नवीन समाचार, नैनीताल, 30 जून 2026 (Order for Helmet for Petrol-Taxi Bike)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) नगर सहित पूरे जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन ने ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। अब बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों पर पहुंचने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही नैनीताल के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर रेंटल बाइक और टैक्सी बाइक प्रतिबंध संबंधी सूचना बोर्ड भी स्थापित किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडे ने जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए थे। इसके बाद जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम लागू कर दिया गया है। पेट्रोल पंपों पर जागरूकता बोर्ड भी लगाए गए हैं और बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिए जाने की व्यवस्था शुरू हो गयी है।
बढ़ती दुर्घटनाओं के बाद लिया गया निर्णय
परिवहन विभाग के अनुसार हाल के समय में दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में मृत्यु और गंभीर चोटों के मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। जांच में यह भी पाया गया कि अनेक मामलों में वाहन चालक या सवार हेलमेट का उपयोग नहीं कर रहे थे। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा के हित में यह कदम उठाया है।
प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं, बल्कि लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना है, ताकि दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके।
प्रवेश द्वारों पर लगाए गए विशेष सूचना बोर्ड
जिले के प्रमुख प्रवेश स्थलों पर रेंटल बाइक और टैक्सी बाइक संचालन से संबंधित सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से पर्यटकों और वाहन चालकों को नैनीताल नगर क्षेत्र में लागू प्रतिबंधों की जानकारी दी जा रही है। विशेष रूप से हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) सहित विभिन्न प्रवेश द्वारों पर लगाए गए बोर्डों में उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) के आदेशों का उल्लेख किया गया है। बोर्डों में बताया गया है कि 3 जुलाई 2017 के बाद पंजीकृत टैक्सी बाइकों का नैनीताल नगर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित है। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे : नैनीताल आयें तो यह जानकारी जानकर ही आयें, अन्यथा पड़ेगा भारी…
पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सामान्यतया टैक्सी बाइकों की पहचान यूके04टीबी (UK04TB) श्रृंखला के पंजीकरण नंबरों से की जाती है। हालांकि वाहन की पंजीकरण तिथि भी महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में किराये की बाइक लेकर नैनीताल आने वाले पर्यटकों को यात्रा से पहले वाहन की श्रेणी और पंजीकरण विवरण की जानकारी अवश्य कर लेनी चाहिए।
प्रशासन का मानना है कि इन व्यवस्थाओं से एक ओर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर नगर में यातायात व्यवस्था को भी अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग इस व्यवस्था की नियमित निगरानी कर रहे हैं तथा आवश्यकतानुसार आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Order for Helmet for Petrol-Taxi Bike) :
<
p style=”text-align: justify;”>Order for Helmet for Petrol-Taxi Bike, Uttarakhand News, Nainital News, Road Safety News, Transport News, Traffic News, No Helmet No Petrol Rule Nainital, Helmet Safety Campaign Uttarakhand, RTO Nainital Road Safety Drive, Petrol Pump Safety Rule Nainital, Rental Bike Ban Nainital, Taxi Bike Restriction Nainital, Uttarakhand High Court Order Bike Entry, Hanumangarhi Entry Point Rules, Nainital Traffic Management News, Safe Driving Awareness Uttarakhand, #NainitalNews #RoadSafety #NoHelmetNoPetrol #UttarakhandNews #TrafficNews #TransportDepartment #HelmetSafety #NainitalTraffic

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
