कैंची धाम में बाबा जी के प्रसाद के लड्डू भी अधोमानक? खाद्य प्रतिष्ठानों के सघन निरीक्षण के बाद 10 को नोटिस; बेसन के लड्डू और चायपत्ती के नमूने लिए

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 8 अक्टूबर 2026 (Are Laddus Offered Babaji Substandard)। क्या कैंची धाम में बाबा जी के प्रसाद में लिए जाने वाले लड्डू भी अधोमानक हैं? उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जिले में कैंची धाम (Kainchi Dham) क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को होटल, होम स्टे, रेस्टोरेंट और प्रसाद-मिठाई विक्रेताओं के डेढ़ दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों के सघन निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मानकों में कमियां मिलने पर 10 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं गुणवत्ता की जांच के लिए एक होम स्टे संचालक और कैंची धाम में चढ़ने वाले प्रसाद के एक विक्रेता से बेसन के लड्डू और चायपत्ती के दो नमूने लिए गए हैं।

हरतपा रोड से मंदिर के बाहर तक हुई जांच

Are Laddus Offered Babaji Substandard
कैंची धाम में लड्डू की दुकान का निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।

खाद्य संरक्षा आयुक्त एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड, कुमाऊं मंडल के आयुक्त और नैनीताल के जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कैंची धाम क्षेत्र में हरतपा रोड तथा बाबा नीब करौरी मंदिर के बाहर संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान होटल, होम स्टे, रेस्टोरेंट तथा प्रसाद और मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़े मानकों को देखा गया।

एक होम स्टे संचालक और कैंची धाम में चढ़ने वाले प्रसाद के एक विक्रेता से गुणवत्ता जांच के लिए बेसन के लड्डू और चायपत्ती के नमूने लिए गए। विभाग के अनुसार दोनों नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। यदि नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 (FSS Act-2006) के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दुष्कर्म के आरोपित भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे की जमानत फिर निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने की आशंका

कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस से लेकर रसोई की सफाई तक में मिली कमियां

निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस, रसोई में पेस्ट कंट्रोल (Pest Control) के लिए दवाओं के छिड़काव, खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट और खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने सहित कई बिंदुओं में कमियां पाई गईं।

इन कमियों को लेकर 10 प्रतिष्ठानों को ऑनलाइन नोटिस भेजे गए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इनमें गोल्डन पाइंस होम स्टे, सिद्धि रेस्टोरेंट, बजरंग रेस्टोरेंट, बाबा मेंशन, शिवा होम स्टे, कैंची होम स्टे और स्वास्तिक होम स्टे शामिल हैं।

नोटिस में संबंधित प्रतिष्ठानों को 15 दिन के भीतर निर्देशों का अनुपालन करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर न्यायालय में चालान की कार्रवाई की जाएगी।

विभाग के अनुसार इसके तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 55 और 58 में दो लाख रुपये तक के अर्थदंड का प्रावधान है।

दशहरा-दीपावली और पर्यटन सीजन को देखते हुए बढ़ाई निगरानी

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान (Aslam Khan) ने बताया कि आगामी पर्यटन सीजन तथा दशहरा और दीपावली के दृष्टिगत विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है।

उन्होंने प्रतिष्ठान संचालकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने, बिना बिल खाद्य सामग्री की खरीद नहीं करने, स्टॉक का विवरण रखने तथा कालातीत खाद्य सामग्री का विक्रय और भंडारण नहीं करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिष्ठानों में नियमित साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल कराने को भी कहा गया है।

उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जाएगा और अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर तिथि और बैच नंबर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश

विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने और मिलावट रोकने के साथ डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और बैच नंबर अंकित होने की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कैंची धाम में बढ़ती भीड़ ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता, पार्किंग-जाम से नदी में नहाने तक पर सख्ती; आखिर समस्या कितनी बड़ी?

इसके अलावा खाद्य उत्पादों की दरें प्रदर्शित करने, ग्राहकों को बिल या कैश मेमो देने तथा FSSAI लाइसेंस अथवा पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदर्शित करने को कहा गया है।

खराब या कालातीत खाद्य सामग्री का विक्रय और भंडारण नहीं करने तथा खाद्य उत्पाद तैयार करने वाले कर्मचारियों को स्वच्छ एप्रिन पहनने के निर्देश भी दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Are Laddus Offered Babaji Substandard) :

Are Laddus Offered Babaji Substandard, Kainchi Dham Food Safety, Kainchi Dham News, Nainital Food Safety, Kainchi Dham Hotels, Kainchi Dham Homestay, Kainchi Dham Restaurants, Nainital News, Food Safety Uttarakhand, FSSAI Uttarakhand, Kainchi Dham Prasad, Nainital Tourism, Food Inspection Kainchi Dham, Uttarakhand News, Food Safety Inspection, Kainchi Dham Latest News, #KainchiDham #Nainital #FoodSafety #FSSAI #KainchiDhamNews #NainitalNews #UttarakhandNews #KainchiDhamPrasad #FoodInspection #NainitalTourism

Leave a Reply