WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

ट्रक में गुप्त केबिन बनाकर 270 टिन लीसा की तस्करी, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर चिड़ियाघर में प्रतियोगिताएं, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट व रीप परियोजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

ट्रक में गुप्त केबिन बनाकर 270 टिन लीसा की तस्करी, वन विभाग ने चालक सहित वाहन पकड़ा

नवीन समाचार, नैनीताल, 29 जुलाई 2026 (Nainital Latest News 29 July 2026)। नैनीताल वन प्रभाग की मनोरा रेंज की टीम ने अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक में बनाए गए गुप्त केबिन से 270 टिन अवैध लीसा बरामद किया है। वन विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में डीएसए मिनी, ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस व लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिताओं के साथ ही कारगिल विजय दिवस, विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से मोदी का संवाद और शेर का डांडा में पौधरोपण

Nainital Latest News 29 July 2026वन विभाग के अनुसार मंगलवार रात रानीबाग बैरियर पर नियमित जांच के दौरान वाहन संख्या यूके-18-सीए-4432 को रोककर तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में वाहन खाली दिखाई दिया, लेकिन संदेह होने पर अधिकारियों ने गहन निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रक के भीतर विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त केबिन मिले, जिनसे 270 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ।

वन विभाग ने मौके पर ही वाहन और बरामद लीसे को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। विभाग के अनुसार आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वन उपज की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर चिड़ियाघर में प्रतियोगिताएं, 110 विद्यार्थियों ने लिया भाग

0d17672e4534e2594f7e520dd8ffc641 1170573248अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर नैनीताल प्राणी उद्यान में निदेशक एवं प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार के निर्देशन में चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही सेंट मेरी कॉन्वेंट कॉलेज, रैमनी के विद्यार्थियों ने हिमालयन बॉटेनिकल गार्डन, नारायणनगर का शैक्षणिक भ्रमण कर बाघ संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और पादप विविधता की जानकारी प्राप्त की। दोनों कार्यक्रमों में कुल 110 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर एवं मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर संयुक्त रूप से प्रथम, राधा चिल्ड्रन एकेडमी द्वितीय तथा ऑल सेंट्स कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन बायोलॉजिस्ट अनुज कांडपाल ने किया।

30 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 30 जुलाई के लिए नैनीताल जनपद में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी मशीनों एवं गैंग कर्मियों की चौबीसों घंटे तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने तथा मोबाइल फोन लगातार चालू रखने को कहा गया है। तहसील स्तर के त्वरित प्रतिक्रिया दलों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  गैस नहीं, सिलिंडर से निकलने लगा पानी का फव्वारा! हल्द्वानी में चौंकाने वाला मामला, जांच शुरू

जिला प्रशासन ने नागरिकों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 05942-231178, 231179, 231181, मोबाइल 8272080884 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

रीप परियोजना से भीमताल की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के तहत संचालित रीप (REAP) परियोजना नैनीताल जनपद में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है।

8fa1eb248382b629b25c5af71457eb41 778895084विकासखंड भीमताल के ज्योलीकोट स्थित उड़ान सीएलएफ से जुड़ी गीता नेगी पिछले दो वर्षों से मोमबत्ती निर्माण इकाई का सफल संचालन कर रही हैं। इस इकाई में सुगंधित, सजावटी एवं उपहार स्वरूप विभिन्न डिजाइनों की मोमबत्तियां तैयार की जाती हैं, जिनकी स्थानीय बाजार के साथ मेलों और प्रदर्शनियों में भी अच्छी मांग है।

रीप परियोजना के तहत इस इकाई को छह लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इससे आधुनिक उपकरणों की खरीद, उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा अधिक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में मदद मिली है। जिला प्रशासन के अनुसार यह पहल ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने का सफल उदाहरण बन रही है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 29 July 2026) : 

Nainital Latest News 29 July 2026, Nainital Forest Department, Resin Smuggling, Leesa Smuggling Truck, Ranibagh Barrier, Tiger Day Nainital Zoo, Wildlife Conservation Uttarakhand, Orange Alert Nainital Rain, Heavy Rain Warning Uttarakhand, REAP Project Bhimtal, Women Self Help Group Uttarakhand, Candle Making Jyolikot, Nainital Latest News, Uttarakhand News Today, Rural Livelihood Mission, Navin Samachar, #Nainital #ForestDepartment #LeesaSmuggling #TigerDay #NainitalZoo #OrangeAlert #RainAlert #REAP #WomenEmpowerment #NavinSamachar

Leave a Reply