बीजेपी विधायक आदेश चौहान को एक वर्ष की सजा, भतीजी व तीन पुलिस कर्मियों को भी सजा…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

-भतीजी के पति को पुलिस अभिरक्षा में पीटने के प्रकरण में सीबीआई न्यायालय का फैसला

नवीन समाचार, हरिद्वार, 26 मई 2025 (BJP MLA Adesh Chauhan Sentenced One year Prison)हरिद्वार जिले से भाजपा विधायक आदेश चौहान को सीबीआई न्यायालय ने एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। यह सजा सीबीआई न्यायालय ने  वर्ष 2009 में विधायक के द्वारा भतीजी के पति के साथ पुलिस अभिरक्षा में मारपीट के मामले में सुनाई है। साथ ही  भतीजी दीपिका व दो पुलिस आरक्षियों दिनेश व राजेंद्र सहित विधायक को भी दोषी करार देते हुए सजा दी गई है। दोषी ठहराए गए एक पुलिसकर्मी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। 

2009 का है प्रकरण

उत्तराखंड के भाजपा विधायक आदेश चौहान को एक साल की सजा; पुलिस हिरासत में मारपीट का है मामलापुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रकरण 2009 में आरंभ हुआ था, जब विधायक आदेश चौहान की भतीजी दीपिका ने अपने पति मनीष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके पश्चात मनीष को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। मनीष ने इसके विरुद्ध उच्च न्यायालय में शिकायत की, जिसके उपरांत न्यायालय ने प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी।

अवैध रूप से हिरासत में रखकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित का मामला (BJP MLA Adesh Chauhan Sentenced One year Prison)

जांच में यह तथ्य सामने आया कि मनीष को अवैध रूप से हिरासत में रखकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जांच उपरांत सीबीआई ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय में अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर विधायक आदेश चौहान, उनकी भतीजी दीपिका, तथा पुलिसकर्मी दिनेश व राजेंद्र को दोषी ठहराते हुए न्यायालय ने सभी को एक-एक वर्ष की सजा सुनाई। तीसरे पुलिसकर्मी की मृत्यु पूर्व में हो चुकी थी। 

यह घटनाक्रम सत्तारूढ़ दल के विधायक को न्यायालय से सजा मिलने के रूप में न्यायालय की विश्वसनीयता को बढ़ाने वाला और विधायक को व्यक्तिगत तौर पर बड़ा झटका माना जा रहा है। (BJP MLA Adesh Chauhan Sentenced One year Prison)  

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(BJP MLA Adesh Chauhan Sentenced One year Prison, Haridwar News, Uttarakhand News, Court News, Court Order, Political News, BJP MLA Adesh Chauhan sentenced to one year in Prison, Niece and 3 police personnel also sentenced, BJP MLA Adesh Chauhan, Haridwar News, CBI Court Judgment, Police Custody Assault, Dowry Harassment Case, Manish Assault Case, Deepika Case, Uttarakhand Politics, BJP MLA Sentenced, Fake Jay Shah Caller, Extortion Attempt, Political Controversy, MLA Crime News, CBI Investigation, Indian Law and Order,)