भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी, भट्ट ने किया एकमात्र नामांकन (Mahendra Bhatt Re-election for State President)
नवीन समाचार, देहरादून, 30 जून 2025। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के चुनाव हेतु अधिसूचना जारी होने के साथ चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन की समय सीमा तक केवल वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ही नामांकन किया है। उनके साथ नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसके साथ लगभग तय हो गया है कि महेंद्र भट्ट ही भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे। 
राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नामांकन भी पूर्ण
प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद हेतु भी आठ वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन किया। इनमें कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. कल्पना सैनी शामिल हैं।
प्रांतीय परिषद बैठक में होगी अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा
प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु केवल महेंद्र भट्ट ने नामांकन भरा है, अतः वे निर्विरोध निर्वाचित माने जाएंगे। मंगलवार को आयोजित होने वाली प्रांतीय परिषद बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा की जाएगी, जिसमें प्रांतीय परिषद सदस्य इस प्रस्ताव पर सहमति प्रदान करेंगे।
संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान सह चुनाव अधिकारी पुष्कर काला, मीरा रतूड़ी, राकेश गिरी, सरकार में दायित्वधारी ज्योति गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल, कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभ नंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चुनाव प्रक्रिया व समयबद्ध कार्यक्रम
– आज, 30 जून, दोपहर 12 बजे तक नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
– उसी दिन दोपहर 12 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।
– इसके बाद दोपहर 3 से 4 बजे तक नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया चलेगी।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी का तीन वर्ष से सक्रिय सदस्य और दस वर्ष का प्राथमिक सदस्य होना अनिवार्य है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 125 मतदाता ही मतदान के लिए अधिकृत हैं, जिनमें प्रदेश कार्यकारिणी व परिषद सदस्य शामिल हैं।
राष्ट्रीय परिषद के चुनाव की रूपरेखा (Mahendra Bhatt Re-election for State President)
राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए चुनाव प्रदेश परिषद की ओर से होगा। गणना की प्रक्रिया में राज्य के लोकसभा क्षेत्रों के आधार पर निर्वाचन मंडल बनाए जाएंगे। दो लोकसभा क्षेत्रों को जोड़कर एक भाग माना जाएगा, जिससे प्रत्येक भाग से कम से कम एक प्रतिनिधि चुना जाएगा। साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के प्रतिनिधित्व को भी सुनिश्चित किया गया है। चुनाव की प्रक्रिया पारदर्शी व संविधानोपयुक्त रूप से संपन्न कराने का दावा किया गया है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Mahendra Bhatt Re-election for State President, BJP State President Election, Mahendra Bhatt Re-Election, BJP Uttarakhand News, Dehradun Political Update)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.