WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

नैनीताल से सरकारी कार्यालयों के प्रस्तावित स्थानांतरण पर पुनर्विचार की मांग, नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल की कार्यकारिणी का विस्तार, कुमाउनी रामलीला की तालीम, परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, कैंसर जागरूकता व स्वास्थ्य शिविर

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

यहाँ क्लिक कर सीधे संबंधित को पढ़ें

नैनीताल से सरकारी कार्यालयों के प्रस्तावित स्थानांतरण पर पुनर्विचार की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नवीन समाचार, नैनीताल, 27 जुलाई 2026 (Nainital Latest News 27 July 2026)। नैनीताल से विभिन्न सरकारी कार्यालयों के प्रस्तावित स्थानांतरण को लेकर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के सचिव एवं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पर्यटन विभाग, जिला पंचायत, उच्च न्यायालय सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय नैनीताल की अर्थव्यवस्था, सामाजिक संरचना और पर्यटन गतिविधियों से सीधे जुड़े हुए हैं। इन कार्यालयों के संभावित स्थानांतरण की सूचनाओं से नगरवासियों में चिंता का वातावरण है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में डीएसए मिनी, ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस व लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिताओं के साथ ही कारगिल विजय दिवस, विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से मोदी का संवाद और शेर का डांडा में पौधरोपण

Nainital Latest News 27 July 2026ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में उच्च न्यायालय के नैनीताल आने के बाद कई विभाग हल्द्वानी और भीमताल स्थानांतरित किए जा चुके हैं। वर्तमान में संचालित शेष कार्यालयों से आमजन का प्रत्यक्ष सरोकार है तथा पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण लोगों का इन कार्यालयों में नियमित आवागमन बना रहता है।

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि नैनीताल में वर्तमान में संचालित किसी भी सरकारी कार्यालय का स्थानांतरण न किया जाए तथा नगर के प्रशासनिक महत्व को यथावत बनाए रखा जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा नेता अरविंद पड़ियार, संतोष कुमार, सचिन साह, आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, भगवान, पंकज, नवीन, मनोज, अरुण पूरन, उमेश सहित अन्य लोग शामिल रहे।

नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल की कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 577057759जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल की सहमति से नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन नेगी ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। घोषित सूची के अनुसार पप्पू कर्नाटक, पीके शर्मा, भुवन बिष्ट एवं जीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। नासिर खान, मनोज ममगई, मनोज साह, जितेंद्र साह तथा सुनील मेहरा को उपाध्यक्ष, जबकि सूरज पांडे, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, ललित मोहन सती एवं पवन खड़ायत को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा सचिन कुमार, अविनाश सोकिया, जुनैद अहमद, नफीस अहमद, जयंत उप्रेती, पंकज कुमार, गौरव साह, मोहम्मद जुनेद, कौशल पांडे, सुमित साह एवं अजय सिंह को सचिव, पार्थ साह, रोहित प्रताप एवं निखिल कुमार को संगठन सचिव, सुखदीप सिंह आनंद को कोषाध्यक्ष, कनक साह को कार्यालय सचिव तथा नरेश दुर्गापाल को सोशल मीडिया एवं प्रेस मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूखाताल में एक अगस्त से शुरू होगी पारंपरिक कुमाउनी रामलीला की तालीम

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 234812991सूखाताल स्थित आदर्श रामलीला एवं जन कल्याण समिति की बैठक में आगामी पारंपरिक कुमाउनी रामलीला के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि एक अगस्त से सुंदरकांड के पाठ के साथ रामलीला की तालीम (अभ्यास) प्रारंभ होगी। इसके बाद प्रतिदिन सायंकाल नियमित अभ्यास आयोजित किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में तालीम में भाग लेने तथा आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी सशक्त माध्यम है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल के पास बनने जा रही ₹600 करोड़ से प्रीमियम टूरिज्म सिटी, शिक्षा और पर्यटन दोनों का नया केंद्र बन सकता है यह स्थान, जानिए कैसे बदल सकती है पूरे कुमाऊं की तस्वीर

सीबीएसई की पूरक परीक्षा के लिए नौ केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 28 जुलाई को आयोजित होने वाली सीबीएसई (CBSE) कक्षा 12 की पूरक परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। प्रश्नपत्रों, उत्तर पुस्तिकाओं एवं अन्य गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन, अभिरक्षा एवं हस्तांतरण की जिम्मेदारी भी नामित अधिकारियों को सौंपी गई है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरव असवाल को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के दूसरे सोमवार पर नैनीताल के प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां नैना देवी मंदिर परिसर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां नैना देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी, गुफा महादेव, मां पाषाण देवी मंदिर, माल रोड स्थित शिव मंदिर, स्नोव्यू देव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। सावन के अवसर पर मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा से भी सजाया गया।

आशा फाउंडेशन ने छात्राओं को स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता की दी जानकारी

आशा फाउंडेशन ने नैनीताल बैंक के सहयोग से भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा के प्रयासों की सराहना की। आशा शर्मा ने विद्यालय परिवार, नैनीताल बैंक तथा सहयोगी चिकित्सकों और शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही।

खनस्यू में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर में 207 लोगों ने उठाया लाभ

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खनस्यू में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान विमला देवी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश धर्मशत्तू ने किया। शिविर में नेत्र, ईएनटी, हड्डी, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शहरी विकास विभाग में ईओ तैनाती विवाद: मंत्री ने 34 तबादला और प्रभारी नियुक्ति आदेश किए निरस्त, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

शिविर के दौरान पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए गए तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कुल 207 लाभार्थियों ने शिविर का लाभ उठाया। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 27 July 2026) :

Nainital Latest News 27 July 2026, Nainital Office Transfer News, Government Offices Nainital, Deepak Rawat Nainital, Congress Committee Nainital, Kumaoni Ramlila Sukhatal, CBSE Supplementary Exam Nainital, Sector Magistrate CBSE Exam, Sawan Second Monday Nainital, Naina Devi Temple, Asha Foundation Health Awareness, Khansyu Health Camp, Nainital Latest News, Uttarakhand News, Administrative News Nainital, Navin Samachar, #Nainital #Uttarakhand #OfficeTransfer #Congress #KumaoniRamlila #CBSE #Sawan #HealthCamp #NainaDevi #NavinSamachar

 

Leave a Reply