बिड़ला विद्या मंदिर ने जीती अंतरविद्यालयी ताइक्वांडो चैंपियनशिप, 26 स्वर्ण पदकों के साथ बना टीम चैंपियन
नवीन समाचार, नैनीताल, 27 जुलाई 2026 (Nainital Sports-Natak News 27 July)। नैनीताल के मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में आयोजित दो दिवसीय अंतरविद्यालयी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में बिड़ला विद्या मंदिर (Birla Vidya Mandir), नैनीताल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 स्वर्ण और 16 रजत पदक जीतकर टीम चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बरेली सहित विभिन्न क्षेत्रों के 25 विद्यालयों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वुडब्रिज स्कूल, भवाली-भीमताल ने 22 स्वर्ण और 15 रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। आर्यमन विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, हल्द्वानी 15 स्वर्ण और 10 रजत पदकों के साथ तीसरे तथा सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम चौथे स्थान पर रहा। उत्कृष्ट अनुशासन के लिए वुडब्रिज स्कूल को ‘सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम’ का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
समापन समारोह में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत मुख्य अतिथि तथा छावनी परिषद नैनीताल की मुख्य अधिशासी अधिकारी तनु जाट विशिष्ट अतिथि रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पदक वितरित करते हुए ताइक्वांडो को आत्मरक्षा, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम बताया।
दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले खेले। आयोजन को सफल बनाने में नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के संरक्षक सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद वैद्य सहित क्लब के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत 70 खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट आयोजित
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, सूखाताल में बैटरी टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के कुल 70 बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने किया। इस अवसर पर भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता तथा नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नीतू रावत भी उपस्थित रहीं। जिला खेल समन्वयक अजय कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब 1 एवं 2 अगस्त को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
सीआईएससीई जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ऑल सेंट्स कॉलेज में चयन ट्रायल
ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल में सीआईएससीई (CISCE) जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल मैच में ऑल सेंट्स कॉलेज ने सेंट मैरीज कॉन्वेंट कॉलेज, रैमनी को 9-0 से पराजित किया। मैच में नंदानी बिष्ट ने चार गोल कर शानदार प्रदर्शन किया। लावण्या ने दो गोल, जबकि अक्षरूप, समायरा और कर्मा ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया।
ट्रायल के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी सीआईएससीई जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता में कुमाऊँ का प्रतिनिधित्व करेगी। मैच के दौरान रेफरी की जिम्मेदारी बृजेश बिष्ट, अनिल रावत और पवन बिष्ट ने निभाई।
30 जुलाई को मंचित होगा बाल नाटक ‘होशियारी पड़ गई भारी’
नैनीताल की नाट्य संस्था युगमंच अपनी स्वर्णिम रंग यात्रा के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
इसी क्रम में शारदा संघ के सहयोग से आयोजित बाल नाट्य कार्यशाला में निर्देशक मनोज कुमार के नेतृत्व में बाल कलाकारों ने पंचतंत्र की कथा पर आधारित नाटक ‘होशियारी पड़ गई भारी’ तैयार किया है।
इस नाटक का मंचन 30 जुलाई (गुरुवार) को सायं 6:45 बजे सीआरएसटी इंटर कॉलेज, नैनीताल के जगदीश शाह प्रेक्षागृह में किया जाएगा।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Sports-Natak News 27 July) :
Nainital Sports-Natak News 27 July, Birla Vidya Mandir Taekwondo Champion, Inter School Taekwondo Championship Nainital, Nainital Taekwondo Club, Woodbridge School Bhimtal, CM Udayman Khiladi Yojana, Battery Test Nainital, CISCE Zonal Football Trials, All Saints College Nainital, Nandani Bisht Football, Yugmanch Nainital, Hoshiyari Pad Gayi Bhari Play, Cultural Events Nainital, Sports News Uttarakhand, Nainital News, Navin Samachar, #Nainital #Taekwondo #BirlaVidyaMandir #SportsNews #Football #CISCE #Yugmanch #Theatre #Uttarakhand #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।



















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।