नवीन समाचार, नैनीताल, 10 अक्टूबर 2026 (KNSB-New Chairman-Board of Directors)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के तकनीकी रूप से अग्रणी, उत्तराखंड में इंटरनेट बैंकिंग सुविधा शुरू करने वाला पहला सहकारी/नगरीय सहकारी बैंक-नैनीताल (Nainital) स्थित दि कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड (The Kurmanchal Nagar Sahkari Bank Limited) के नए अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र चौधरी और उपाध्यक्ष इन्द्र सिंह परिहार निर्वाचित हुए हैं। बैंक की सामान्य निकाय की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 13 सदस्यीय संचालक मंडल का गठन किया गया है। नवगठित मंडल में पांच महिला निदेशक शामिल हैं। निर्वाचित पदाधिकारियों और संचालक मंडल के सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
बैंक के संचालक मंडल के सदस्यों ने प्रकाश चन्द्र चौधरी को अध्यक्ष और इन्द्र सिंह परिहार को उपाध्यक्ष चुना। बैंक के नए संचालक मंडल में वित्त, बैंकिंग, विधि और अन्य संबंधित क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने की जानकारी दी गई है। बैंक प्रबंधन के अनुसार, संचालक मंडल का उद्देश्य सुशासन, पारदर्शिता, व्यावसायिक दक्षता और नियामकीय प्रावधानों के अनुरूप बैंक का संचालन करना है।
ये हैं संचालक मंडल के सदस्य
नवगठित संचालक मंडल में अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र चौधरी और उपाध्यक्ष इन्द्र सिंह परिहार के अतिरिक्त लीला आर्य, सुनीता साह, रमाकांत अग्रवाल, संगीता साह, निधि साह, विकास साह, घनश्याम लाल साह, राजेश साह, भुवन चन्द्र शर्मा, दिव्यांशु सक्सेना और डॉ. केदार पलड़िया शामिल हैं। इनमें संगीता साह और डॉ. केदार पलड़िया दोबारा निदेशक निर्वाचित हुए हैं।
तीन सहकारी संस्थाओं में प्रतिनिधित्व के लिए भी चयन
विभिन्न सहकारी संस्थाओं में बैंक का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी प्रतिनिधियों का चयन किया गया है। इसके अंतर्गत नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स एंड क्रेडिट सोसाइटीज लिमिटेड (NAFCUB) के लिए डॉ. केदार पलड़िया, नैनीताल जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के लिए महिपाल सिंह डंगवाल तथा उत्तराखंड अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स फेडरेशन के लिए डॉ. केदार पलड़िया और हेमराज सिंह महर चुने गए हैं।
अनुराग आर्य ने दिलाई शपथ
उप निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी अनुराग आर्य ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालक मंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष विनय साह ने नए अध्यक्ष का स्वागत किया।
कार्यक्रम में बैंक के सचिव संजय साह तथा अखिल साह, पवन साह, नीरज कुमार साह, अर्जुन सिंह नेगी और विमल साह आदि अधिकारियों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बेहतर बैंकिंग सेवाओं पर जोर
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि नया संचालक मंडल सहकारिता के मूल सिद्धांतों, वित्तीय समावेशन, ग्राहक सेवा, तकनीकी उन्नयन और संस्थागत मजबूती की दिशा में कार्य करेगा। बैंक प्रबंधन ने भी सदस्यों, ग्राहकों और जमाकर्ताओं को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उत्तराखंड में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक: स्थापना, विस्तार और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं
कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड उत्तराखंड के प्रमुख नगरीय सहकारी बैंकों में से एक है। इसकी स्थापना 1 जनवरी 1983 को हुई थी। बैंक की शुरुआत मदन लाल साह और चंद्र लाल साह ठुलघरिया जैसे दूरदर्शी व्यक्तियों के प्रयासों से हुई। इसका उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं पहुंचाना था।
तकनीकी क्षेत्र में पहल: बैंक ने आधुनिक बैंकिंग सेवाओं को अपनाते हुए उत्तराखंड में इंटरनेट बैंकिंग सुविधा शुरू करने वाले पहले सहकारी बैंकों में अपनी पहचान बनाई। इससे ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ अधिक सुविधाजनक ढंग से मिलने लगा।
शाखाओं का विस्तार और कारोबार: ग्राहकों के विश्वास और बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के साथ बैंक का नेटवर्क उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मार्च 2026 तक बैंक की शाखाओं की संख्या 50 से अधिक हो गई थी। जबकि बैंक का कुल कारोबार भी 4,500 करोड़ रुपये के स्तर की ओर बढ़ रहा है।
प्रमुख सेवाएं: बैंक ग्राहकों को बचत खाते, सावधि जमा (एफडी), आवर्ती जमा (आरडी) तथा खुदरा, वाहन और व्यापारिक ऋण जैसी वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
इस प्रकार कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक ने सहकारी बैंकिंग के माध्यम से आम लोगों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने और तकनीकी सुविधाओं का विस्तार करने में अपनी भूमिका निभाई है। शाखाओं के विस्तार और विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से बैंक उत्तराखंड में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
KNSB-New Chairman-Board of Directors, Kurmanchal Bank Nainital, Prakash Chandra Chaudhary, Indra Singh Parihar, Nainital Cooperative Bank Election, Kurmanchal Nagar Sahkari Bank, Nainital News, Uttarakhand News, Cooperative Banking, Board of Directors, Women Directors, Nainital Banking News, Uttarakhand Cooperative Banks, #NainitalNews #UttarakhandNews #KurmanchalBank #CooperativeBank #Nainital

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


































3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।