का लक्ष्य March 12, 2026
  • ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसा 18 वर्षीय युवक, किसान पिता के जमीन के मुआवजे में मिले 1.77 करोड़ रुपये ठगी में गंवाए March 11, 2026
  • बनभूलपुरा कांड के मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक के जमानत प्रार्थना पत्र पर हाईकोर्ट से नई अपडेट… March 11, 2026
  • नैनीताल की सड़कों की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, पैराफिट–क्रैश बैरियर ठीक करने और मलबा हटाने के आदेश March 11, 2026
  • नैनीताल : छह दिन से लापता एक होटल कर्मी का शव नाले में मिला, एक अन्य होटल कर्मी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु March 11, 2026
  • गैस आपूर्ति संकट की आशंका के बीच उत्तराखंड सरकार की अनूठी तैयारी, जरूरत पड़ने पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को जलावन लकड़ी उपलब्ध कराने की योजना March 11, 2026
  • रुड़की : सहपाठी से उसकी मर्जी के विरुद्ध विवाह की जिद पर अड़ा एक छात्र, पुलिस तक पहुंचा मामला, शिक्षण संस्थान और प्रशासन हैरान March 11, 2026
  • महिलाओं को महत्व : पहचान छिपाकर विवाह व सहवासी संबंधों पर कड़े प्रावधान, यूसीसी संशोधन और ‘देवभूमि परिवार’ विधेयक सदन में पेश March 11, 2026
  • मसूरी के ऐतिहासिक ‘भूतिया’ होटल में 14 मार्च को क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी, जानें किससे होगी, कौन आ सकते हैं… March 11, 2026
  • देहरादून के मोहब्बेवाला में भारी भरकम अनियंत्रित ट्रक टायर फटने के बाद पलटा, युवती और चालक घायल; 2 घंटे तक रहा जाम… March 10, 2026
  • रामपुर तिराहा कांड में 30 वर्ष बाद जगी न्याय की उम्मीद, उच्च न्यायालय में सुनवाई पूरी, निर्णय सुरक्षित March 10, 2026
  • अब निजी एजेंटों की जरूरत नहीं-सरकार खुद भेजेगी ‘जिगर के टुकड़ों’ को विदेश, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का होगा गठन March 10, 2026
  • कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकी गई, घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के लिए ईएसएमए लागू March 10, 2026
  • लोन माफी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म… रुद्रपुर में फाइनेंस कंपनी के वसूली कर्मी पर जांच शुरू March 10, 2026
  • पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार का संकेत: बताया कब बढ़ सकते हैं दाम, घरेलू गैस की बुकिंग के नियम भी बदले March 10, 2026
  • हल्द्वानी में होटल कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाया, दोस्तों को फोन किया और उपचार के दौरान हुई मृत्यु… March 9, 2026
  • हल्द्वानी के दोहरे हत्याकांड में दो दोषसिद्धों को हाईकोर्ट से जमानत, ऊधमसिंह नगर के दोहरे हत्याकांड में 10 दोषसिद्ध बरी, जानें कारण… March 9, 2026
  • नैनीताल : जिला बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारी तेज, सातताल मार्ग रियल एस्टेट मामले में आयुक्त ने धन लौटाने के दिए निर्देश March 9, 2026
  • नैनीताल में रात 11 बजे बाजार बंद कराने पर विवाद, व्यापारियों का कोतवाली के सामने प्रदर्शन, नैनीताल पुलिस का पक्ष भी आया सामने March 9, 2026
