जसुली दीदी-उत्तराखंड की सबसे बड़ी दानवीर महिला : जो हेनरी रैमजे को नदी में रुपए बहाती मिली थीं

डॉ. नवीन जोशी, नवीन समाचार, नैनीताल। स्व. जसुली दताल जिनकी पहचान जसुली शौक्याणी, जसुली दीदी व जसुली बुड़ी के नाम से और कुमाऊं-उत्तराखंड की सबसे बड़ी महान दानवीर महिला के नाम से विख्यात हैं, आज उनकी कहानी जानिए। उनका जन्म दांतू गाँव, तहसील धारचूला, परगना दारमा, जिला पिथौरागढ में हुआ था। धनी माता-पिता की इकलौती संतान … Read more

गंगा दशहरा पर गंगा पर हुआ वेबिनार, बताया देश की 43 फीसदी जनसंख्या गंगा से सीधे प्रभावित होती है

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 20 जून 2021। सोमवार को गंगा दशहरा के पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के शोध एवं प्रसार निदेशालय, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, कूटा, डॉ. वाईपीएस पांगती फॉउंडेशन, एसएमडीसी नैनीताल, इग्नू के द्वारा ‘गंगा रिजूविनेशन अवर हेरिटैज’ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का संचालन करते हुए विश्वविद्यालय … Read more

आज के ताज़ा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें….

नैनीताल: भारी बारिश के बीच कार पर गिरा मलबा, कार कबाड़ में तब्दील…April 1, 2023 हजारों श्रद्धालुओं ने कैंची धाम में दर्शनों से की नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत, बिना पर्व उमड़े 15 हजार श्रद्धालु..April 1, 2023 उत्तराखंड : बहुचर्चित प्रश्न पत्र लीक मामले में 50 हजार रुपए का ईनामी पूर्व भाजपा नेता गिरफ्तारApril 1, … Read more

🚩पहाड़ी पञ्चाङ्ग और राशिफल 30 जून 2019 (आषाढ़ 16 पैट-गते)…आज है वाहन से सावधानी बरतने, शारीरिक कष्ट व जोखिम से बचने का दिन..

दगड़ियो नमस्कार 🙏🙏आज’क दिन उत्तरायण, कृष्ण पक्ष बिक्रम संवत 2076, शक संवत 1941, द्वादशी तिथि अर आषाढ़ 16 पैट (गते) छू। आप सब लोगनक दिन मंगलमय हवौ.. “खुशि, स्वस्थ-सुकयारि रईया, खुटन में कान झन बुड़ौ.. धिनाइ-पाणी, ज्यो-जैजात बढ़ते रओ…और दुसारन कै ले खुश रखना लिजी प्रयास करिया! यो दिन-यो बार भेटनै रईया…” जय गोलज्यू !!💐💐 … Read more

सुखद संभावना: उत्तराखंड के जंगलों में अब जहां आग लगेगी, वहीं होगी बादलों से बारिश..

-क्लाउड सीडिंग के जरिये कृत्रिम बारिश से वनाग्नि रोकने की संभावनाओं पर सऊदी अरब से चल रही है बात -तमिलनाडु व कर्नाटक पहले कर चुके हैं प्रयोग, अगले साल उत्तराखंड में शुरू हो सकता है प्रयोग नवीन समाचार, देहरादून, 4 जून 2019। वनाग्नि से पर्यावरण व जैव विविधता को बड़े पैमाने पर हो रहे नुकसान … Read more

विज्ञान: भारतीय वैज्ञानिक का कमाल, एक माइक्रोस्कोप के दाम में मिलेंगे 10 फोल्ड स्कोप, काम करेंगे वही

-कुमाऊं विवि में आयोजित हुई कार्यशाला, भारतीय वैज्ञानिक मनु प्रकाश ने अमेरिका के स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कागज से तैयार किया है अनूठा सूक्ष्मदर्शी, जेब में मोड़कर भी रख सकते है
12NTL 7नवीन समाचार, नैनीताल, 12 दिसंबर 2018। भारतीय वैज्ञानिक मनु प्रकाश ने अमेरिका के स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में वहां के वैज्ञानिक जिम सिविलोस्की के साथ मिलकर कागज से एक ऐसा अनूठा सूक्ष्मदर्शी तैयार किया है, जिसे जेब में मोड़कर भी रख सकते है, और कहीं भी ले जा सकते हैं। फोल्ड स्कोप नाम के इस सूक्ष्मदर्शी की कीमत परंपरागत सूक्ष्मदर्शी के मुकाबले दसवीं है। यानी एक माइक्रोस्कोप की कीमत में 10 फोल्डस्कोप खरीद सकते हैं। इससे दो माइक्रोन तक के सूक्ष्म आकार के जीवाणु एवं कवक आदि भी देखे जा सकते हैं।
12NTL 8फोल्ड स्कोप को बच्चों में लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से बुधवार को कुमाऊं विवि के सर्वप्रमुख डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में हरमिटेज परिसर स्थित सभागार में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों को इस सूक्ष्मदर्शी की विशेषताओं एवं उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया गया कि यह हाईस्कूल, इंटर के विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। यह ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। इस मौके पर विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार नौड़ियाल, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. नीरजा पांडे, विवि के शोध निदेशक प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. एससी सती, डा. कपिल खुल्बे, डा. परीक्षित व डा. श्वेता नैनवाल सहित नैनीताल व हल्द्वानी के वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र मौजूद रहे।
चित्र परिचयः 12एनटीएल-7ः नैनीताल। बुधवार को कार्यशाला में मौजूद कुलपति एवं अन्य।
चित्र परिचयः 12एनटीएल-8ः नैनीताल। ऐसा होता है फोल्ड स्कोप।

