यह लिखकर गई है शिक्षिका :
“सॉरी मम्मी… सॉरी गुड़िया, सॉरी रुचि… मैं ऐसे जा रही हूं… सब कुछ बहुत… बहुत अजीब सा हो गया… मैं 6 महीने से सह रही हूं… अब और सहा नहीं जाता… इन लोगों की सोच कभी बदल नहीं सकती… सब कुछ शादी के बाद शुरू हुआ… शादी के बाद हुआ… मनहूस… मनहूस…”
आठ माह पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जनपद के श्रीकोट निवासी स्वर्गीय सुमेर सिंह कंडारी की पुत्री सृष्टि कंडारी, जो एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका थीं, का विवाह नवंबर 2025 में देहरादून के हर्रावाला स्थित लक्ष्मण एन्क्लेव निवासी सौरभ खत्री से हुआ था। सौरभ खत्री उत्तराखंड सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत बताया गया है।
परिजनों ने प्रताड़ना के लगाए आरोप
मृतका की मां सीमा कंडारी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से पति, सास और ननद दहेज तथा अन्य बातों को लेकर उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शिकायत के अनुसार सृष्टि को कथित रूप से ‘मनहूस’ कहकर अपमानित किया जाता था।
ससुर की मृत्यु के बाद बढ़ी प्रताड़ना का आरोप
शिकायत के अनुसार विवाह के लगभग तीन माह बाद सृष्टि के ससुर को हृदयाघात आया था। बाद में उनका निधन हो गया। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष ने सृष्टि को ही इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया और उसके प्रति कथित प्रताड़ना और बढ़ा दी।
संपर्क नहीं होने पर परिजनों को मिली मृत्यु की सूचना
परिजनों के अनुसार जब श्रीनगर में रह रही मां का बेटी से संपर्क नहीं हो सका तो उन्होंने एक परिचित को ससुराल भेजा। बाद में जानकारी मिली कि सृष्टि को चिकित्सालय ले जाया गया है। देहरादून पहुंचने पर परिवार को उसकी मृत्यु की जानकारी मिली। परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की सूचना समय पर नहीं दी गई।
ससुराल पक्ष ने आत्महत्या का किया दावा
दूसरी ओर, ससुराल पक्ष का कहना है कि सृष्टि ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उनका कहना है कि उसे तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
दहेज हत्या का अभियोग दर्ज, सीओ को सौंपी गई जांच
मृतका की मां की शिकायत पर डोईवाला थाना पुलिस ने पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी और ननद चारू के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) के अंतर्गत दहेज हत्या का अभियोग दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विवेचना पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) वंदना वर्मा को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों तथा अन्य उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो की भी होगी जांच
घटना के बाद मृतका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी मानसिक स्थिति और वैवाहिक जीवन से जुड़ी बातें करती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि वीडियो सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादूनके समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ीके समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंडसे संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Dehradun-Suspicious death of Lady Teacher):
Suspicious death of Lady Teacher, Dehradun News, Doiwala News, Uttarakhand News, Dowry Death Case, Dehradun Police, Secretariat Employee, Teacher Death, BNS 80(2), Crime News, Uttarakhand Crime, Investigation, Harrawala, Breaking News, Women Safety, Navin Samachar,
#Dehradun #Doiwala #Uttarakhand #CrimeNews #DowryDeath #WomenSafety #Police #BreakingNews #Teacher #Secretariat #HindiNews #LatestNews #Investigation #NavinSamachar #UttarakhandNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।