  • प्रेमी शोएब के लिए पति अंकित की आँखों में पहले मिर्च और अब विषाक्त पदार्थ दे गई पत्नी, देहरादून में पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रकरण दर्ज March 9, 2026
  • धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का ‘ज्ञान’ पर फोकस ‘संतुलन’ बजट, बजट में विकास, महिला सशक्तीकरण और रोजगार पर जोर March 9, 2026
  • नशा तस्कर ने किया था पुलिस पर हमला, मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार, अब घर पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी… March 8, 2026
  • अमित शाह ने चार की जगह ‘नौ वर्ष’ की बात कर बढ़ा दी कई भाजपा नेताओं की धड़कन ! 2027 के विधानसभा चुनाव के लिये नयी रणनीति के दिये संकेत !! March 8, 2026
  • किया जा रहा था 25 वर्षीय अविवाहित युवती का अवैध गर्भपात, क्लिनिक सील, उपकरण व दवाइयाँ बरामद March 8, 2026
  • भारत में महिलाओं में स्तन कैंसर के मामलों में 1.3 गुना की वृद्धि के साथ लगातार बढ़ रहा खतरा, कारण भी जानें March 8, 2026
  • यूकेएसएसएससी में 1737 नई भर्तियों, आधार के साथ हथेली और रेटिना की स्कैनिंग पर बड़ी अपडेट… March 8, 2026
  • अव्यवस्थाओं से जूझ रहा नैनीताल का ऐतिहासिक कैनेडी पार्क, संरक्षण और सुधार की आवश्यकता March 8, 2026
  • जिला क्रीड़ा संघ नैनीताल के महासचिव मनोज जोशी और उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित March 8, 2026
  • देहरादून के यूट्यूबर अनुराग डोभाल लाइव स्ट्रीमिंग के साथ आत्महत्या का प्रयास करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल… March 8, 2026
  • Nainital Roundup-Nainital News 15 October 2025 : School Staff Protest, NSS Selection Camp & Crackdown on Illicit Liquor
  • Nainital Roundup-Latest News for 14th October 2025
  • Latest News of Nainital-13 October 2025 : Councillor’s Demise, Diwali Dates, Commemorative Envelopes Honor, Principal Elected Vice President, Minor Girl Missing Recovered with Leader and Many More
  • Kumaun Univ & ARIES Commemorative Envelopes, Former St. Mary’s Manager Passes, IGNU Deadline & Girl Legal Awareness
  • Inspiration, Literature, Faith, Sports and Education Shine in Nainital : Space Talk at St. Mary’s, Prof. Maurya to Represent India at Kolkata Poetry Festival, All-India Women’s Hockey Championship, Valmiki Jayanti and IGNOU Admission Deadline
  • शोधपरक आलेख : वात-पित्त-कफ : प्रकृति की त्रिवृत्ति — पहचान, रोगप्रवणता और आहार-जीवनशैली से रोकथाम
  • 👉👗😨 सावधान, कपड़ों के भीतर भी झांक रहा है एआई
  • 🏦 पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) योजना: सुरक्षित निवेश, टैक्स बचत और बच्चों के भविष्य के लिए बेहतरीन विकल्प
  • 👉📈💊 कंडोम बनाने वाली कंपनी का आ रहा IPO, आने के पहले ही ग्रे मार्केट में मिल रहा ₹58 का लाभ…
  • 👩‍❤️‍👩➡️😲दोस्तों के बीच पत्नियों की अदला-बदली : दोस्त ने अपना ली दोस्त की पत्नी और अपनी पत्नी उसके पास भेज दी, फिर जो हुआ…🚨👮‍♂️

