नवीन समाचार, बागेश्वर, 5 अगस्त 2026 (Accused Arrested for Kapkot MLA Case)। बागेश्वर जनपद के कपकोट के विधायक (Kapkot MLA) सुरेश गढ़िया (Suresh Gadiya) और एक महिला के संबंध में में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस समय हुई, जब पीड़ित महिला ने आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर कपकोट थाने में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ ही सोशल मीडिया से कथित आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यह मामला इंटरनेट मीडिया पर चरित्र हनन, मानसिक उत्पीड़न और साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित जगदीश गोस्वामी उर्फ जग्गा गोस्वामी (Jagdish Goswami alias Jagga Goswami) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस उसके विरुद्ध दर्ज अभियोगों में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वहीं पीड़ित महिला ने पहले ही स्पष्ट किया था कि वायरल फोटो और वीडियो में दिखाई देने वाली महिला वह नहीं हैं तथा उनके नाम का दुरुपयोग कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
महिला ने लगाए थे मानसिक उत्पीड़न और चरित्र हनन के आरोप
महिला का आरोप है कि वर्ष 2024 से सोशल मीडिया पर लगातार उनका चरित्र हनन किया जा रहा है। उनके अनुसार एक आपत्तिजनक वीडियो में उनकी निजी तस्वीर जोड़कर उसे प्रसारित किया गया। महिला ने बताया कि 29 जुलाई को आरोपित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने उसे तीन करोड़ रुपये और एक वाहन दिया है। महिला ने इन दावों के समर्थन में सार्वजनिक साक्ष्य प्रस्तुत करने की मांग करते हुए कहा कि यदि कोई प्रमाण है तो उसे सामने लाया जाए।
महिला का यह भी कहना था कि उन्होंने 30 जुलाई को कपकोट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले वर्ष 2024 में भी उन्होंने इसी प्रकार की शिकायत की थी। कार्रवाई में देरी से क्षुब्ध होकर उन्होंने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने पर कपकोट थाने में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने इसके लिए पुलिस प्रशासन और विधायक को जिम्मेदार ठहराया था।
परिवार पर भी पड़ा गहरा असर
महिला ने कहा कि लगातार हो रहे मानसिक उत्पीड़न और बदनामी के कारण उनके परिवार का सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है। उनके अनुसार टैक्सी चालक पति ने काम पर जाना बंद कर दिया, जबकि उनकी 12 वर्षीय पुत्री का विद्यालय जाना और सामाजिक जीवन भी प्रभावित हुआ है। महिला ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री के कारण पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है।
विधायक ने बताया राजनीतिक साजिश
कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि मई 2024 में उनके नाम से एक फोटो गलत तरीके से वायरल की गई थी। उन्होंने बताया कि उसी समय तत्कालीन पुलिस महानिदेशक (DGP) अभिनव कुमार (Abhinav Kumar) को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
विधायक के अनुसार उन्होंने 26, 29 और 30 जुलाई को कपकोट पुलिस तथा पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) को लिखित शिकायत, वीडियो संदेश और स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराते हुए आरोपित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक उद्देश्य से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं और पुलिस निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाए।
पुलिस ने कई राज्यों में दी दबिश, फिर हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को महिला की शिकायत पर अभियोग दर्ज किया गया था। इसके बाद दो अगस्त को धर्मेंद्र सिंह दानू की शिकायत पर विधायक की छवि धूमिल करने और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में दूसरा अभियोग भी दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक (IPS) जितेंद्र मेहरा (Jitendra Mehra) के निर्देशन में विशेष पुलिस और विशेष अभियान समूह (SOG) की टीमें गठित की गईं। आरोपित की तलाश में रानीखेत (Ranikhet), रामनगर (Ramnagar), बिजनौर (Bijnor), हरिद्वार (Haridwar), सहारनपुर (Saharanpur) और देहरादून (Dehradun) सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। न्यायालय से गैर-जमानती वारंट प्राप्त करने के बाद आरोपित के घर पर मुनादी भी कराई गई।
इसके बाद मुखबिर की सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जगदीश गोस्वामी उर्फ जग्गा गोस्वामी (34) निवासी मानीखेत (Manikhet), जनपद बागेश्वर (Bageshwar) को बैजनाथ (Baijnath) थाना क्षेत्र के पिंगलो बैंड (Pinglo Bend) स्थित कंधार तिराहे (Kandhar Tiraha) के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है तथा मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
साइबर अपराधों पर कार्रवाई का संदेश
यह मामला सोशल मीडिया के दुरुपयोग, डिजिटल माध्यम से चरित्र हनन और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के मामलों में त्वरित कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित करता है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Accused Arrested for Kapkot MLA Case) :
<
p style=”text-align: justify;”>Accused Arrested for Kapkot MLA Case, Uttarakhand News, Bageshwar News, Kapkot News, Social Media Misuse, Cyber Crime, Character Defamation, Police Action, BJP MLA, Suresh Gadiya, Bageshwar Police, Digital Evidence, Crime News, Hindi News, Navin Samachar, Local News, Cyber Investigation, #Bageshwar, #Kapkot, #CyberCrime, #NavinSamachar,

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
