नैनीताल की प्रमुख खबरें: कृष्णापुर वासियों का कलेक्ट्रेट घेराव, अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की तैयारी, भिड़े दो पक्ष, वन्य प्राणी सप्ताह, नैनीझील में 21 हजार मछली बीज डाले, गढ़भोज व पोषण माह के कार्यक्रम भी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

कृष्णापुर सड़क को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव, ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का ऐलान

नवीन समाचार, नैनीताल, 7 अक्टूबर 2026 (Nainital Latest News 7 October 2026)। नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को क्षेत्रवासियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। तल्लीताल धरनास्थल से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने सड़क निर्माण में देरी पर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान जमन सिंह रौतेला के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गयी।

Nainital Latest News 7 October 2026वार्ड सभासद सुरेंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्रवासी पिछले 10 वर्षों से सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से वार्ता हुई है, लेकिन क्षेत्रवासी केवल आश्वासन नहीं बल्कि लिखित कार्रवाई चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क नहीं बनी तो 2027 के विधानसभा चुनाव में ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के निर्णय के तहत चुनाव बहिष्कार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

प्रदर्शन में डीएन भट्ट, रेखा जोशी, पूर्व सभासद कैलाश सिंह रौतेला, अमित बिष्ट, पुनीत साह, राजेंद्र परगाई, शीलू कुमार, भानु प्रताप सिंह चौहान, तनिष्क मेहरा, शार्दूल नेगी, वंश बोरा, हरीश चंद्र भट्ट, कमल बरगली, फिरोज खान, सुल्तान अली, पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व सभासद प्रेमा अधिकारी और दीपेश भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

समझौते के बाद फिर भिड़े दो पक्ष, पांच के खिलाफ कार्रवाई

मल्लीताल क्षेत्र में चार दिन पहले मारपीट और समझौते के बाद मंगलवार रात दोनों पक्ष फिर भिड़ गये। दोनों पक्षों के लोगों का बुधवार को दिनभर कोतवाली में जमावड़ा रहा। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर को अयारपाटा क्षेत्र में देवराज सिंह की कुछ युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी और बाद में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था। मंगलवार रात फिर विवाद होने पर देवराज सिंह तथा दूसरे पक्ष के अनुराग चौधरी और उनके साथियों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाये। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से मामला शांत कराया गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार में लगी आग, दोनों ने भागकर बचाई जान; 90 प्रतिशत से अधिक जली गाड़ी

एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि दोबारा मारपीट कर शांतिभंग करने पर गार्डन हाउस निवासी अनुराग चौधरी, आदित्य साह, सिद्धांत नेगी तथा दूसरे पक्ष के देवराज चौधरी और फैजान खान के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गयी।

वन्य प्राणी सप्ताह में बच्चों ने वेशभूषा और मॉडल से दिया संरक्षण का संदेश

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 2013238245वन्य प्राणी सप्ताह 2026 के अवसर पर नैनीताल प्राणी उद्यान में फैन्सी ड्रेस और संरक्षण मॉडल डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्राणी उद्यान के निदेशक एवं नैनीताल के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार के निर्देशन में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने वन्यजीवों की वेशभूषा में प्रस्तुतियां दीं।

कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपशिष्ट कागज, बोतल और कार्डबोर्ड से वन्यजीव, मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व और सतत आवास पर आधारित कार्यात्मक मॉडल तैयार किये। प्रतियोगिताओं में 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संचालन डॉ. रजनी रावत और अनुज कांडपाल ने किया। नैनीताल वन प्रभाग के विभिन्न विद्यालयों के 220 विद्यार्थियों को प्राणी उद्यान का निःशुल्क भ्रमण भी कराया गया। उप निदेशक स्वाति और वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल सहित वन विभाग एवं प्राणी उद्यान के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

बिना पंजीकरण वाले क्लीनिक और झोलाछाप संस्थानों पर होगी कार्रवाई

नैनीताल जिले में बिना वैध पंजीकरण और निर्धारित चिकित्सकीय योग्यता के संचालित क्लीनिकों और झोलाछाप चिकित्सा संस्थानों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में ऐसे संस्थानों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों का संचालन उत्तराखंड चिकित्सा स्थापना (पंजीकरण एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार होना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण या निर्धारित योग्यता के संचालित संस्थानों को स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बंद कराने और उनकी निगरानी के निर्देश दिये गये हैं। प्रथम अपराध में 50 हजार रुपये तक, द्वितीय में दो लाख रुपये तक और तृतीय अथवा उसके बाद के अपराध में पांच लाख रुपये तक दंड का प्रावधान बताया गया है। Pasted text