आज अधिक पढ़े जा रहे समाचार

  • टैक्सी चालक पर नैनीताल आने वाली पर्यटक युवती से दुष्कर्म का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया अभियोग 1.3k views | posted on March 6, 2026
  • (Women Consumed Poison 3 years of Love Marriage) (20 Year Girl Died under Suspicious Circumstances) (Lady-Teacher Hit by Dumper-Died during Treatment) रुद्रप्रयाग के होटल में दो पुरुष साथियों के साथ ठहरी महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली, साथ आये दोनों युवक फरार 1k views | posted on March 8, 2026
  • गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, घरेलू और व्यावसायिक दोनों श्रेणियों में वृद्धि, जानें कितनी हुई वृद्धि और कितनी हो गई नई दरें… 862 views | posted on March 7, 2026
  • (SSP Suspended Female SI) (On Christmas-New Year-Sticker System in Nainital) नैनीताल में महिला पर्यटक से दु*ष्कर्म के प्रयास व लूट की घटना का अनावरण, टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार 839 views | posted on March 7, 2026
  • 8वें वेतन आयोग पर अपडेट : पोर्टल खुला, वेतन-भत्तों और पेंशन सुधार पर मांगे सुझाव 737 views | posted on March 12, 2026
  • (Mysterious Illness in Dhauladevi-Almora-6 Died) (2 Women Killed in Same Pattern in UP-Uttarakhand) (Haldwani-3Ladies died due to Snakebite andPoison) (Dehradun-While Celebrating Birthday-3 Youth Died) (22 Year Man-45 Year Woman Died due to Lightning) नैनीताल : छह दिन से लापता एक होटल कर्मी का शव नाले में मिला, एक अन्य होटल कर्मी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु 732 views | posted on March 11, 2026
  • कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकी गई, घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के लिए ईएसएमए लागू 667 views | posted on March 10, 2026
  • गैस आपूर्ति संकट की आशंका के बीच उत्तराखंड सरकार की अनूठी तैयारी, जरूरत पड़ने पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को जलावन लकड़ी उपलब्ध कराने की योजना 630 views | posted on March 11, 2026
  • Policeman Accused Marriage Fraud-Rape (Women Crime Roorkee) महिला अधिकारी से गोल्ज्यू मंदिर में विवाह के नौ वर्ष बाद धोखा ! 608 views | posted on March 12, 2026
  • पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार का संकेत: बताया कब बढ़ सकते हैं दाम, घरेलू गैस की बुकिंग के नियम भी बदले 569 views | posted on March 10, 2026
Sorry, there was a YouTube error.
नवीन समाचार एप को अपने मोबाइल के कैमरे से स्कैन कर यहाँ से निःशुल्क डाउनलोड करें..

  • उत्तराखंड के सबसे पुराने (3 जून 2009 से सक्रिय), सर्वाधिक पढे जाने वाले, सबसे विश्वसनीय, अग्रणी हिन्दी समाचार वेबसाइट-डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म ‘नवीन समाचार’, के पाठकों के ‘3.5 करोड़ यानी 35 मिलियन से अधिक बार मिले प्यार’ युक्त परिवार में आपका स्वागत है। आप पिछले 10 वर्षों से मान्यता प्राप्त-पत्रकारिता में पीएचडी डॉ. नवीन जोशी द्वारा संचालित, ‘समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाले’ डिजिटल मीडिया परिवार का हिस्सा हैं, जिसके प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। आप भी हमारे माध्यम से हमारे इस परिवार तक अपना संदेश पहुंचा सकते हैं ₹500 से ₹20,000 प्रतिमाह की दरों में। यह दरें आधी भी हो सकती हैं। अपने शुभकामना संदेश-विज्ञापन हमें भेजें ह्वाट्सएप 8077566792 पर। स्वयं भी दें, अपने मित्रों से भी दिलाएं, ताकि हम आपको निरन्तर-बेहतर ‘निःशुल्क’ ‘नवीन समाचार’ उपलब्ध कराते रह सकें… कॉपीराइट © 'नवीन समाचार' सर्वाधिकार सुरक्षित सहयोग श्रीमती रेनू सिंह | 

संस्थापक-संपादक:
डॉ. नवीन जोशी
(उत्तराखंड सरकार से वर्ष 2008 से मान्यता प्राप्त पत्रकार)
पता: नवीन समाचार, पॉपुलर कंपाउंड, मल्लीताल, नैनीताल, उत्तराखंड, पिन-263002।

  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Advertisements Policy
© 2026 नवीन समाचार • Built with GeneratePress
 

Loading Comments...
 

You must be logged in to post a comment.

    %d