उच्च न्यायालय के आदेश के बाद ऊधमसिंह नगर प्रशासन ने प्राग फार्म की 1914.3 एकड़ भूमि पर कब्जा लिया

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रपुर, 16 अगस्त 2025 (Administration took Possession of Prag Farm)। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राग फार्म की 1914.3 एकड़ भूमि को अपने कब्जे में ले लिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर के आदेश और उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में की गई। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा।

लंबे समय से विचाराधीन था मामला

 Administration took Possession of Prag Farm, Suchana na dene par Jurmama, Karrwai,प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राग फार्म की कृषि भूमि को लेकर विवाद जिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन था। भूमि की स्वामिनी मीनाक्षी अग्रवाल ने विशेष अपील दाखिल कर आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी, किंतु उच्च न्यायालय ने अपील को खारिज करते हुए जिलाधिकारी द्वारा पारित भूमि अधिग्रहण आदेश को बरकरार रखा। इसके बाद जिला प्रशासन ने भूमि पर कब्जा लेने की कार्रवाई शुरू की।

प्रशासनिक बैठक और कब्जे की कार्यवाही

शनिवार सुबह तहसील परिसर में जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर कब्जे में लिया जाए। इसके बाद प्रशासन ने पांच गांवों में फैली 1914.3 एकड़ भूमि पर कब्जा कर सरकारी संपत्ति के रूप में दर्ज किया। भूमि पर प्रशासन ने सरकारी संपत्ति का बोर्ड भी लगाया।

इतिहास : ब्रिटिश काल से अब तक

प्राग फार्म की यह भूमि वर्ष 1933 में ब्रिटिश सरकार द्वारा प्राग नारायण अग्रवाल को 99 वर्ष की लीज पर दी गई थी। 1938 में प्राग नारायण अग्रवाल की मृत्यु के बाद भूमि उनके वारिसों को मिली। स्वतंत्रता के बाद महाराजपुर और श्रीपुर की भूमि विस्थापितों को आवंटित कर दी गई थी। 1966 में गवर्नमेंट एस्टेट ठेकेदारी अबोलेशन एक्ट के तहत लीज निरस्त कर दी गई और 4034.03 एकड़ भूमि बची।

इसमें से 1972.75 एकड़ भूमि पर प्रशासन ने 20 सितंबर 2014 को कब्जा कर लिया था, जबकि शेष 1914 एकड़ भूमि को 3 नवंबर 2022 को जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार के नाम दर्ज किया गया था। किंतु विशेष अपील लंबित रहने से कब्जा नहीं लिया जा सका था। 13 अगस्त 2025 को उच्च न्यायालय ने विशेष अपील को निरस्त कर दिया, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए भूमि पर कब्जा कर लिया।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

अधिकारी और पुलिस बल रहे मौजूद (Administration took Possession of Prag Farm)

कार्रवाई की निगरानी अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने की, जबकि उप जिलाधिकारी गौरव पांडे, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार सहित जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति भूमि को नुकसान पहुंचाने या पुनः कब्जा करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(Administration took Possession of Prag Farm, Rudrapur News, Udham Singh Nagar, Prag Farm Land Dispute, Land Acquisition, High Court Order, District Magistrate Udham Singh Nagar, ADM Kaustubh Mishra, SDM Gaurav Pandey, Haridwar News, Uttarakhand Land Case, Prag Narayan Agarwal, Government Land Encroachment, Police Action Rudrapur, Uttarakhand Latest News, Nainital High Court Order)


Leave a Reply