श्री नंदा देवी राजजात-2027 की तैयारियों को लेकर नैनीताल में मंथन, उत्तराखंड क्रांति दल का स्थापना दिवस व मुहर्रम कमेटी की बैठक

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्री नंदा देवी राजजात-2027 की तैयारियों को लेकर नैनीताल में मंथन, स्थानीय स्तर पर जल्द शुरू होगी कार्ययोजना

नवीन समाचार, नैनीताल, 25 जुलाई 2026 (Nainital Faith News 25 July 2026)। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध हिमालयी सचल महाकुंभ श्री नंदा देवी राजजात-2027 की तैयारियों को लेकर सर्वोच्च केंद्रीय आयोजन समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने दो दिवसीय नैनीताल प्रवास के दौरान विभिन्न धार्मिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं महिला समूहों के साथ बैठकें कर यात्रा की तैयारियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया।

Nainital Faith News 25 July 2026बैठकों में राजजात-2027 के सफल आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर अभी से व्यापक कार्ययोजना तैयार करने तथा विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर सहमति बनी। इस दौरान यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण दिखाई दिया।

प्रवास के दौरान श्री राम सेवक सभा मल्लीताल, मां नैना देवी मंदिर समिति, विधायक सरिता आर्या, राज्य मंत्री भावना मेहरा तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भुवन नौटियाल का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आठवीं शताब्दी से चली आ रही श्री नंदा देवी राजजात प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजित होती है। लगभग 280 किलोमीटर लंबी यह धार्मिक पदयात्रा नौटी स्थित श्री नंदा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर परंपरागत रूप से कांसुवा गांव के राजवंश के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में संचालित होती है। यात्रा में गढ़वाल और कुमाऊं से 500 से अधिक देवडोलियां, छंतोलियां, ध्वज एवं निशान शामिल होते हैं।

भुवन नौटियाल ने बताया कि नैनीताल से मां नैना देवी का ध्वज परंपरागत रूप से अल्मोड़ा होते हुए राजजात में सम्मिलित होता है। इसे देखते हुए उन्होंने श्री राम सेवक सभा एवं मां नैना देवी मंदिर समिति से यात्रा मार्ग, पड़ावों और धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियों के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार करने का आग्रह किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुछ विद्यार्थियों की उपलब्धियां, 12 बुजुर्ग होंगे सम्मानित व सामूहिक वंदेमातरम् गायन

विधायक सरिता आर्या ने कहा कि वह कुमाऊं आयुक्त एवं जिलाधिकारी से यात्रा की तैयारियों पर चर्चा करेंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही संबंधित अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दे चुके हैं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हरीश सिंह राणा ने कहा कि भगवती नंदा उत्तराखंड की कुलदेवी हैं और देश-विदेश के श्रद्धालु इस ऐतिहासिक यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

बैठकों में श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला संगठनों एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उत्तराखंड क्रांति दल ने स्थापना दिवस पर राज्य के मूल मुद्दों पर किया मंथन

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने शनिवार को राज्य अतिथि गृह सभागार में अपना स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दल के संस्थापक सदस्य अम्बादत्त बवाड़ी ने की। इस अवसर पर राज्य आंदोलन के शहीदों, दिवंगत संस्थापक सदस्यों एवं अमर स्वतंत्रता सेनानी श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 811370898कार्यक्रम का शुभारंभ इंदर नेगी द्वारा गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ के जनगीत की प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद ‘उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के कितने पास, कितने दूर’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि राज्य गठन के मूल उद्देश्य अभी पूरी तरह पूरे नहीं हो सके हैं। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के विकास, मूल निवास, स्थायी राजधानी, सशक्त भू-कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसे मुद्दों पर अपेक्षित प्रगति न होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने उच्च न्यायालय के संभावित स्थानांतरण और पर्वतीय क्षेत्रों से संस्थानों के पलायन का भी विरोध करते हुए कहा कि यदि सरकारी कार्यालयों का स्थानांतरण हो तो उन्हें गैरसैंण में स्थापित किया जाना चाहिए।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  डायरिया से 12 वर्षीय मासूम की मौत, 24 घंटों से लगातार 150 मिमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 14 मार्ग बाधित, आलू की फसल पर झुलसा रोग का खतरा

विचार गोष्ठी में डॉ. सुरेश नेगी, प्रकाश चंद्र पांडे, लोकेश वर्मा, चेतन नेगी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश पांडे, त्रिभुवन फर्तियाल, सुबोध कुमार एवं अन्य वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, सुशासन, स्थानीय संसाधनों पर स्थानीय लोगों की भागीदारी तथा पर्वतीय क्षेत्रों को संवैधानिक संरक्षण दिए जाने पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अनेक लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता भी ग्रहण की।

मुहर्रम कमेटी की बैठक, तीन अगस्त को होगी जिक्र-ए-हुसैन की महफिल

नैनीताल में मुहर्रम कमेटी की बैठक शनिवार को अध्यक्ष नाजिम बक्श की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी मुहर्रम कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। कमेटी ने बताया कि 3 अगस्त (सोमवार) को नमाज-ए-मगरिब के बाद इमामबाड़ा रजा क्लब में जिक्र-ए-हुसैन की महफिल आयोजित होगी। इसमें बरेली शरीफ से बदरे तरीकत हजरत अल्हाज सैय्यद असलम मियां वामीकी जिलानी साहब शिरकत करेंगे और हजरत इमाम हुसैन की शहादत एवं उनके जीवन पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम के अंत में दुआ एवं लंगर का आयोजन होगा।

इसके अगले दिन 4 अगस्त (मंगलवार) को दोपहर बाद ताजियों का जुलूस फतेह निशान, ढोल-ताशों और अखाड़ों के साथ निर्धारित मार्गों से होकर निकलेगा तथा देर रात कर्बला में संपन्न होगा। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी के अब्दुल मतीन सिद्दीकी को उत्तराखंड में सपा की कमान, जानें कांग्रेस-AIMIM में जाने से लेकर चुनावी सफर तक

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Nainital Faith News 25 July 2026) :

Nainital Faith News 25 July 2026, Nanda Devi Raj Jat 2027, Shri Nanda Devi Raj Jat, Nainital News, Uttarakhand Kranti Dal, UKD Foundation Day, Sarita Arya News, Bhavana Mehra, Nanda Devi Yatra Preparation, Muharram Nainital, Zikr E Hussain Nainital, Imam Hussain Program, Uttarakhand Religious News, Nainital Events, Kumaon News, Uttarakhand Regional News, #NandaDeviRajJat #NainitalNews #Uttarakhand #RajJat2027 #UKD #Muharram #ReligiousNews #Kumaon #NavinSamachar #UttarakhandNews

Leave a Reply