WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

देहरादून में मंत्री आवास के बाहर चार महिलाओं ने फिनाइल पी; एक की हालत गंभीर, नर्सिंग अभ्यर्थियों का प्रदर्शन उग्र,

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 22 जुलाई 2026 (4 Women Drank Phenyl Outside Minister)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों का प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल (Subodh Uniyal) के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान चार महिला अभ्यर्थियों ने कथित रूप से फिनाइल पी लिया। सभी को तत्काल कोरोनेशन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

करीब आठ माह से जारी है आंदोलन

4 Women Drank Phenyl Outside Minister Dehradun: Nursing Ekta Manch protest; unemployed individuals attempted self-immolation by consuming phenylनर्सिंग एकता मंच (Nursing Ekta Manch) के बैनर तले नर्सिंग अभ्यर्थी पिछले करीब आठ माह से वर्षवार भर्ती सहित विभिन्न मांगों को लेकर एकता विहार धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार के साथ कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : रहस्यमय पथराव की घटनाओं की जांच के निर्देश, 124वें मां नंदा देवी महोत्सव की प्रशासनिक तैयारी व राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की बैठक साहित्य आज के सभी प्रमुख समाचार ...

बुधवार को अभ्यर्थी स्वास्थ्य मंत्री के सरकारी आवास का घेराव करने पहुंचे। आरोप है कि मांगों पर सहमति नहीं बनने के बाद प्रदर्शनकारियों में आक्रोश बढ़ गया और इसी दौरान चार महिला अभ्यर्थियों ने फिनाइल पी लिया।

वर्षवार भर्ती की कर रहे हैं मांग

फिनाइल पीने के बाद बेसुध हुई महिला प्रदर्शनकारी को होश में लाने का प्रयास करते लोग।नर्सिंग एकता मंच का कहना है कि प्रदेश में नर्सिंग अधिकारियों के हजारों पद रिक्त हैं, लेकिन नियमित रूप से वर्षवार भर्ती नहीं कराई जा रही है। मंच का आरोप है कि वर्ष 2020 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया भी अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

प्रदर्शनकारी यह भी दावा कर रहे हैं कि भर्ती प्रक्रिया में वरिष्ठता और चयन को लेकर असमानता बरती गई है, जिससे कई अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

आंदोलन के कई चरण हो चुके हैं

अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले आठ माह के दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण धरना, भूख हड़ताल, आमरण अनशन तथा पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन जैसे कई चरण पूरे किए, लेकिन उनकी मांगों का समाधान नहीं हो सका।

पुलिस ने पहुंचाया चिकित्सालय

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने चारों महिला अभ्यर्थियों को तत्काल कोरोनेशन चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस घटना और प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश की बढ़ीं संभावनाएं, सफल अभ्यर्थी घटे, 100 नई सीटें जुड़ने से कटऑफ में नरमी के आसार

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (4 Women Drank Phenyl Outside Minister) :

4 Women Drank Phenyl Outside Minister, Dehradun News, Nursing Ekta Manch, Nursing Recruitment, Uttarakhand News, Health Minister Subodh Uniyal, Nursing Protest, Coronation Hospital, Year Wise Recruitment, Government Jobs, Uttarakhand Government, Protest News, Hindi News, Navin Samachar, Dehradun Protest, Nursing Aspirants, Dehradun Nursing Protest Latest News, Nursing Ekta Manch Protest Uttarakhand, Year Wise Nursing Recruitment Demand, Four Women Consumed Phenyl Dehradun, Health Minister Residence Protest, Uttarakhand Nursing Recruitment News, Coronation Hospital Latest News, Nursing Aspirants Protest 2026, Dehradun Breaking News Today, Uttarakhand Government Jobs News, #Dehradun #Uttarakhand #Nursing #NursingEktaManch #Recruitment #GovernmentJobs #Protest #BreakingNews #Health #NavinSamachar

Leave a Reply