प्राप्त जानकारी के अनुसार, कचटा गांव निवासी मनोज (27) पुत्र बलिया खेतीबाड़ी और मजदूरी करता है। गुरुवार दोपहर वह भोजन करने घर आया था। इस दौरान घर में पत्नी नीलू (20) के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नीलू कमरे से निकलकर आंगन और बरामदे की ओर गई। इसी दौरान मनोज भी उसके पीछे पहुंचा और वहां रखी दरांती से उस पर हमला कर दिया। गर्दन सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों पर कई वार लगने से नीलू गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।परिजनों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन फरार हो गया आरोपित
घटना के समय परिवार के कुछ सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। बताया गया है कि नीलू खुद को बचाने के लिए कमरे से बाहर आंगन की तरफ भागी थी। सिर पर सवार सनक और गुस्से में मनोज हैवान बन गया। उसने कमरे में रखी दरांती उठाई। नीलू की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पति के हमले से ज़ख्मी नीलू खून से लथपथ होकर गिर पड़ी और उसने तड़प-तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या करने के बाद मनोज खून से सनी दरांती को आंगन में ही फेंककर मौके से फरार हो गया।
शोर सुनकर मनोज की बहन और परिवार के अन्य सदस्य बाहर पहुंचे। उसकी मां भी खेत से घटनास्थल पर पहुंची। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। बताया गया है कि घटना के बाद वह खून से सनी दरांती आंगन में ही छोड़ गया।
सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और राजस्व पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त दरांती भी बरामद की गई है।
डेढ़ वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नीलू लखवाड़ क्षेत्र के धींगा गांव की निवासी थी। मनोज और नीलू ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। दंपति की कोई संतान नहीं थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। हालांकि, हत्या का वास्तविक कारण और घटना से पहले हुए विवाद की परिस्थितियां जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।
पीड़ित पक्ष ने आरोपित के लिए मांगी फांसी की सजा
इस घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नीलू के मायके वालों को जैसे ही खबर मिली, तो वहां शोक छा गया। रोते-बिलखते मायके पक्ष के लोगों ने अब आपित के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसे फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। दूसरी ओर, ससुराल पक्ष के लोग भी इस खौफनाक अंत से हैरान और स्तब्ध हैं।
नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल के अनुसार, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। आरोपित की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नीलू के मायके पक्ष में शोक व्याप्त है। मायके पक्ष के लोगों ने आरोपित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Uttarakhand-Tragic End of Love Story, Tragic End of Love Marriage, Dehradun Crime News, Kalsi News, Kachhta Village, Uttarakhand Crime News, Woman Murder Case, Domestic Dispute, Husband Wife Crime, Sickle Attack, Revenue Police Uttarakhand, Uttarakhand Breaking News, Dehradun Latest News, Love Marriage Case, Nilu Murder Case, Uttarakhand Police, Crime Report, #DehradunNews #UttarakhandNews #Kalsi #CrimeNews #BreakingNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
