नवीन समाचार, हल्द्वानी, 31 दिसंबर 2024 (Haldwani-BJP gave Ticket to 19 year Muslim Youth)। भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी अपने अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती के लिए जानी जाती है, लेकिन नगर निकाय चुनाव के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पार्टी की किरकिरी करा दी। इस प्रकरण में भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी की उम्र ही चुनाव लड़ने योग्य नहीं पाई गई। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और पार्टी के पर्यवेक्षकों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को हल्द्वानी नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड संख्या 15 किदवई नगर की ओबीसी आरक्षित सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी फैजान अली नामांकन के लिए पहुंचे। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि फैजान की उम्र साढ़े 19 साल है। उम्र के इस मानदंड को पूरा न करने के कारण उनका नामांकन नहीं हो सका।
अलबत्ता नामांकन में हुई इस चूक के बाद भाजपा ने तत्काल दूसरा प्रत्याशी मैदान में उतारने का निर्णय लिया। यह प्रकरण भाजपा के पर्यवेक्षकों और टिकट वितरण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
टिकट देने में लापरवाही का मामला
चौंकाने वाली बात यह रही कि भाजपा ने प्रत्याशी घोषित करने से पहले उसकी आयु और संबंधित दस्तावेजों की जांच नहीं की। फैजान के पिता असगर अली ने बताया कि उनका बेटा मैकेनिकल इंजीनियर है। उन्होंने अपने बेटे के लिए भाजपा से टिकट का आवेदन किया था, और पार्टी ने टिकट भी दे दिया। लेकिन उम्र संबंधी जानकारी के अभाव में यह समस्या उत्पन्न हुई।
पर्यवेक्षकों की भूमिका पर सवाल (Haldwani-BJP gave Ticket to 19 year Muslim Youth)
बिना दस्तावेजों के टिकट देने और प्रत्याशी की उम्र की जानकारी न रखने पर भाजपा के पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं। इस लापरवाही ने न केवल पार्टी की छवि को प्रभावित किया है, बल्कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी झटका दिया है।
यह घटना भाजपा के लिए एक सीख है कि भविष्य में प्रत्याशियों के चयन और दस्तावेजों की जांच को प्राथमिकता दी जाए, ताकि इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके। (Haldwani-BJP gave Ticket to 19 year Muslim Youth)
(Haldwani-BJP gave Ticket to 19 year Muslim Youth, Nainital News, Haldwani News, Nikay Chunav, BJP-Muslim, BJP, Haldwani BJP, BJP gave ticket to a 19 year old Muslim youth, could not file nomination due to Lower Age, faced embarrassment, Political News,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।