हल्द्वानी में पुलिस कोतवाली के पास से लेजाकर 12 वर्षीय बालिका से 2 युवकों ने किया दुष्कर्म!! घर से नाराज होकर निकली थी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 31 जुलाई 2026 (Haldwani-Rape of 12-Year-Girl by 2)। हल्द्वानी में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बड़ी बहन से विवाद के बाद घर से निकली बालिका को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के निकट की बताई जा रही है।

बहन से विवाद के बाद घर से निकली थी बालिका

Haldwani-Rape of 12-Year-Girl by 2 (Kichha-Husband-Brother Raped Wife) (Dehradun Minor Rape Case) (Bail Application Rejected) (25 Yr Accused of Rape Found as Laborer in Punjab) (Pregnant Woman Raped-Women Commission Ordered) (Minor Girl Raped in Kotdwar-2 Accused Arrested) (Pathri-Teenage girl gang-raped and thrown off)पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय बालिका अपनी बड़ी बहन से मामूली विवाद के बाद नाराज होकर देर रात करीब 12 बजे घर से निकल गई। शिकायत के अनुसार रोडवेज के पास स्थित बर्फ वाली गली में अकेली खड़ी बालिका को आरोपित विक्रम सिंह (29) निवासी हरिपुरनायक, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी अपने साथ कार में बैठाकर मुखानी स्थित एक फोटो स्टूडियो ले गया।

फोटो स्टूडियो में दुष्कर्म करने का आरोप

पुलिस के अनुसार आरोप है कि विक्रम सिंह ने फोटो स्टूडियो में बालिका के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह वह उसे पुनः बर्फ वाली गली के पास छोड़कर चला गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  19 वर्षीय युवती को जंगल में सामूहिक दुष्कर्म कर झड़ियों में फेंक गए, पुलिस मुठभेड़ के बाद फिर की भागने की कोशिश और...

पार्क से बहला-फुसलाकर शक्तिफार्म ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार डरी-सहमी बालिका घर लौटने के बजाय डीके पार्क पहुंच गई। वहां दूसरा आरोपित सौरभ बिष्ट (21) निवासी त्रिलोकपुर दानी, गौलापार, काठगोदाम उसे बहला-फुसलाकर ऊधम सिंह नगर जनपद के शक्तिफार्म ले गया। शिकायत के अनुसार वहां एक कमरे में उसने भी बालिका के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे हल्द्वानी छोड़ दिया।

गुमशुदगी की शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

बालिका के घर नहीं लौटने पर उसकी मां ने 29 जुलाई को कोतवाली हल्द्वानी में गुमशुदगी दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कत्याल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे अनेक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। जांच के दौरान दो अलग-अलग युवक बालिका के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर सीज कर दी है।

पोक्सो सहित गंभीर धाराओं में अभियोग

पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 115(2), 352 तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है तथा न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

नोट: इस मामले में सभी आरोप पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी और प्रारंभिक जांच पर आधारित हैं। मामले की विवेचना जारी है और अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पेट्रोल पंप पर 10 हजार रुपये का जुर्माना, वार्डों के विकास कार्यों की समीक्षा, भूस्खलन क्षेत्र में स्थायी उपचार पर ब्रेक, नंदा देवी महोत्सव, मॉल रोड बनेगी 'नो हॉकिंग ज़ोन', परीक्षा परिणाम, वरिष्ठ महिला का निधन, पौधरोपण व फुटबाल प्रतियोगिताएं

👉उत्तराखंड के महिला अपराधों से संबंधित अन्य समाचार पढ़ें : यहाँ क्लिक करें

👉उत्तराखंड के अपराधों से संबंधित अन्य समाचार पढ़ें : यहाँ क्लिक करें

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Haldwani-Rape of 12-Year-Girl by 2) :

Haldwani-Rape of 12-Year-Girl by 2, Haldwani News, Nainital News, Haldwani Crime, POCSO Case, Uttarakhand Crime, Haldwani Police, Child Safety, Crime News, Nainital Police, BNS Case, CCTV Investigation, Breaking News, Uttarakhand News, Child Protection, Navin Samachar, #Haldwani #Nainital #Uttarakhand #POCSO #CrimeNews #HaldwaniPolice #ChildSafety #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #Police #Justice #UttarakhandNews #NavinSamachar #Crime

Leave a Reply