प्रयोगशाला में दुनिया की इकलौती बची प्रजाति-पटवा के क्लोन तैयार

Rashtriya Sahara 15.12.15-सरोवरनगरी के निकट इसी प्रजाति के नाम पर स्थित है पटवाडांगर नाम का कस्बा
नवीन जोशी, नैनीताल। कुमाऊं विवि के जैव प्रोद्योगिकी संस्थान भीमताल स्थित प्लांट एंड मॉलीक्यूलर बायलॉजी प्रयोगशाला ने एक अनूठा कारनामा कर डाला है। प्रयोगशाला में दुनिया की एक ऐसी प्रजाति का प्रयोगशाला में क्लोन तैयार करने में सफलता प्राप्त की है, जो पूरी तरह से विलुप्त होने की कगार पर है, और जिसके दुनिया में 100 से भी कम आखिरी पौधे ही बचे हैं, और इसके प्राकृतिक तौर पर नए पौधे उगने की प्रक्रिया भी समाप्त हो चुकी है। जैव पारिस्थितिकी के लिहाज से यह वैश्विक स्तर पर बड़ी सफलता आंकी गई है, और अमेरिका की शोध पत्रिका-अमेरिकन जर्नल ऑफ प्लांट साइंस व एशियन जर्नल ऑफ माईक्रोबायोलॉजी एंड इन्वायरमैंटल साइंस एवं इण्डियन जर्नल ऑफ साइंटिफिक रिसर्च में भी इस बाबत शोध पत्र प्रकाशित किये गये हैं।

Read more

‘पेपरलेस’ होने की ओर बढ़ा देश, सभी राज्य विधानसभाएं होंगी ‘पेपरलेस’

कुमाऊं विश्वविद्यालय ‘ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया’ के जरिये हर वर्ष बचायेगा 1785 से अधिक पेड़, परीक्षार्थियों के बचेंगे 2.6 करोड़ रुपये

New Doc 2017-07-17_1_Kumaon University Paperless-विवि ने पहली बार मांगे थे ऑनलाइन आवेदन, 24 राज्यों से 48 हजार ने किये ऑनलाइन आवेदन, गत वर्ष के मुकाबले आठ हजार अधिक आये आवेदन
-आवेदनों की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले करीब आठ हजार और पिछली बार हो पाये प्रवेशों से करीब 18 हजार अधिक, लिहाजा प्रवेश के लिये होगी अधिक मारामारी
नवीन जोशी, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करने के बाद देश भर में अपनी पहचान बनाने में सफलता पाई है। अब तक उत्तराखंड सहित कुछ ही प्रदेशों के छात्रों को अपने यहां प्रवेश के लिये आकर्षित कर पाने वाले राज्य सरकार के इस इकलौते विवि में इस बार देश के 24 राज्यों से 48 हजार 41 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिये आवेदन किये हैं। खास बात यह भी है कि इस बार आये आवेदन पिछले वर्ष के आवेदनों से करीब आठ हजार और पिछली बार हो पाये प्रवेशों से करीब 18 हजार अधिक हैं। इसलिये सभी प्रवेशार्थियों को प्रवेश मिल पायेगा, इस बात की संभावना कम है, साथ ही आगे प्रवेश के लिये होने वाली काउंसिलिंग की प्रक्रिया में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

Read more

अब बनाइये ऐसे बंबू हट, जिन पर गोली, आग व भूकंप का भी असर न होगा

Bamboo Huts at Maheshkhan
महेशखान में वन विभाग के बम्बू हट
Interior of Bamboo Huts at Maheshkhan
महेशखान में वन विभाग के बम्बू हट का इंटीरियर