नैनीझील में डाले गये 21 हजार मछली बीज, पारिस्थितिकी सुधारने का प्रयास

नैनीझील की जलीय पारिस्थितिकी सुधारने के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय (Pantnagar University) के मत्स्य विभाग की टीम ने बुधवार को 15 हजार सिल्वर कार्प, पांच हजार गोल्डन महाशीर और एक हजार बुनियस मछलियों के बीज झील में छोड़े। यह कार्य तल्लीताल फांसी गधेरा क्षेत्र से किया गया।

पंतनगर विश्वविद्यालय के डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि झील की पारिस्थितिकी को बेहतर रखने के लिए लगातार मछलियां डाली जा रही हैं। कुछ वर्षों में कॉमन कार्प की संख्या बढ़ने के बाद उसे नियंत्रित करने के लिए उन्हें निकालकर नई प्रजातियां डाली जा रही हैं। सिल्वर कार्प झील की काई और खरपतवार कम करने में मदद करेगी, जबकि गोल्डन महाशीर जीवित जीवों को खाकर झील को साफ रखने में सहयोग करेगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कैंची धाम में बाबा जी के प्रसाद के लड्डू भी अधोमानक? खाद्य प्रतिष्ठानों के सघन निरीक्षण के बाद 10 को नोटिस; बेसन के लड्डू और चायपत्ती के नमूने लिए

भीमताल में राष्ट्रीय पोषण माह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया पुरस्कृत

भीमताल विकासखंड सभागार में बुधवार को बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में नौवां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया। क्षेत्र पंचायत प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की अध्यक्षता और खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग की उपस्थिति में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर व्यंजन प्रतियोगिता हुई।

मड़वा, सत्तू, चना, मक्का, सोयाबीन और काला भट्ट जैसे स्थानीय अनाजों से तैयार व्यंजनों के लिए क्षेत्रवार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की महक ने ‘आधारशिला’ कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कविता और बबली हुसैन ने किया। 

रामगढ़ महाविद्यालय में गढ़भोज दिवस, विद्यार्थियों ने सजायी पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी

e9ad9c2394f7dc7b6a69fb43e52a7382 232407653राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में बुधवार को गढ़भोज दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. नगेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने भट्ट की चुड़कानी, मंडुवे की रोटी, पहाड़ी ककड़ी का रायता, भांग की चटनी, पोदीने की चटनी, कढ़ी-चावल, पकौड़े और आलू के गुटके सहित पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगायी और उनके पोषण महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डॉ. निर्मला रावत ने किया। नीमा पंत, तनुजा जोशी, दीप्ति, कुंदन, गणेश, कमलेश डोभाल और प्रेम भारती मौजूद रहे। गढ़भोज दिवस का उद्देश्य स्थानीय अनाज, पारंपरिक भोजन और कृषि को बढ़ावा देना है। जनपद के बेतालघाट सहित कई अन्य महाविद्यालयों में भी गढ़भोज दिवस मनाया गया।

70वें दुर्गा पूजा महोत्सव का पोस्टर जारी, 16 अक्टूबर से पांच दिवसीय आयोजन

नैनीताल में 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गयी हैं। 16 अक्टूबर से प्रस्तावित पांच दिवसीय महोत्सव का पोस्टर बुधवार को दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी की महिला पदाधिकारियों और सदस्यों ने जारी किया। समिति ने महोत्सव को धार्मिक, सांस्कृतिक और भक्ति कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, महामंत्री उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सुरेश चंद्र चौधरी, डॉली भट्टाचार्य, अमित शाह, मंजू रौतेला, कमला रावत, भावना, मंजू पांडे, हिमांशु तिवाड़ी, तुलसी बिष्ट और गीता शाह सहित महिलाएं मौजूद रहीं। Pasted text

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  लालकुआं में लगभग 65.40 लाख रुपये की 218 ग्राम स्मैक के साथ ट्रक चालक और दर्जी गिरफ्तार, कार भी बरामद

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Nainital Latest News 7 October 2026) :

Nainital Latest News 7 October 2026, Nainital News, Krishnaapur Road, Nainital Road Protest, Haldwani Nainital News, Nainital Lake, Silver Carp Nainital, Golden Mahseer, Nainital Zoo, Wildlife Week 2026, Illegal Clinics Uttarakhand, CMO Rashmi Pant, Bhimtal Nutrition Month, Garhbhoj Diwas, Nainital Durga Puja, Uttarakhand News, #NainitalNews #UttarakhandNews #NainitalLake #WildlifeWeek2026 #NainitalDurgaPuja

Leave a Reply