-नैनीताल स्थित चिड़ियाघर में ऐसा ही एक बंबू हट, जो है पूरी तरह ईको फ्रेंडली तथा बारिश, सर्दी-गर्मी व बारिश के प्रभावों से भी सुरक्षित
नवीन जोशी, नैनीताल। पहाड़ों पर सीमेंट, सरिया की जगह हल्की संरचना के, पारिस्थितिकी के अनुकूल यानी ईको-फ्रेंडली घर बनाने की जरूरत तो बहुत जतायी जाती है, और इसके लिये बंबू हट यानी बांश के बनों घरों का विकल्प सुझाया भी जाता है, लेकिन बंबू हट एक सुरक्षित घरों की जरूरतों को पूरा नहीं करते। उनमें जल्द बारिश-नमी की वजह से फफूंद लग जाती है। बांश की लकड़ी को दीपक भी कुछ वर्षों के भीतर चट कर जाती है, और बांश की खपच्चियों के बीच से सर्द हवायें भीतर आकर बाहर जैसी ही ठंड कर देती हैं। वहीं ऐसे घरों में आग लगने, हल्के धक्कों में भी इसकी दीवारों को तोड़कर किसी के भी भीतर घुस जाने जैसे अन्य तमाम खतरे भी बने रहते हैं। लेकिन अब आप चाहें तो बांश से ही पूरी तरह ईको फ्रेंडली के साथ ही पूरी तरह सुरक्षित बंबू हट बनाने की अपनी ख्वाहिश आम घरों से कम कीमत में पूरी कर सकते हैं। ऐसा ही एक बंबू हट मुख्यालय स्थित नैनीताल जू में रिसेप्सन, टिकट काउंटर व सोविनियर शॉप के लिये इन दिनों निर्मित किया जा रहा है।

Read more

पर्यटन, हर्बल के बाद अब जैविक प्रदेश बनेगा उत्तराखंड

विभिन्न प्रकार के बीज
विभिन्न प्रकार के बीज

-प्रदेश के जैविक उत्पादों का बनेगा अपना राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ब्रांड
-उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के प्रस्ताव को मुख्य मंत्री ने दी हरी झंडी
-राज्य में ही पहली बार लगने जा रही कलर सॉर्टिंग मशीनों से स्थानीय ख्याति प्राप्त उत्पाद राजमा, चौलाई, गहत, भट्ट आदि के जियोग्रेफिकल इंडेक्स बनेंगे
-इस हेतु रुद्रपुर में मंडी परिषद के द्वारा एक वर्ष के भीतर बनाया जाएगा 1500 टन क्षमता का कोल्ड स्टोर और तीन हजार टन क्षमता का गोदाम

नवीन जोशी, नैनीताल। देश में दालों की बढ़ती कीमतों के बीच यह खबर काफी सुकून देने वाली हो सकती है। अभी भी अपेक्षाकृत सस्ती मिल रहीं उत्तराखण्ड की जैविक दालें (मौंठ 50, भट्ट 70 तथा गहत और राजमा 120 रुपये प्रति किग्रा.) देश की महँगी दालों का विकल्प हो सकती हैं। पर्यटन और जड़ी-बूटी प्रदेश के रूप में प्रचारित उत्तराखंड एक नए स्वरूप में स्वयं को ढालने की राह पर चलने जा रहा है। यह राह है हर्बल प्रदेश बनने की, जिस पर अब तक पर्यटन और जड़ी-बूटी प्रदेश के रूप में प्रचारित किये जा रहे उत्तराखण्ड ने कदम बढ़ा दिए हैं। प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, मंडी परिषद, उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद एवं कृषि एवं उद्यान आदि विभागों के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश को जैविक प्रदेश यानी जैविक उत्पादों का प्रदेश बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में राज्य के सभी पर्वतीय जिलों के 10 ब्लॉकों को जैविक ब्लॉक घोषित कर दिया गया है। रुद्रप्रयाग जिला जैविक जिले के रूप में विकसित किया जा रहा है, और आगे चमोली व पिथौरागढ़ को भी जैविक जनपद बनाने की तथा अगले चरण में सभी पर्वतीय जिलों को जैविक जिलों के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। साथ ही प्रदेश के जैविक उत्पादों के लिए प्रदेश में ही बड़ी प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किए जाने को मुख्यमंत्री के स्तर से हरी झंडी मिल गई है। प्रस्तावित जैविक प्रदेश में जैविक खाद्यान्नों के साथ जैविक दालों के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

Read more

Most Popular Photos of Nainital are Mine

Hey Friends, Yes, if you search Most Popular Photos of Nainital in Google Earth and Tripmondo type travel websites, Most of them are Mine (नवीन जोशी), however some sites pasted my photos with there names… You may Try… These are the Links:  http://www.panoramio.com/map/#lt=29.374545&ln=79.456013&z=3&k=2&a=1&tab=1&pl=all https://www.tripmondo.com/india/uttarakhand/nainital/picture-gallery-of-nainital/ This is all due to you my friends…Keep visiting… Thanks Visit my … Read more